Poging GOUD - Vrij
आपातकाल का साहित्यिक परिदृश्य
Dainik Jagran
|June 23, 2025
25 जून, 1975 को लगे आपातकाल की काली छाया दमन के 50 साल साहित्य पर भी पड़ी। कुछ साहित्यकारों ने दमनकारी सरकार के विरुद्ध लेखनी को हथियार बना लिया तो उन्हें इसका परिणाम भुगतना पड़ा, वहीं कुछ साहित्यकार भय व लोभ के कारण चुप रहे। कथा-साहित्य में आपातकाल की विभिषिका बहुत कम प्रतिबिंबित हुई है, जिसके कारण बता रहे हैं डा. रमाकांत राय, जबकि कविता ने किस तरह विरोध का दायित्व उठाया, इससे परिचित करा रहे हैं अनिल विभाकर व शिव ओम अंबर, जो रचनात्मक रूप से विरोध में खड़े हुए और सरकार के दमनकारी चक्र के शिकार भी हुए ...
-
क्यों नहीं लिखे गए आपातकाल पर उपन्यास ?
कविता में जब आपातकाल की चर्चा होती है तो भवानी प्रसाद मिश्र की चार कौए उर्फ चार हौए', सर्वेश्वर दयाल सक्सेना की 'आपातकाल', दुष्यंत कुमार की 'चल भाई गंगाराम...' और बाबा नागार्जुन की 'हंस न होंगे उल्लू होंगे' शीर्षक कविता उद्धृत की जाती है। वहीं कहानी में मात्र दो रचनाएं पंकज बिष्ट की 'खोखल' और असगर वजाहत की 'डंडा' मिलती हैं। लेकिन उपन्यास में तो आपातकाल पर केंद्रित रचनाओं का अकाल-सा है। निर्मल वर्मा का उपन्यास 'रात का रिपोर्टर', राही मासूम रजा का 'कटरा बी आर्जू' और मुद्राराक्षस का उपन्यास 'शांतिभंग' ही इस सूची में आते हैं। निर्मल वर्मा का उपन्यास मात्र प्रतीकात्मक ढंग से आपातकाल को व्यक्त करता है। राही मासूम रजा का उपन्यास कटरा बी आर्जू में इलाहाबाद (अब प्रयागराज ) के एक मुहल्ले की कहानी फिल्मी ढंग से कही गई है। हालांकि इसमें आपातकाल का दमनकारी चरित्र अच्छे ढंग से व्यक्त हुआ है। राही मासूम रजा उन गिने-चुने साहित्यकारों में हैं, जिन्होंने आपातकाल का मुखर विरोध किया था । उन पर गिरफ्तारी का संकट मंडराने लगा था।
हिंदी में आपातकाल पर केंद्रित साहित्य क्यों नहीं है, यह प्रश्न हिंदी साहित्यिकों को बहुत चुभता है। प्रगतिशील लेखक संघ के आपातकाल के समर्थन में आने के बाद स्वाभाविक ही था कि इस कालखंड को विस्मृत कर दिया जाता। कतिपय साहित्यकार मानते हैं कि तत्कालीन साहित्यकारों ने सत्ता के डर से इस अवधि को अपनी रचना का अंग नहीं बनाया। सत्ता से प्राप्त सुख के लालच में लोग जनसरोकारों से विमुख हो गए। राही मासूम रजा आपातकालीन तानाशाही का पुरजोर विरोध किया था। उन्होंने एक लेख में लिखा है- इन बुद्धिजीवियों, साहित्यकारों, विचारकों, इतिहासकारों ने इमर्जेंसी के बाद डर के मारे जो चुप साधी थी, वह अभी तक नहीं टूटी है। किसी को अवार्ड लेना है, किसी को नेहरू स्कालरशिप लेनी है, किसी को सरकारी डेलिगेशनों में घुसना है। कोई बोलने में पहल करने को तैयार नहीं, क्योंकि साहित्य अकादमी पुरस्कार देश की अखंडता से ज्यादा कीमती है।
कह सकते हैं कि जब साहित्य राजनीति का मुखापेक्षी हो जाता है तो ऐसे ही रिक्त स्थान दिखाई देने लगते हैं।
Dit verhaal komt uit de June 23, 2025-editie van Dainik Jagran.
Abonneer u op Magzter GOLD voor toegang tot duizenden zorgvuldig samengestelde premiumverhalen en meer dan 9000 tijdschriften en kranten.
Bent u al abonnee? Aanmelden
MEER VERHALEN VAN Dainik Jagran
Dainik Jagran
भारत-अमेरिका ने ट्रेड डील से जुड़े मुद्दों पर किया मंथन
भारत और अमेरिका ने बुधवार को आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रस्तावित व्यापार समझौते पर जारी बातचीत की समीक्षा की।
1 min
December 11, 2025
Dainik Jagran
प्रधानमंत्री मोदी से मिले इटली के उप प्रधानमंत्री एंटोनियो ताजानी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को इटली के उप प्रधानमंत्री एंटोनियो ताजानी से मुलाकात के दौरान कहा कि भारत और इटली सहयोग के कई क्षेत्रों में लगातार प्रगति कर रहे हैं।
1 min
December 11, 2025
Dainik Jagran
मचाडो की अनुषस्ति में बेटी को सौंपा गया नोबेल शांति पुरस्कार
नोबेल शांति पुरस्कार बुधवार को वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो की बेटी एना कोरिना सोसा मचाडो को सौंपा गया।
1 min
December 11, 2025
Dainik Jagran
रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपणः सटीक तकनीक जो लौटाती है चलने-फिरने की सहजता
घुटने का दर्द धीरे-धीरे किसी भी व्यक्ति की दिनचर्या बदल सकता है।
2 mins
December 11, 2025
Dainik Jagran
भारत को कांस्य पदक, जर्मनी आठवीं बार बना चैंपियन
आखिरी 11 मिनट में चार गोल करके भारत ने 2021 की चैंपियन अर्जेंटीना को बुधवार को जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य पदक के प्लेऑफ मुकाबले में 4-2 से हराया।
1 min
December 11, 2025
Dainik Jagran
बच्चों की फिजिकली व इमोशनली देनी होगी सुरक्षाः : इकबाल सिंह
पीएचडी चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से बुधवार को सेफ स्कूल लीडरशिप विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।
1 min
December 11, 2025
Dainik Jagran
जीत का चौका लगाने उतरेगी भारतीय टीम
भारत और दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध दूसरा टी-20 मैच आज सीरीज में 1-0 से आगे है भारत
2 mins
December 11, 2025
Dainik Jagran
वायु सेना ने याद दिलाए बांग्लादेश में किए गए अपने अभियान
भारतीय वायु सेना ने असम के मोहनबाड़ी स्थित वायु सेना स्टेशन में 1971 के युद्ध में भारत की जीत की स्मृति में एक कार्यक्रम आयोजित किया।
1 mins
December 11, 2025
Dainik Jagran
किसानों को अधिक मुआवजा मामले में नोएडा के पूर्व सीईओ की भी जांच होनी चाहिए : कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि किसानों को अधिक मुआवजा मामले में विशेष जांच दल (एसआइटी) से नोएडा के पूर्व सीईओ की भी जांच की अपेक्षा की जाती है।
1 mins
December 11, 2025
Dainik Jagran
2026 में 2.55 लाख करोड़ के आइपीओ पाइपलाइन में
भले ही बाजार में उतार-चढ़ाव जारी हो लेकिन कंपनियों द्वारा आइपीओ लाने की दौड़ थमने का नाम नहीं ले रही है।
1 min
December 11, 2025
Listen
Translate
Change font size
