Denemek ALTIN - Özgür

हरिजन बस्ती में सुविधाओं का अभाव, प्यास बुझाने के लिए लोगों को करना पड़ता है संघर्ष

Dainik Bhaskar Satna

|

June 08, 2025

शहर के बीच बाजार क्षेत्र में पड़ने वाली हरिजन बस्ती आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए मोहताज है। यहां पर घर-घर नल के माध्यम से लोगों को जल नसीब नहीं हो रहा है। अपनी प्यास बुझाने के लिए बस्ती में रहने वाले लोगों को सुबह से संघर्ष करना पड़ता है।

इस बस्ती में रहने वाले लोग ज्यादातर मजदूरी का काम करते हैं। सुबह सबसे पहले वे घर में पानी की व्यवस्था करने के लिए पुराने बस स्टैंड के आसपास स्थित हैंडपंप का सहारा लेने के लिए मजबूर होते हैं। पानी की व्यवस्था करने के बाद ही स्थानीय लोग अपने काम के लिए रवाना हो पाते हैं।

नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 15 अंतर्गत सोनांचल बस स्टैंड के समीप स्थित हरिजन बस्ती में निवास करने वाले लोगों के लिए पेयजल सबसे गंभीर समस्या है, जिसके लिए अभी तक स्थानीय पार्षद के साथ-साथ नगर पालिका प्रशासन द्वारा कोई ठोस प्रयास नहीं किया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुराने नल कनेक्शन घरों के बाहर शोपीस बन कर रह गए है, क्योंकि पुरानी बिछाई गई पाइप लाइन में अब पानी की आपूर्ति नहीं होती है।

पिछले करीब पांच वर्ष से हरिजन बस्ती में रहने वाले लोगों को पानी की व्यवस्था के लिए सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बस्ती में जाने की गलियां इतनी सकरी है कि नगर पालिका के टैंकर कभी नहीं पहुंच सकते हैं। पानी की व्यवस्था बस्ती में कराने की मांग स्थानीय लोगों ने हर मौके पर उठाई है, लेकिन अभी तक जनप्रतिनिधियों और नपा प्रशासन द्वारा समस्या के निदान को लेकर कोई प्रयास नहीं किया गया है।

Dainik Bhaskar Satna'den DAHA FAZLA HİKAYE

Dainik Bhaskar Satna

तारकोवस्की : जब पात्रों द्वारा कहे गए संवाद ही मौन रचते हैं!

बा त 14 अगस्त 1986 की है।

time to read

3 mins

January 11, 2026

Dainik Bhaskar Satna

नेपाल में भारत से सटे बॉर्डर पर पाक की फंडिंग से बन रहे हैं सैकड़ों मदरसे

नेपाल का बेदोली गांव।

time to read

3 mins

January 11, 2026

Dainik Bhaskar Satna

शकरकंदी खीरः आसानी से बनाएं सर्दी की ये खास डिश

आपने कई तरह की खीर खाई होगी।

time to read

1 mins

January 11, 2026

Dainik Bhaskar Satna

साफ पानी अब भी सपना क्यों?

आज भारत नल जल की बढ़ती पहुंच का जश्न मना रहा है।

time to read

4 mins

January 11, 2026

Dainik Bhaskar Satna

किस तरह पर्वतों और नदियों से जुड़े हैं शिव और विष्णु

शक्ति पीठों के माध्यम से भी भारत के नक्शे को समझा जा सकता है।

time to read

3 mins

January 11, 2026

Dainik Bhaskar Satna

छगः दंतेवाड़ा में 63 नक्सलियों का सरेंडर, 36 पर था 1.19 करोड़ इनाम

आत्मसमर्पण करने वालों में 18 महिलाएं

time to read

1 min

January 10, 2026

Dainik Bhaskar Satna

आईसीआईसीआई लोम्बार्ड ने बुखार के इलाज का क्लेम देने से कर दिया इनकार

इलाज के दौरान 24 घंटे सेवा देने का दावा करने वाली बीमा कंपनी पहले कैशलेस से इनकार करती है और उसके बाद अचानक नो क्लेम कर दिया जाता है।

time to read

1 min

January 10, 2026

Dainik Bhaskar Satna

डिफ्रेंट एंगल • बड़े परदे का सिनेमाई अनुभव देती है यह फिल्म 'धुरंधर' की तूफानी कामयाबी का राज क्या है?

भारत में बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ से ज्यादा और दुनिया में 1200 करोड़ रुपए से अधिक कमा चुकी 'धुरंधर' इतिहास रचने वाली फिल्म बन गई है।

time to read

3 mins

January 10, 2026

Dainik Bhaskar Satna

ईडी ४८ दीदी; कोर्टरूम में भीड़ उग्र

जज सुनवाई किए बिना ही चली गईं

time to read

1 min

January 10, 2026

Dainik Bhaskar Satna

अमेरिका : मोदी का ट्रम्प को फोन नहीं

भारत : ट्रम्प से 8 बार फोन पर बात हुई

time to read

1 mins

January 10, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size