Poging GOUD - Vrij
हरिजन बस्ती में सुविधाओं का अभाव, प्यास बुझाने के लिए लोगों को करना पड़ता है संघर्ष
Dainik Bhaskar Satna
|June 08, 2025
शहर के बीच बाजार क्षेत्र में पड़ने वाली हरिजन बस्ती आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए मोहताज है। यहां पर घर-घर नल के माध्यम से लोगों को जल नसीब नहीं हो रहा है। अपनी प्यास बुझाने के लिए बस्ती में रहने वाले लोगों को सुबह से संघर्ष करना पड़ता है।
-
इस बस्ती में रहने वाले लोग ज्यादातर मजदूरी का काम करते हैं। सुबह सबसे पहले वे घर में पानी की व्यवस्था करने के लिए पुराने बस स्टैंड के आसपास स्थित हैंडपंप का सहारा लेने के लिए मजबूर होते हैं। पानी की व्यवस्था करने के बाद ही स्थानीय लोग अपने काम के लिए रवाना हो पाते हैं।
नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 15 अंतर्गत सोनांचल बस स्टैंड के समीप स्थित हरिजन बस्ती में निवास करने वाले लोगों के लिए पेयजल सबसे गंभीर समस्या है, जिसके लिए अभी तक स्थानीय पार्षद के साथ-साथ नगर पालिका प्रशासन द्वारा कोई ठोस प्रयास नहीं किया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुराने नल कनेक्शन घरों के बाहर शोपीस बन कर रह गए है, क्योंकि पुरानी बिछाई गई पाइप लाइन में अब पानी की आपूर्ति नहीं होती है।
पिछले करीब पांच वर्ष से हरिजन बस्ती में रहने वाले लोगों को पानी की व्यवस्था के लिए सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बस्ती में जाने की गलियां इतनी सकरी है कि नगर पालिका के टैंकर कभी नहीं पहुंच सकते हैं। पानी की व्यवस्था बस्ती में कराने की मांग स्थानीय लोगों ने हर मौके पर उठाई है, लेकिन अभी तक जनप्रतिनिधियों और नपा प्रशासन द्वारा समस्या के निदान को लेकर कोई प्रयास नहीं किया गया है।
Dit verhaal komt uit de June 08, 2025-editie van Dainik Bhaskar Satna.
Abonneer u op Magzter GOLD voor toegang tot duizenden zorgvuldig samengestelde premiumverhalen en meer dan 9000 tijdschriften en kranten.
Bent u al abonnee? Aanmelden
MEER VERHALEN VAN Dainik Bhaskar Satna
Dainik Bhaskar Satna
गोदावरी से विष्णु भक्ति तक, तेलुगु संस्कृति की ऐसी रही है यात्रा
तेलुगु भाषी क्षेत्र वहां से शुरू होता है, जहां कर्नाटक की काली मिट्टी लाल रंग में बदलने लगती है।
3 mins
May 17, 2026
Dainik Bhaskar Satna
हमेशा दूसरों को खुश करने में हम खुद को खो देते हैं, मैंने 'ना' कहना शुरू किया, यही मेरी ताकत बन गयाः ओसाका
2021 के फ्रेंच ओपन से हटने पर नाओमी ओसाका की मीडिया में आलोचना हुई थी
1 mins
May 17, 2026
Dainik Bhaskar Satna
कोई शख्स हर मायने में इतना 'कंप्लीट' कैसे हो सकता है?
ऐसा बहुत कम होता है, जब आपको किताब के साथ-साथ उस किताब का लेखक भी कंप्लीट लगे।
3 mins
May 17, 2026
Dainik Bhaskar Satna
गर्मियों के लिए खास है पाइनेपल की ये लौंजी
गर्मी के मौसम में भोजन के साथ कुछ खट्टा- मीठा खाने का मन अक्सर करता है।
1 min
May 17, 2026
Dainik Bhaskar Satna
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में शामिल हो सकते हैं सभी 12 फुल मेंबर देश
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फॉर्मेट में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है।
1 min
May 17, 2026
Dainik Bhaskar Satna
थाईलैंड ओपन • तीसरी बार फाइनल में सात्विक-चिराग के पास तीसरे टाइटल का मौका
भारत के सात्विकसाईराज और चिराग शेट्टी ने थाईलैंड ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष डबल्स फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
1 min
May 17, 2026
Dainik Bhaskar Satna
बालासाहेब के साथ जैक्सन ने खाई थी इडली
पिछले हफ्ते मैंने इस कॉलम में आपको उस तिकड़ी (आन्द्रे टिमनिस, विराफ सरकारी और साबास जोसेफ) के बारे में बताया था, जिन्हें म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे बड़े लीजेंड्स में से एक माइकल जैक्सन के हिंदुस्तान में पहले कॉन्सर्ट को आयोजित करने का श्रेय जाता है।
3 mins
May 17, 2026
Dainik Bhaskar Satna
नागपुर-भोपाल समेत 19 शहरों ने हीट एक्शन प्लान लागू नहीं किया
शहरों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए बनाया गया हीट एक्शन प्लान अधिकांश शहरों में केवल प्याऊ लगाने और एडवाइजरी जारी करने तक सिमट गया है।
3 mins
May 17, 2026
Dainik Bhaskar Satna
असली खुशी और सफलता पैसे या ट्रॉफियों में नहीं, जीवन के संतुलन में है
में बहुत कुछ हासिल करने जीवन के बाद मैंने सीखा कि असली सफलता पैसों या ट्रॉफी से कहीं आगे है।
2 mins
May 17, 2026
Dainik Bhaskar Satna
लाहौर का इस्लामपुरा अब कृष्णनगर, बाबरी चौक फिर से जैन मंदिर चौक
पाकिस्तान के पंजाब सूबे में कहावत है 'जिन्ने लाहौर नहीं वेख्या, ओ जमिया ही नहीं' (जिसने लाहौर नहीं देखा, उसका जन्म ही नहीं हुआ)।
2 mins
May 17, 2026
Listen
Translate
Change font size
