Denemek ALTIN - Özgür
आपातकाल का साहित्यिक परिदृश्य
Dainik Jagran
|June 23, 2025
25 जून, 1975 को लगे आपातकाल की काली छाया दमन के 50 साल साहित्य पर भी पड़ी। कुछ साहित्यकारों ने दमनकारी सरकार के विरुद्ध लेखनी को हथियार बना लिया तो उन्हें इसका परिणाम भुगतना पड़ा, वहीं कुछ साहित्यकार भय व लोभ के कारण चुप रहे। कथा-साहित्य में आपातकाल की विभिषिका बहुत कम प्रतिबिंबित हुई है, जिसके कारण बता रहे हैं डा. रमाकांत राय, जबकि कविता ने किस तरह विरोध का दायित्व उठाया, इससे परिचित करा रहे हैं अनिल विभाकर व शिव ओम अंबर, जो रचनात्मक रूप से विरोध में खड़े हुए और सरकार के दमनकारी चक्र के शिकार भी हुए ...
-
क्यों नहीं लिखे गए आपातकाल पर उपन्यास ?
कविता में जब आपातकाल की चर्चा होती है तो भवानी प्रसाद मिश्र की चार कौए उर्फ चार हौए', सर्वेश्वर दयाल सक्सेना की 'आपातकाल', दुष्यंत कुमार की 'चल भाई गंगाराम...' और बाबा नागार्जुन की 'हंस न होंगे उल्लू होंगे' शीर्षक कविता उद्धृत की जाती है। वहीं कहानी में मात्र दो रचनाएं पंकज बिष्ट की 'खोखल' और असगर वजाहत की 'डंडा' मिलती हैं। लेकिन उपन्यास में तो आपातकाल पर केंद्रित रचनाओं का अकाल-सा है। निर्मल वर्मा का उपन्यास 'रात का रिपोर्टर', राही मासूम रजा का 'कटरा बी आर्जू' और मुद्राराक्षस का उपन्यास 'शांतिभंग' ही इस सूची में आते हैं। निर्मल वर्मा का उपन्यास मात्र प्रतीकात्मक ढंग से आपातकाल को व्यक्त करता है। राही मासूम रजा का उपन्यास कटरा बी आर्जू में इलाहाबाद (अब प्रयागराज ) के एक मुहल्ले की कहानी फिल्मी ढंग से कही गई है। हालांकि इसमें आपातकाल का दमनकारी चरित्र अच्छे ढंग से व्यक्त हुआ है। राही मासूम रजा उन गिने-चुने साहित्यकारों में हैं, जिन्होंने आपातकाल का मुखर विरोध किया था । उन पर गिरफ्तारी का संकट मंडराने लगा था।
हिंदी में आपातकाल पर केंद्रित साहित्य क्यों नहीं है, यह प्रश्न हिंदी साहित्यिकों को बहुत चुभता है। प्रगतिशील लेखक संघ के आपातकाल के समर्थन में आने के बाद स्वाभाविक ही था कि इस कालखंड को विस्मृत कर दिया जाता। कतिपय साहित्यकार मानते हैं कि तत्कालीन साहित्यकारों ने सत्ता के डर से इस अवधि को अपनी रचना का अंग नहीं बनाया। सत्ता से प्राप्त सुख के लालच में लोग जनसरोकारों से विमुख हो गए। राही मासूम रजा आपातकालीन तानाशाही का पुरजोर विरोध किया था। उन्होंने एक लेख में लिखा है- इन बुद्धिजीवियों, साहित्यकारों, विचारकों, इतिहासकारों ने इमर्जेंसी के बाद डर के मारे जो चुप साधी थी, वह अभी तक नहीं टूटी है। किसी को अवार्ड लेना है, किसी को नेहरू स्कालरशिप लेनी है, किसी को सरकारी डेलिगेशनों में घुसना है। कोई बोलने में पहल करने को तैयार नहीं, क्योंकि साहित्य अकादमी पुरस्कार देश की अखंडता से ज्यादा कीमती है।
कह सकते हैं कि जब साहित्य राजनीति का मुखापेक्षी हो जाता है तो ऐसे ही रिक्त स्थान दिखाई देने लगते हैं।
Bu hikaye Dainik Jagran dergisinin June 23, 2025 baskısından alınmıştır.
