Denemek ALTIN - Özgür
सेवा क्षेत्र में बढ़ाना होगा निर्यात का दायरा
Business Standard - Hindi
|December 23, 2025
सेवा क्षेत्र में कुछ खास श्रेणियों पर अत्यधिक निर्भरता कम करने के लिए यात्रा, वेलनेस और वित्तीय सेवाओं को बढ़ावा देना आवश्यक है। बता रहे हैं धर्मकीर्ति जोशी, आशिष वर्मा और भवि शाह
-
वैश्विक सेवाओं का निर्यात वर्ष 2014 से औसतन 6.1 फीसदी की सालाना दर से बढ़कर 2024 में 8.6 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंच गया।
इसी अवधि में वैश्विक वस्तुओं का निर्यात 2.9 फीसदी की दर से बढ़कर 24.5 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंच गया। इस तेजी की वजह क्या रही है? कुल वैश्विक निर्यात में सेवाओं का अनुपात 500 आधार अंक बढ़ कर 27 फीसदी हो गया जिससे रोजगार सृजन को बढ़ावा मिला, खासकर विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में रोजगार में वृद्धि हुई।
वर्ष 2022 में प्रकाशित विश्व बैंक के एक ब्लॉग के मुताबिक 2005 और 2018 के बीच प्रमुख विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के एक नमूने में सेवा निर्यात ने 1.6 करोड़ नए रोजगार सृजित किए जबकि वस्तुओं के निर्यात से उत्पन्न रोजगार में 3.1 करोड़ की कमी दर्ज हुई। आधुनिक विनिर्माण में पूंजी-गहन उत्पादन और उच्च कुशल श्रम शक्ति पर बढ़ती निर्भरता को देखते हुए हाल के वर्षों में यह रुझान जारी रहने के आसार हैं।
इस माहौल में भारत की सेवा निर्यात की चाल असाधारण रही है। उदाहरण के लिए पिछले दशक में वैश्विक स्तर पर वस्तुओं के कुल निर्यात में भारत का हिस्सा केवल 1.8 फीसदी था और यह 18वें स्थान पर था (इसकी तुलना में चीन पहले स्थान पर)। मगर वैश्विक स्तर पर सेवाओं के निर्यात में इसकी हिस्सेदारी वर्ष 2014 में 3 फीसदी से बढ़कर 2024 में 4.2 फीसदी हो गई। इस तरह भारत की सेवा निर्यात वृद्धि दर 9.1 फीसदी है जबकि वैश्विक स्तर पर यह दर 6.1 फीसदी रही है। यह उपलब्धि भारत को 2024 में दुनिया का आठवां सबसे बड़ा सेवा निर्यातक बनाती है और भारत से आगे रहने वाला एकमात्र विकासशील देश चीन ही है।
भारत से होने वाले कुल निर्यात में सेवा क्षेत्र की हिस्सेदारी लगभग आधी हो गई है। अमेरिका द्वारा शुल्क लगाए जाने के बाद वस्तुओं के व्यापार की तुलना में सेवा निर्यात कम प्रभावित हुए हैं, जिससे मौजूदा उथल-पुथल से निपटने में मदद मिली है। एक दशक पहले सेवाओं का हमारे कुल निर्यात में केवल 30 फीसदी हिस्सा होता था।
सेवा निर्यात की संरचना में भी तेजी से बदलाव हो रहा है। हाल के वर्षों में अन्य व्यावसायिक सेवाएं (ओबीएस) खंड वैश्विक स्तर पर सबसे बड़ा निर्यात क्षेत्र बनकर उभरा है। कोविड महामारी से पहले यात्रा सेवाओं की हिस्सेदारी अधिक हुआ करती थी।
Bu hikaye Business Standard - Hindi dergisinin December 23, 2025 baskısından alınmıştır.
Binlerce özenle seçilmiş premium hikayeye ve 9.000'den fazla dergi ve gazeteye erişmek için Magzter GOLD'a abone olun.
Zaten abone misiniz? Oturum aç
Business Standard - Hindi'den DAHA FAZLA HİKAYE
Business Standard - Hindi
देश के लिए लाभदायक है नियंत्रणों का हटना
एक-एक कर सावधानीपूर्वक नियंत्रण हटाने से भारतीय अर्थव्यवस्था को बड़े लाभ हासिल हो रहे हैं। बता रहे हैं अजय शाह
5 mins
January 07, 2026
Business Standard - Hindi
मंत्रालय ने बनाया तीन साल की पीपीपी परियोजनाओं का खाका
आर्थिक मामलों के विभाग ने तीन साल की सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) परियोजना पाइपलाइन बनाई है।
1 min
January 07, 2026
Business Standard - Hindi
नए हवाई अड्डों के पास होटल उद्योग भरेगा उड़ान
बड़े शहरों में हवाई यात्रियों की संख्या बढ़ने से कमरों की मांग-आपूर्ति का अंतर होगा कम
3 mins
January 07, 2026
Business Standard - Hindi
बांग्लादेश में भारतीयों के 'वर्क परमिट' पर रोक की मांग
छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर मंगलवार को ढाका में रैली निकाली गई।
1 min
January 07, 2026
Business Standard - Hindi
एक्सयूवी 7एक्सओ के जरिये महिंद्रा की प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट पर नजर
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (एमएंडएम) भारत के प्रीमियम एसयूवी बाजार में एक्सयूवी 7 एक्सओ के साथ अपनी पकड़ मजबूत बनाने की तैयारी में है।
1 mins
January 07, 2026
Business Standard - Hindi
वेनेजुएला: तेल के लिए चाहिए मोटी रकम
संकटग्रस्त देश को 30 लाख बीपीडी तक उत्पादन पहुंचाने के लिए 183 अरब डॉलर निवेश की जरूरत
3 mins
January 07, 2026
Business Standard - Hindi
शिक्षा के लिए 30 दिन पहले के प्राइस डेटा के इस्तेमाल का प्रस्ताव
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने शैक्षिक और निवेशक जागरूकता गतिविधियों के लिए सूचीबद्ध कंपनियों के प्राइस डेटा को साझा करने और उनका उपयोग करने के लिए 30 दिन की समान अवधि का प्रस्ताव दिया है।
1 mins
January 07, 2026
Business Standard - Hindi
स्टील फर्मों पर सांठगांठ का आरोप
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग की जांच में मिलीभगत कर कीमतें तय करने का चला पता
2 mins
January 07, 2026
Business Standard - Hindi
कई राज्यों में सेहत पर भारी दूषित पानी
लगातार आठ वर्षों से भारत के सबसे स्वच्छ शहर का तमगा हासिल करने वाला मध्य प्रदेश का शहर इंदौर जल प्रदूषण के कारण बड़े स्वास्थ्य संकट का सामना कर रहा है।
1 min
January 07, 2026
Business Standard - Hindi
2024 के बाद रिलायंस में सबसे बड़ी एकदिवसीय गिरावट
रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में मंगलवार को भारी गिरावट दर्ज की गई।
2 mins
January 07, 2026
Listen
Translate
Change font size
