Prøve GULL - Gratis
समाधान, संकल्प और लोकतांत्रिक नवजागरण का उद्घोष हो
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
|January 02, 2026
न या साल 2026 अनेक आशाओं, अपेक्षाओं, उम्मीदों और संकल्पों के साथ हमारे सामने है।
वर्ष 2025 जहाँ वैश्विक और राष्ट्रीय स्तर पर इम्तिहान, अस्थिरता और इंतज़ार का साल रहा, वहीं 2026 से शांति, खुशहाली और प्रगति की बहाली की संभावना बनती दिख रही है। बीते वर्ष की घटनाओं ने यह स्पष्ट कर दिया कि पुरानी समस्याओं के उत्तर पुराने तरीकों से नहीं मिल सकते। इसलिए 2026 में हमें बीते बस के सवालों के जवाब नए वक्त, नई सोच और नए विवेक में ढूंढने होंगे। यह वर्ष केवल कैलेंडर का बदलाव नहीं, बल्कि सोच, दृष्टि और प्राथमिकताओं के पुनर्निर्धारण का अवसर है। यह वर्ष समाधान, संकल्प और लोकतांत्रिक नवजागरण का उद्घोष बने, इसके लिये हमें तत्पर होना होगा, तैयारी करनी होगी।
दुनिया के मोर्चे पर देखें तो रूस यूक्रेन और इज़राइल-फिलिस्तीन के युद्धों के अतिरिक्त भी कम-से-कम दस बड़े संघर्ष ऐसे हैं, जहाँ मानवता निरंतर घायल हो रही है। आतंकवाद, नस्ली विद्वेष, धार्मिक कट्टरता और सत्ता-लिप्सा ने इंसानी खून को सस्ता बना दिया है। वर्ष 2025 में यह रक्तपात थमा नहीं, पर नए साल में इन युद्धों, संघर्षों और आतंकवादी हरकतों से मुक्ति की आकांक्षा केवल भावनात्मक कामना नहीं, बल्कि वैश्विक नैतिकता की अनिवार्यता बननी चाहिए। भारत, जिसने वसुधैव कुटुम्बकम’ का संदेश विश्व को दिया है, शांति और संवाद की इस वैश्विक पहल में एक बार फिर नैतिक नेतृत्व की भूमिका निभा सकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीते वर्ष में दुनिया को जता दिये है कि वे वैश्विक नेतृत्व करने एवं दुनिया को उन्नत बनाने की भूमिका निभाने में सक्षम है। भारत की अहिंसक सोच, सबको साथ लेकर चलने की प्रवृत्ति एवं सकारात्मक मानवीय नजरिया दुनिया के लिये उपयोगी हो सकता है।
भारत के लिए 2026 कई अर्थों में निर्णायक वर्ष है। आंतरिक राजनीतिक चुनौतियाँ हों या वैश्विक दबाव, नए साल में हमें कड़वे और कभी- कभी हिंसक अनुभवों का सामना करना पड़ सकता है। इसके बावजूद बीते वर्षों की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत शांति, अहिंसा, सौहार्द और सद्भावना के दीप जलाने का
Denne historien er fra January 02, 2026-utgaven av Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
आवारा कुत्ते मामला: उच्चतम न्यायालय ने कहा, सड़कों से हर कुत्ते को हटाने का निर्देश नहीं दिया
उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने सड़कों से हर कुत्ते को हटाने का निर्देश नहीं दिया है और उसका निर्देश पशु जन्म नियंत्रण (एबीसी) नियमों के तहत इन आवारा कुत्तों से निपटने से संबंधित था।
1 min
January 09, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
ऑपरेशन सिंदूर ने राष्ट्र निर्माण में जनता की अनिवार्य भागीदारी के संदेश को मजबूत कियाः ए.पी. सिंह
नई दिल्ली/भाषा।
1 mins
January 09, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
परीक्षा में कुत्ते के नाम के विकल्प में 'राम' नाम शामिल करने पर विवाद
महासमुंद/भाषा।
2 mins
January 09, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
'धुरंधर' पर खाड़ी देशों के बैन को हटाने की अपील
अभिनेता रणवीर सिंह स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' पर यूएई, बहरीन, कुवैत, कतर, ओमान और सऊदी अरब जैसे खाड़ी देशों में लगे बैन के खिलाफ भारतीय फिल्म इंडस्ट्री ने आवाज उठाई है।
1 min
January 09, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में माफी मांगे विपक्ष : धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में अभिनेत्री उर्मिला सनावर का एक कथित नया ऑडियो आने के बाद बृहस्पतिवार को इस मामले में विपक्ष से माफी की मांग की।
1 min
January 09, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
राज्यसभा के सभापति के कार्य उपसभापति क्यों नहीं कर सकते : न्यायालय
उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्रपति की अनुपस्थिति में उनके दायित्वों का निर्वहन यदि उपराष्ट्रपति कर सकते हैं, तो राज्यसभा के सभापति (उपराष्ट्रपति) की गैर-मौजूदगी में उपसभापति उनके कार्य क्यों नहीं कर सकते।
2 mins
January 09, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
वैश्विक राजनीति का नया डॉक्ट्रिन : डिप्लोमेसी आउट, किडनैप इन
विडंबना यह है कि वेनेजुएला की घटना विश्व की कोई पहली घटना नहीं है।
6 mins
January 09, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
भाजपा विधायक के 'मुस्लिम वोट' संबंधी बयान से खड़ा हुआ राजनीतिक विवाद
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेता और जगदीशपुर से विधायक सुरेश पासी के 'मुझे मुस्लिम वोट नहीं चाहिए' वाले बयान से राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है।
1 mins
January 09, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
पतंग उड़ाने के लिए केवल सुरक्षित एवं वैकल्पिक सूती धागों का ही उपयोग करें : कुमावत
जयपुर।
1 min
January 09, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
सिंधू आसान जीत के साथ मलेशिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुरुवार को यहां अपने से अधिक रैंकिंग वाली जापान की खिलाड़ी तोमोका मियाजाकी को हराकर मलेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की।
1 min
January 09, 2026
Listen
Translate
Change font size
