Facebook Pixel एनडीए का बढ़ता साम्राज्य भगवा होता भारत | DASTAKTIMES - news - Bu hikayeyi Magzter.com'da okuyun
Magzter GOLD ile Sınırsız Olun

Magzter GOLD ile Sınırsız Olun

Sadece 9.000'den fazla dergi, gazete ve Premium hikayeye sınırsız erişim elde edin

$149.99
 
$74.99/Yıl

Denemek ALTIN - Özgür

एनडीए का बढ़ता साम्राज्य भगवा होता भारत

DASTAKTIMES

|

March 2025

पूरे भारत पर भगवा रंग चढ़ने लगा है। दिल्ली जीत के साथ देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भाजपा या गठबंधन की सरकार है। यानी देश की 70 फीसदी आबादी पर बीजेपी और उसके सहयोगी दलों का शासन है।

- संपादक दयाशंकर

एनडीए का बढ़ता साम्राज्य भगवा होता भारत

बीजेपी के लिए पूरे देश में अपने एजेंडे 'एक राष्ट्र एक चुनाव' और 'समान नागरिक संहिता' को लागू करने की राह आसान होती जा रही है। धुर दक्षिणपंथी पार्टी मानी जाने वाली बीजेपी की स्वीकायर्ता बढ़ने के कारणों की पड़ताल कर रहे हैं 'दस्तक टाइम्स' के संपादक दयाशंकर शुक्ल सागर।

अमेरिकी लेखक होरेस जैक्सन ब्राउन ने कहीं लिखा है- 'अवसर उन लोगों के साथ नृत्य करता है जो पहले से ही डांस फ्लोर पर हैं।' 2014 में जब नरेन्द्र दामोदर दास मोदी पहली बार भारतीय राजनीति के डांस फ्लोर पर उतरे तब किसी ने कल्पना नहीं की थी कि अवसर उनके साथ ऐसे झूम के नाचेगा। 1984 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद देश में हुए आम चुनाव में केवल दो सीट जीतने वाली बीजेपी 31 (28 राज्य और 3 केन्द्र शासित राज्यों) में से 21 राज्यों में एकछत्र राज कर रही है। यह दिलचस्प इत्तेफाक है कि 1984 में कांग्रेस ने आखिरी बार देश जीता था। तब कांग्रेस के हिस्से 404 सीटें आई थीं। इसके बाद कांग्रेस के पतन का जो दौर शुरू हुआ, वो अगले 40 सालों तक नहीं थमा। 2017 में पंजाब, 2018 में छत्तीसगढ, मध्य प्रदेश, राजस्थान, 2022 में हिमाचल प्रदेश और 2023 में कर्नाटक व तेलंगाना को छोड़ दें तो बीते दस वर्षों में लोकसभा और विधानसभाओं के पचास से ज्यादा चुनाव हुए जिसमें 90 फीसदी चुनाव कांग्रेस हार गई। यानी इस समय केवल तीन राज्यों में कांग्रेस के मुख्यमंत्री हैं। जबकि दिल्ली, अरुणाचल प्रदेश, असम, छत्तीसगढ, गुजरात, गोवा, हरियाणा, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में बीजेपी के मुख्यमंत्री ड्राइविंग सीट पर बैठे हैं। कुछ दिन पहले तक मणिपुर में भी बीजेपी का राज था। अब बीजेपी के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद राष्ट्रपति शासन लगाया गया है।

DASTAKTIMES'den DAHA FAZLA HİKAYE

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

क्या रंग लाएगा योगी का विकास मॉडल

अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

time to read

8 mins

January 2026

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

हेमंत का मास्टर स्ट्रोक झारखंड में 'पेसा' को मंजूरी

लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार झारखंड कैबिनेट ने पेसा (PESA) नियमावली को मंजूरी दे दी है।

time to read

5 mins

January 2026

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

खिड़की जो बंद हो गई!

दीवार में एक खिड़की रहती थी। वह जागती आंखों में सपने बुनती थी।

time to read

6 mins

January 2026

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

अब तक हजारों शिकायतें निस्तारित

यह बेहद सूझबूझ वाला अभिनव कदम है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस नए प्रयोग का मकसद शासन-प्रशासन को सीधे जनता के बीच ले जाना है ताकि दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों के लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।

time to read

2 mins

January 2026

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

एक सदी औरतों के नाम

इसे ऐतिहासिक घटना के रुप में क्यों न देखें हम

time to read

5 mins

January 2026

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

गांव-गांव चली धामी सरकार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जन-जन के द्वार 'अभियान से लिखा जा रहा सुशासन का नया अध्याय

time to read

6 mins

January 2026

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

मासूम तानाशाह

किम जू ऐ की कुमसुसान समाधि स्थल की पहली सार्वजनिक यात्रा ने संकेत दिए कि वह उत्तर कोरिया की बन सकती हैं अगली उत्तराधिकारी

time to read

10 mins

January 2026

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

पर्वतीय विकास और चारधाम कनेक्टिविटी का नया अध्याय

उत्तराखंड, जिसे देवभूमि के नाम से जाना जाता है, अपनी आध्यात्मिक पहचान, प्राकृतिक सौंदर्य और सामरिक महत्व के लिए देश-दुनिया में जाना जाता है।

time to read

7 mins

January 2026

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

बिहार के लिए नबीन के मायने

बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन की 23 दिसंबर की पहली बिहार यात्रा औपचारिक रूप से सम्मान समारोह के रूप में प्रस्तुत की गई। लेकिन राजनीतिक तौर पर यह एक सोचा-समझा कदम था जिसका मकसद उनकी सोच, संगठन की प्राथमिकताओं, नेतृत्व शैली और राजनीतिक मिज़ाज को दिखाना था। पटना हवाई अड्डे से लेकर मिलर स्कूल मैदान तक, जहां सम्मान समारोह आयोजित किया गया था, हर दृश्य संतुलित था, उत्सव था, लेकिन शोर-शराबा नहीं, प्रमुखता थी, लेकिन आत्मप्रदर्शन नहीं।

time to read

2 mins

January 2026

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

राम कृपा नासहिं सब रोगा

प्रत्येक मानव के भीतर परमात्मा की अखण्ड सत्ता विद्यमान है और वही सारी शक्ति, आनन्द, ज्ञान और प्रेम का स्रोत है। भोजन से शक्ति, धन से सुख, पुस्तकों से ज्ञान और सम्बन्धियों से अपनत्व मानना ही इस सत्ता का निरादर एवं पाप है जिसका परिणाम रोग, वियोग, मलिनता और आवागमन है। श्रीमानस में दुःख को पाप का परिणाम कहा गया है।

time to read

2 mins

January 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size