Poging GOUD - Vrij
समाधान, संकल्प और लोकतांत्रिक नवजागरण का उद्घोष हो
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
|January 02, 2026
न या साल 2026 अनेक आशाओं, अपेक्षाओं, उम्मीदों और संकल्पों के साथ हमारे सामने है।
वर्ष 2025 जहाँ वैश्विक और राष्ट्रीय स्तर पर इम्तिहान, अस्थिरता और इंतज़ार का साल रहा, वहीं 2026 से शांति, खुशहाली और प्रगति की बहाली की संभावना बनती दिख रही है। बीते वर्ष की घटनाओं ने यह स्पष्ट कर दिया कि पुरानी समस्याओं के उत्तर पुराने तरीकों से नहीं मिल सकते। इसलिए 2026 में हमें बीते बस के सवालों के जवाब नए वक्त, नई सोच और नए विवेक में ढूंढने होंगे। यह वर्ष केवल कैलेंडर का बदलाव नहीं, बल्कि सोच, दृष्टि और प्राथमिकताओं के पुनर्निर्धारण का अवसर है। यह वर्ष समाधान, संकल्प और लोकतांत्रिक नवजागरण का उद्घोष बने, इसके लिये हमें तत्पर होना होगा, तैयारी करनी होगी।
दुनिया के मोर्चे पर देखें तो रूस यूक्रेन और इज़राइल-फिलिस्तीन के युद्धों के अतिरिक्त भी कम-से-कम दस बड़े संघर्ष ऐसे हैं, जहाँ मानवता निरंतर घायल हो रही है। आतंकवाद, नस्ली विद्वेष, धार्मिक कट्टरता और सत्ता-लिप्सा ने इंसानी खून को सस्ता बना दिया है। वर्ष 2025 में यह रक्तपात थमा नहीं, पर नए साल में इन युद्धों, संघर्षों और आतंकवादी हरकतों से मुक्ति की आकांक्षा केवल भावनात्मक कामना नहीं, बल्कि वैश्विक नैतिकता की अनिवार्यता बननी चाहिए। भारत, जिसने वसुधैव कुटुम्बकम’ का संदेश विश्व को दिया है, शांति और संवाद की इस वैश्विक पहल में एक बार फिर नैतिक नेतृत्व की भूमिका निभा सकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीते वर्ष में दुनिया को जता दिये है कि वे वैश्विक नेतृत्व करने एवं दुनिया को उन्नत बनाने की भूमिका निभाने में सक्षम है। भारत की अहिंसक सोच, सबको साथ लेकर चलने की प्रवृत्ति एवं सकारात्मक मानवीय नजरिया दुनिया के लिये उपयोगी हो सकता है।
भारत के लिए 2026 कई अर्थों में निर्णायक वर्ष है। आंतरिक राजनीतिक चुनौतियाँ हों या वैश्विक दबाव, नए साल में हमें कड़वे और कभी- कभी हिंसक अनुभवों का सामना करना पड़ सकता है। इसके बावजूद बीते वर्षों की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत शांति, अहिंसा, सौहार्द और सद्भावना के दीप जलाने का
Dit verhaal komt uit de January 02, 2026-editie van Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru.
Abonneer u op Magzter GOLD voor toegang tot duizenden zorgvuldig samengestelde premiumverhalen en meer dan 9000 tijdschriften en kranten.
Bent u al abonnee? Aanmelden
MEER VERHALEN VAN Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
ओडिशा में एसआई भर्ती घोटाला मामले में तथ्यों को छिपा रही सीबीआई : बीजद
ओडिशा में विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) ने आरोप लगाया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने राज्य में करोड़ों रुपए के उपनिरीक्षक (एसआई) भर्ती घोटाले से संबंधित आरोप-पत्र में महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाया है।
1 mins
January 08, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
मन की पवित्रता से ही जीवन आगे बढ़ता है : साध्वी भव्यगुणाश्री
शहर के वीवी पुरम में विराजित साध्वी भव्यगुणाश्रीजी ने कहा कि मन को नियंत्रण कर लो, जीवन सुधर जाएगा।
1 min
January 08, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
पर्दे पर फिर लौट रही सैयामी खेर
बॉलीवुड में कुछ कलाकारों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को इतनी पसंद आती है कि वे पर्दे पर उस जोडी को फिर से देखने के लिए उत्साहित रहते हैं।
1 mins
January 08, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
वैज्ञानिकों ने एआई आधारित मॉडल बनाया, नींद के आंकड़ों से बीमारी के खतरे का लगायेगा पता
अनुसंधानकर्ताओं ने कृत्रिम मेधा का इस्तेमाल करके एक मॉडल बनाया है जो नींद के आंकड़ों से 100 से अधिक अलग-अलग स्वास्थ्य स्थिति के खतरे का अनुमान लगा सकता है।
1 mins
January 08, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
मुख्यमंत्री अब्दुल्ला जरूरी मुद्दों पर चुप हैं, पीडीपी की आलोचना में व्यस्त हैं : महबूबा मुफ्ती
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को केंद्रशासित प्रदेश के लोगों से जुड़े मुद्दों पर चुप्पी साधने को लेकर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर निशाना साधा।
1 min
January 08, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
बांग्लादेश 29 जनवरी से पाकिस्तान के लिए सीधी उड़ानें फिर से शुरू करेगा
बांग्लादेश सरकार के स्वामित्व वाली बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस 29 जनवरी से ढाका और कराची के बीच सीधी उड़ानें फिर से शुरू करेगी।
1 mins
January 08, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं को प्राथमिक शिक्षा में शामिल करने की जरूरत : मंत्री सुदिव्य कुमार
झारखंड के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रावधानों के अनुरूप स्कूली बच्चों को बहुभाषी शिक्षा प्रदान करने में आने वाली चुनौतियों पर मंथन के लिए यहां आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।
1 min
January 08, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
ब्यावर संघ का स्नेह मिलन 11 को, तैयारियां जोरों पर
बेंगलूरु।
1 min
January 08, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
भाजपा ने सिद्धरामय्या को ‘सबसे अधिक कर्ज लेने वाला मुख्यमंत्री’ बताया
बेंगलुरु।
2 mins
January 08, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
किसानों की महापंचायत, इथेनॉल फैक्टरी के लिए हुआ समझौता रद्द करने की मांग
राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में प्रस्तावित इथेनॉल फैक्टरी के विरोध और किसानों पर दर्ज मुकदमों को रद्द करने की मांग को लेकर बुधवार को संगरिया कस्बे की धान मंडी में किसान महापंचायत हुई।
1 mins
January 08, 2026
Listen
Translate
Change font size