Binlerce özenle seçilmiş premium hikayeye ve 9.000'den fazla dergi ve gazeteye erişmek için Magzter GOLD'a abone olun.
Zaten abone misiniz? Oturum aç
Dainik Jagran'den DAHA FAZLA HİKAYE
Dainik Jagran
चैटजीपीटी के कहने पर मां को मार डाला, कंपनी पर पहली बार हत्या का मुकदमा !
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्लीः एआइ को लेकर पूरी दुनिया में बहस चल रही है।
3 mins
December 12, 2025
Dainik Jagran
प्रदूषण वाली सड़कों पर सीएम ने संभाला मोर्चा
सड़कों के पुनर्विकास में मानक ढांचा तैयार करने को लेकर बैठक
1 mins
December 12, 2025
Dainik Jagran
दिल्ली में रचा इतिहास, आस्था, एकता और सद्भाव का हुआ अनुपम उत्सव
श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस पर दिल्ली ने एक ऐसा आध्यात्मिक और ऐतिहासिक क्षण देखा, जो राजधानी ही नहीं, पूरे राष्ट्र की स्मृतियों में हमेशा के लिए दर्ज हो गया।
1 min
December 12, 2025
Dainik Jagran
भक्ति में विनम्रता, नेतृत्व में दृढ़ता
समूचा आयोजन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के लिए मात्र एक प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि भक्ति, सेवा और कृतज्ञता से भरा आध्यात्मिक अनुभव रहा।
1 min
December 12, 2025
Dainik Jagran
एनसीआर में बढ़े वायु प्रदूषण पर बोले पर्यावरण मंत्री, 'पहले से स्थिति सुधरी'
बढ़े हुए वायु प्रदूषण के परिणामस्वरूप यूं तो हर किसी की सांसें फूल रही हैं, लेकिन केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने गुरुवार को राज्यसभा में दिल्ली-एनसीआर में बढ़े वायु प्रदूषण को लेकर किए गए सवाल पर कहा कि पहले से स्थिति में सुधार हुआ है।
1 mins
December 12, 2025
Dainik Jagran
इस साल दिल्ली में मिलेगा शीतलहर का अधिक सटीक पूर्वानुमान
अपनी सटीकता को लेकर जब तब सवालों के घेरे में रहने के बावजूद इस साल दिल्ली वासियों को शीतलहर का अधिक सटीक पूर्वानुमान मिलने की उम्मीद है।
1 mins
December 12, 2025
Dainik Jagran
दिल्ली में अब 13 राजस्व जिले
दिल्ली कैबिनेट की मंजूरी, राजस्व जिलों और नगर निगम की सीमाएं होंगी एक समान
2 mins
December 12, 2025
Dainik Jagran
भारत-अमेरिका ने ट्रेड डील से जुड़े मुद्दों पर किया मंथन
भारत और अमेरिका ने बुधवार को आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रस्तावित व्यापार समझौते पर जारी बातचीत की समीक्षा की।
1 min
December 11, 2025
Dainik Jagran
प्रधानमंत्री मोदी से मिले इटली के उप प्रधानमंत्री एंटोनियो ताजानी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को इटली के उप प्रधानमंत्री एंटोनियो ताजानी से मुलाकात के दौरान कहा कि भारत और इटली सहयोग के कई क्षेत्रों में लगातार प्रगति कर रहे हैं।
1 min
December 11, 2025
Dainik Jagran
मचाडो की अनुषस्ति में बेटी को सौंपा गया नोबेल शांति पुरस्कार
नोबेल शांति पुरस्कार बुधवार को वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो की बेटी एना कोरिना सोसा मचाडो को सौंपा गया।
1 min
December 11, 2025
Listen
Translate
Change font size
