Poging GOUD - Vrij
यज्ञ संपूर्ण
Dainik Jagran
|June 30, 2024
हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह ने आखिरी ओवरों में दक्षिण अफ्रीका को चोकर्स साबित किया अर्धशतक लगाने वाले विराट कोहली बने प्लेयर आफ द मैच
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर 17 साल बाद टी-20 विश्व खिताब अपने नाम किया। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ने विश्व कप ट्राफी जीतने के लिए पांच जून को जो यज्ञ शुरू किया था वो इस जीत के साथ ही संपूर्ण हो गया।
गेंदबाजों ने बदल दिया खेल : भारतीय टीम के 176 रनों के जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 16 ओवर में चार विकेट पर 151 रन बना लिए थे। पहली बार फाइनल खेल रही दक्षिण अफ्रीकी टीम को जीतने के लिए 24 गेंद पर सिर्फ 26 रनों की जरूरत थी। 52 रन बनाने वाले हेनरिक क्लासेन क्रीज पर थे, जो अक्षर पटेल के एक ओवर में दो चौके व दो छक्के मार चुके थे लेकिन होता वही है जो भगवान चाहता है। मुंबई इंडियंस के कप्तानी विवाद के बाद एक-दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करने वाले रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या बारबाडोस में भारत को जिताने के लिए एक-दूसरे के साथ खड़े थे। रोहित ने 17वां ओवर हार्दिक को दिया और उन्होंने क्लासेन को पंत के हाथों कैच आउट कराकर मैच का रुख मोड़ दिया। इस ओवर में चार रन ही गए। अगला ओवर में गेंद जसप्रीत बुमराह के हाथ में थी। यही ओवर मैच की दिशा तय करने वाला था। बुमराह को खेलना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन होता है। और मार्को जेनसेन जैसे गेंदबाज के लिए तो यह नामुमकिन काम था।
17वें ओवर की चौथी गेंद कहां से आई और कहां को चली गई ये जेनसेन को पता भी नहीं चला। जेनसेन ने परफेक्ट डिफेंस किया लेकिन गेंद गिल्ली को चूमते हुए निकल गई। बुमराह ने इस ओवर में सिर्फ दो रन दिए । इस गेंदबाज ने आठ मैचों में 4.18 की इकोनामी से 8.27 के औसत से 15 विकेट लिए । यह अब तक हुए टी-20 विश्व कप में किसी भी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ इकोनामी रेट है। दक्षिण अफ्रीका को आखिरी दो ओवर में 20 रन चाहिए थे। अर्शदीप ने 19वें ओवर में चार और पांड्या ने आखिरी ओवर में सात रन दिए। इस ओवर में दो विकेट भी मिले। पहली ही गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने बाउंड्री के पास जब मिलर का शानदार कैच लपका तो उसके बाद दक्षिण अफ्रीका के लिए यह मैच जीतना नामुमकिन हो गया। भारत ने सात रन से दूसरी बार टी-20 विश्व कप ट्राफी जीत ली। हार्दिक ने तीन ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट लिए।Dit verhaal komt uit de June 30, 2024-editie van Dainik Jagran.
Abonneer u op Magzter GOLD voor toegang tot duizenden zorgvuldig samengestelde premiumverhalen en meer dan 9000 tijdschriften en kranten.
Bent u al abonnee? Aanmelden
MEER VERHALEN VAN Dainik Jagran
Dainik Jagran
चोटिल हार्दिक हुए फिट, रोहित शर्मा का पता नहीं
अफगानिस्तान के विरुद्ध भारतीय वनडे टीम में शामिल हैं हार्दिक और रोहित
1 mins
June 06, 2026
Dainik Jagran
अखाड़े की विरासत दिल्ली वालों की फिटनेस चाहत
दिल्ली प्रयोगशाला है। रसायनों की नहीं, भिन्न रंगों की। भावनाओं के जुड़ाव के इतने रंग हैं कि सतरंगी भी कम लगते हैं।
3 mins
June 06, 2026
Dainik Jagran
पति और देवर ने गला घोंटकर की थी महिला की हत्या
गाजीपुर गांव में हैवानियत की हद पार करने वाला मामला सामने आया है। पति के अवैध संबंधों का विरोध करने पर एक महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी।
1 mins
June 06, 2026
Dainik Jagran
दिल्ली में पहली बार होगी प्रो बाक्सिंग लीग
भारत में भी प्रोफेशनल बाक्सिंग लीग (पीबीएल) की शुरुआत होने जा रही है।
1 mins
June 06, 2026
Dainik Jagran
आरोप के बाद बदली जिंदगी का सच
मी टू आंदोलन, झूठे आरोपों की बहस और भारतीय जेलों की अमानवीय परिस्थितियां इस फिल्म का मूल विषय हैं।
2 mins
June 06, 2026
Dainik Jagran
गुलाम जम्मू-कश्मीर में पाक करा रहा चुनाव, 14 हजार सुरक्षाकर्मी होंगे तैनात
गुलाम जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान 27 जुलाई को चुनाव कराने जा रहा है।
1 min
June 06, 2026
Dainik Jagran
यमुना नदी की सफाई के लिए चलाया गया अभियान
पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण के साथ कई संस्थाओं की तरफ से यमुना की सफाई के लिए अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।
1 min
June 06, 2026
Dainik Jagran
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता जल्द: ट्रंप
ट्रंप ने पीएम मोदी को बताया अच्छा मित्र, बोले- दोनों देशों के रिश्ते बेहद मजबूत
1 min
June 06, 2026
Dainik Jagran
ईरान से युद्धविराम को बरकरार रखने के लिए हिजबुल्ला से भी सीधे बातचीत को तैयार अमेरिका
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को कम करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन अब नए कूटनीतिक विकल्पों पर विचार करता दिखाई दे रहा है।
1 min
June 06, 2026
Dainik Jagran
जब 'केशव' के षड्यंत्रों को चुनौती देने खड़ा हुआ एकलव्य का सच
मंडी हाउस की सड़कों पर भागती- दौड़ती जिंदगी के बीच कमानी सभागार में शुक्रवार को कदम रखते ही दर्शकों के लिए मानो वक्त ठहर सा गया, जो उन्हें द्वापर काल में ले गया है।
2 mins
June 06, 2026
Listen
Translate
Change font size
