يحاول ذهب - حر
यज्ञ संपूर्ण
June 30, 2024
|Dainik Jagran
हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह ने आखिरी ओवरों में दक्षिण अफ्रीका को चोकर्स साबित किया अर्धशतक लगाने वाले विराट कोहली बने प्लेयर आफ द मैच
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर 17 साल बाद टी-20 विश्व खिताब अपने नाम किया। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ने विश्व कप ट्राफी जीतने के लिए पांच जून को जो यज्ञ शुरू किया था वो इस जीत के साथ ही संपूर्ण हो गया।
गेंदबाजों ने बदल दिया खेल : भारतीय टीम के 176 रनों के जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 16 ओवर में चार विकेट पर 151 रन बना लिए थे। पहली बार फाइनल खेल रही दक्षिण अफ्रीकी टीम को जीतने के लिए 24 गेंद पर सिर्फ 26 रनों की जरूरत थी। 52 रन बनाने वाले हेनरिक क्लासेन क्रीज पर थे, जो अक्षर पटेल के एक ओवर में दो चौके व दो छक्के मार चुके थे लेकिन होता वही है जो भगवान चाहता है। मुंबई इंडियंस के कप्तानी विवाद के बाद एक-दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करने वाले रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या बारबाडोस में भारत को जिताने के लिए एक-दूसरे के साथ खड़े थे। रोहित ने 17वां ओवर हार्दिक को दिया और उन्होंने क्लासेन को पंत के हाथों कैच आउट कराकर मैच का रुख मोड़ दिया। इस ओवर में चार रन ही गए। अगला ओवर में गेंद जसप्रीत बुमराह के हाथ में थी। यही ओवर मैच की दिशा तय करने वाला था। बुमराह को खेलना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन होता है। और मार्को जेनसेन जैसे गेंदबाज के लिए तो यह नामुमकिन काम था।
17वें ओवर की चौथी गेंद कहां से आई और कहां को चली गई ये जेनसेन को पता भी नहीं चला। जेनसेन ने परफेक्ट डिफेंस किया लेकिन गेंद गिल्ली को चूमते हुए निकल गई। बुमराह ने इस ओवर में सिर्फ दो रन दिए । इस गेंदबाज ने आठ मैचों में 4.18 की इकोनामी से 8.27 के औसत से 15 विकेट लिए । यह अब तक हुए टी-20 विश्व कप में किसी भी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ इकोनामी रेट है। दक्षिण अफ्रीका को आखिरी दो ओवर में 20 रन चाहिए थे। अर्शदीप ने 19वें ओवर में चार और पांड्या ने आखिरी ओवर में सात रन दिए। इस ओवर में दो विकेट भी मिले। पहली ही गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने बाउंड्री के पास जब मिलर का शानदार कैच लपका तो उसके बाद दक्षिण अफ्रीका के लिए यह मैच जीतना नामुमकिन हो गया। भारत ने सात रन से दूसरी बार टी-20 विश्व कप ट्राफी जीत ली। हार्दिक ने तीन ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट लिए।هذه القصة من طبعة June 30, 2024 من Dainik Jagran.
اشترك في Magzter GOLD للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة، وأكثر من 9000 مجلة وصحيفة.
