Versuchen GOLD - Frei

हरिजन बस्ती में सुविधाओं का अभाव, प्यास बुझाने के लिए लोगों को करना पड़ता है संघर्ष

Dainik Bhaskar Satna

|

June 08, 2025

शहर के बीच बाजार क्षेत्र में पड़ने वाली हरिजन बस्ती आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए मोहताज है। यहां पर घर-घर नल के माध्यम से लोगों को जल नसीब नहीं हो रहा है। अपनी प्यास बुझाने के लिए बस्ती में रहने वाले लोगों को सुबह से संघर्ष करना पड़ता है।

इस बस्ती में रहने वाले लोग ज्यादातर मजदूरी का काम करते हैं। सुबह सबसे पहले वे घर में पानी की व्यवस्था करने के लिए पुराने बस स्टैंड के आसपास स्थित हैंडपंप का सहारा लेने के लिए मजबूर होते हैं। पानी की व्यवस्था करने के बाद ही स्थानीय लोग अपने काम के लिए रवाना हो पाते हैं।

नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 15 अंतर्गत सोनांचल बस स्टैंड के समीप स्थित हरिजन बस्ती में निवास करने वाले लोगों के लिए पेयजल सबसे गंभीर समस्या है, जिसके लिए अभी तक स्थानीय पार्षद के साथ-साथ नगर पालिका प्रशासन द्वारा कोई ठोस प्रयास नहीं किया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुराने नल कनेक्शन घरों के बाहर शोपीस बन कर रह गए है, क्योंकि पुरानी बिछाई गई पाइप लाइन में अब पानी की आपूर्ति नहीं होती है।

पिछले करीब पांच वर्ष से हरिजन बस्ती में रहने वाले लोगों को पानी की व्यवस्था के लिए सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बस्ती में जाने की गलियां इतनी सकरी है कि नगर पालिका के टैंकर कभी नहीं पहुंच सकते हैं। पानी की व्यवस्था बस्ती में कराने की मांग स्थानीय लोगों ने हर मौके पर उठाई है, लेकिन अभी तक जनप्रतिनिधियों और नपा प्रशासन द्वारा समस्या के निदान को लेकर कोई प्रयास नहीं किया गया है।

WEITERE GESCHICHTEN VON Dainik Bhaskar Satna

Dainik Bhaskar Satna

सर्जरी का क्लेम देने से रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने किया इनकार

सड़क हादसे में बुरी तरह घायल होने वाले पॉलिसीधारकों को भी न्याससंगत क्लेम नहीं दिया जा रहा है।

time to read

1 min

January 13, 2026

Dainik Bhaskar Satna

नतीजे • ऑर्डर बुक 84,000 करोड़ का, मार्जिन 25% से ऊपर टीसीएस का मुनाफा 14% घटा, पर एआई सर्विस से आय में 17% उछाल

देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस का मुनाफा अक्टूबरदिसंबर तिमाही में 14% घट गया।

time to read

1 min

January 13, 2026

Dainik Bhaskar Satna

अमेरिका से ट्रेड डील पर 5 माह बाद आज चर्चा, एआई ग्रुप में भारत शामिल

भास्कर न्यूज | नई दिल्ली /वॉशिंगटन. भारत और अमेरिका के बीच रिश्तों में गर्माहट लाने की कोशिशें हो रही हैं।

time to read

1 min

January 13, 2026

Dainik Bhaskar Satna

अहमदाबाद• भारतीय छात्रों के लिए नए मौके जर्मनी से सेमीकंडक्टर, डिफेंस व टेक में सहमति, वीसा फ्री ट्रांजिट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मैर्स के बीच सोमवार को हुई वार्ता में कई अहम फैसले लिए गए।

time to read

1 min

January 13, 2026

Dainik Bhaskar Satna

विरोध जारी • तेहरान में 23 साल की छात्रा को गोली मारी, आक्रोश और बढ़ा ईरानः इंटरनेट बंदी 84 घंटे पार, 650 की मौत, 12 हजार से ज्यादा गिरफ्तार हो चुके

ईरान में हिंसा को लेकर कट्टरपंथी सरकार और घिरती जा रही है।

time to read

2 mins

January 13, 2026

Dainik Bhaskar Satna

आईसीसी ने दिए संकेत, बांग्लादेश को भारत में खेलना होगा टी20 वर्ल्ड कप

आईसीसी ने सोमवार को संकेत दिए कि भारत में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए बांग्लादेशी टीम को भारत आना होगा।

time to read

1 min

January 13, 2026

Dainik Bhaskar Satna

ऐसी जगह चुनें, जहां आपके सामने असली चुनौतियां हों

आज के युवा बहुत महत्वाकांक्षी, आत्मविश्वासी हैं और वैश्विक मौकों से अच्छे वाकिफ हैं।

time to read

2 mins

January 12, 2026

Dainik Bhaskar Satna

मुख्यमंत्री का ऐलान - किसानों का होगा समग्र कल्याण

कृषक कल्याण वर्ष का ऐतिहासिक शुभारंभ

time to read

2 mins

January 12, 2026

Dainik Bhaskar Satna

ईमानदारी और दृढ़ता बंद लगने वाले दरवाजों को भी खोल देती है

दिवस हमें याद दिलाता है कि हर पीढ़ी को बड़े सपने देखने का युवा साहस खोजना चाहिए।

time to read

1 min

January 12, 2026

Dainik Bhaskar Satna

होटल कंपनियों की बाजार वैल्यू 5 साल में 6 गुना तक बढ़ी

भारत की होटल इंडस्ट्री अब सिर्फ ठहरने की सुविधा तक सीमित नहीं रही।

time to read

1 min

January 12, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size