Denemek ALTIN - Özgür

यज्ञ संपूर्ण

Dainik Jagran

|

June 30, 2024

हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह ने आखिरी ओवरों में दक्षिण अफ्रीका को चोकर्स साबित किया अर्धशतक लगाने वाले विराट कोहली बने प्लेयर आफ द मैच

- अभिषेक त्रिपाठी

यज्ञ संपूर्ण

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर 17 साल बाद टी-20 विश्व खिताब अपने नाम किया। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ने विश्व कप ट्राफी जीतने के लिए पांच जून को जो यज्ञ शुरू किया था वो इस जीत के साथ ही संपूर्ण हो गया।

गेंदबाजों ने बदल दिया खेल : भारतीय टीम के 176 रनों के जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 16 ओवर में चार विकेट पर 151 रन बना लिए थे। पहली बार फाइनल खेल रही दक्षिण अफ्रीकी टीम को जीतने के लिए 24 गेंद पर सिर्फ 26 रनों की जरूरत थी। 52 रन बनाने वाले हेनरिक क्लासेन क्रीज पर थे, जो अक्षर पटेल के एक ओवर में दो चौके व दो छक्के मार चुके थे लेकिन होता वही है जो भगवान चाहता है। मुंबई इंडियंस के कप्तानी विवाद के बाद एक-दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करने वाले रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या बारबाडोस में भारत को जिताने के लिए एक-दूसरे के साथ खड़े थे। रोहित ने 17वां ओवर हार्दिक को दिया और उन्होंने क्लासेन को पंत के हाथों कैच आउट कराकर मैच का रुख मोड़ दिया। इस ओवर में चार रन ही गए। अगला ओवर में गेंद जसप्रीत बुमराह के हाथ में थी। यही ओवर मैच की दिशा तय करने वाला था। बुमराह को खेलना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन होता है। और मार्को जेनसेन जैसे गेंदबाज के लिए तो यह नामुमकिन काम था।

image17वें ओवर की चौथी गेंद कहां से आई और कहां को चली गई ये जेनसेन को पता भी नहीं चला। जेनसेन ने परफेक्ट डिफेंस किया लेकिन गेंद गिल्ली को चूमते हुए निकल गई। बुमराह ने इस ओवर में सिर्फ दो रन दिए । इस गेंदबाज ने आठ मैचों में 4.18 की इकोनामी से 8.27 के औसत से 15 विकेट लिए । यह अब तक हुए टी-20 विश्व कप में किसी भी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ इकोनामी रेट है। दक्षिण अफ्रीका को आखिरी दो ओवर में 20 रन चाहिए थे। अर्शदीप ने 19वें ओवर में चार और पांड्या ने आखिरी ओवर में सात रन दिए। इस ओवर में दो विकेट भी मिले। पहली ही गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने बाउंड्री के पास जब मिलर का शानदार कैच लपका तो उसके बाद दक्षिण अफ्रीका के लिए यह मैच जीतना नामुमकिन हो गया। भारत ने सात रन से दूसरी बार टी-20 विश्व कप ट्राफी जीत ली। हार्दिक ने तीन ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट लिए।

Dainik Jagran'den DAHA FAZLA HİKAYE

Dainik Jagran

भाजपा व आरएसएस ने मिलकर चुनावी प्रक्रिया को किया प्रभावितः राहुल

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा-आरएसएस ने मिलकर चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित किया है। चुनाव आयोग ने महागठबंधन के वोटरों को मतदाता सूची से निकाल दिया है, जिसके साक्ष्य भी हम देंगे।

time to read

1 mins

November 03, 2025

Dainik Jagran

यथार्थ के धरातल पर सधी रणनीति

अफगानिस्तान का भू-राजनीतिक परिदृश्य दक्षिण एशिया की स्थिरता और भारत की विदेश नीति के लिए सदैव महत्वपूर्ण रहा है। अगस्त, 2021 में तालिबान के पुनः सत्ता में आने के बाद भारत के सामने यह जटिल प्रश्न उभरा कि क्या तालिबान शासन से दूरी बनाई जाए या व्यवहारिकता के आधार पर सीमित संपर्क स्थापित किया जाए।

time to read

2 mins

November 03, 2025

Dainik Jagran

कोलकाता में ट्यूशन के लिए घर से निकली छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

कोलकाता के दमदम इलाके में 14 साल की एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

time to read

1 mins

November 03, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

मछली कहलाती जल की रानी, पर अब इसके जरिये चुनावी निशाना

पटना : बिहार में रविवार को मछली राजनीति के केंद्र में आ गई। राज्य और देश के मुद्दों तक बात मछली से होती हुई ही पहुंची। 'मछली संदेश' आमजन तक पहुंचाने में दो अलग-अलग तस्वीरें बहुत कुछ कह गईं। आरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तो बेगूसराय में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल महागठबंधन तो मोदी बिहार में एनडीए की सरकार के लिए वोट मांगते हुए।

time to read

2 mins

November 03, 2025

Dainik Jagran

आज दोपहर 12 बजे से सभी वाहनों के लिए लागू होगा रूट डायवर्जन

कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले के दौरान नेशनल हाईवे-नौ समेत गढ़मुक्तेश्वर व अन्य मार्गों पर जाम न लगे, इसके लिए सोमवार दोपहर 12 बजे से हल्के, भारी व व्यावसायिक वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू होगा।

time to read

1 min

November 03, 2025

Dainik Jagran

प्रदूषण में सुबह हुई वृद्धि, शाम को गिरावट

रविवार को वायु गुणवत्ता में दिन भर उतार चढ़ाव का दौर चलता रहा।

time to read

1 mins

November 03, 2025

Dainik Jagran

प्रदूषण बनाइए मुद्दा

दिल्ली वर्षभर वायु प्रदूषण झेलती है और सर्दी के दिनों में तो ये और भी गहरा जाता है, लेकिन निराशाजनक है कि वायु प्रदूषण राजधानी के किसी भी चुनाव में न ही जनता का मुद्दा होता है और न ही राजनीतिक दल इसे मुद्दा बनाते हैं।

time to read

1 min

November 03, 2025

Dainik Jagran

10 दिन में एसटीएफ ने हरियाणा में 22 अपराधियों को पकड़ा

हरियाणा में अपराध की जड़ें अब सिर्फ देश तक सीमित नहीं रहीं, विदेश में बैठे गैंग्सटर भी यहां के बेरोजगार और जरूरतमंद युवाओं को अपराध के रास्ते पर धकेल रहे हैं।

time to read

2 mins

November 03, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

पूर्व सीजेआइ रमना बोले, मुझे मजबूर करने के लिए मेरे स्वजन के विरुद्ध दर्ज किए केस

अमरावती, प्रेट्र : आंध्र प्रदेश की पूर्ववर्ती वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की सरकार का नाम लिए बिना पूर्व प्रधान न्यायाधीश एनवी रमना ने कहा है कि उन्हें \"मजबूर\" करने के लिए उनके परिवार के सदस्यों के विरुद्ध मामले दर्ज किए गए थे।

time to read

1 mins

November 03, 2025

Dainik Jagran

प्रधानमंत्री ने बिहार की रैली में एक साथ बड़े वर्ग को साधा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को आरा व नवादा में आयोजित चुनावी सभा में एक साथ बड़े वर्ग को साधने का प्रयास किया।

time to read

1 min

November 03, 2025

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size