هل أنت مشترك بالفعل؟ تسجيل الدخول
المزيد من القصص من Dainik Jagran
Dainik Jagran
चार साल पहले मृत दुष्कर्म का दोषी मिला जीवित, गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, जालंधर : पंजाब में पुलिस रिकार्ड में मर चुके एक दुष्कर्म के दोषी को पुलिस ने चार साल बाद जीवित गिरफ्तार किया है।
1 min
November 02, 2025
Dainik Jagran
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को सलाह, अपना धर्म क्यों नहीं बदल लेते
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस हिंदू पत्नी के धर्म परिवर्तन की आस लगाकर बुरी तरह फंस गए हैं। उन्होंने एक्स पर सफाई भी दी, लेकिन ये भी काम नहीं आई। एक्स पर उनको बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। बता दें कि बीते बुधवार मिसीसिपी के ऑक्सफोर्ड में टर्निंग प्वाइंट यूएसए कार्यक्रम में एक सवाल पर उन्होंने कहा था कि वह उम्मीद करते हैं कि उनकी हिंदू पत्नी उषा वेंस किसी दिन ईसाई धर्म अपना लेंगी।
1 min
November 02, 2025
Dainik Jagran
दिल्ली के रंगमंच से निकला बादशाह
1989 की बात है। एक शो से लौटते वक्त रात के करीब एक बजे, पंडारा रोड पर कार का पेट्रोल खत्म हो गया।
2 mins
November 02, 2025
Dainik Jagran
हिंद-प्रशांत क्षेत्र हर दबाव से मुक्त रहना चाहिए : राजनाथ
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि भारत का मानना है कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र खुला, समावेशी और किसी भी प्रकार के दबाव से मुक्त रहना चाहिए।
1 mins
November 02, 2025
Dainik Jagran
किंग खान का जलवा बरकरार
दिल्ली की गलियों से मुंबई के आसमान तक, शाह रूख खान ने मेहनत, जुनून और मुस्कान से वो मुकाम हासिल किया, जहां नाम ही पहचान बन जाता है। 60 की उम्र में भी वही जोश, चमक और विनम्रता आज भी उन्हें 'हिंदी सिनेमा का बादशाह' बनाती है। भावना सोमाया का आलेख ...
3 mins
November 02, 2025
Dainik Jagran
भारी ट्रकों व बसों के निर्यात पर अमेरिकी टैरिफ लागू
अमेरिका को होने वाले ट्रकों और बसों के निर्यात पर शनिवार से नए टैरिफ नियम लागू हो गए।
1 min
November 02, 2025
Dainik Jagran
दिल्ली को वैश्विक राष्ट्रीय राजधानी बनाने को भगीरथ प्रयास की आवश्यकता
स्वाधीनता के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ने विकास के मामले में कई मील के पत्थर गढ़े हैं। हर क्षेत्र में प्रगति हुई, लेकिन समय के साथ समस्याएं भी गहराती गईं। समस्याएं ऐसी विकराल थीं कि उसके समाधान के लिए भगीरथ प्रयास की आवश्यकता है। दिल्ली विभिन्न वर्ग के प्रबुद्ध लोगों की चिंता एक सी है तो सपने एक जैसे हैं। सभी लोग दिल्ली को वैश्विक स्तर की राष्ट्रीय राजधानी के रूप में देखना चाहते हैं। वे कहते हैं कि यह काफी कठिन है, लेकिन यदि प्रयास किया जाए तो असंभव भी नहीं है। वैश्विक स्तर पर कई शहरों ने खुद को उसके अनुरूप ढाला है। फिर दिल्ली क्यों पीछे रहे।
2 mins
November 02, 2025
Dainik Jagran
रोहन बोपन्ना के दो दशकों के शानदार करियर का अंत
नई दिल्ली, प्रेट्रः ग्रैंड स्लैम टाइटल जीतने वाले सिर्फ चार भारतीय टेनिस खिलाड़ियों में से एक रोहन बोपन्ना ने शनिवार को प्रोफेशनल टेनिस से संन्यास की घोषणा की।
2 mins
November 02, 2025
Dainik Jagran
देश का भविष्य एआइ पर निर्भर, सतर्कता है जरूरी : सुब्रमण्यम
आइजीएसआइ के राष्ट्रीय सम्मेलन में जुटे राज्यों के प्रतिनिधि
1 min
November 02, 2025
Dainik Jagran
दीवाना के बिना अधूरी है कहानी
शाह रुख खान की पहली प्रदर्शित फिल्म 'दीवाना' थी। इससे पहले कई फिल्में साइन कर चुके शाह रुख के जीवन में कैसे बना यह संयोग, बता रहे हैं इसके निर्माता गुड्डू धनोआ ....
1 mins
November 02, 2025
Listen
Translate
Change font size
