एनडीए का बढ़ता साम्राज्य भगवा होता भारत
DASTAKTIMES
|March 2025
पूरे भारत पर भगवा रंग चढ़ने लगा है। दिल्ली जीत के साथ देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भाजपा या गठबंधन की सरकार है। यानी देश की 70 फीसदी आबादी पर बीजेपी और उसके सहयोगी दलों का शासन है।
बीजेपी के लिए पूरे देश में अपने एजेंडे 'एक राष्ट्र एक चुनाव' और 'समान नागरिक संहिता' को लागू करने की राह आसान होती जा रही है। धुर दक्षिणपंथी पार्टी मानी जाने वाली बीजेपी की स्वीकायर्ता बढ़ने के कारणों की पड़ताल कर रहे हैं 'दस्तक टाइम्स' के संपादक दयाशंकर शुक्ल सागर।
अमेरिकी लेखक होरेस जैक्सन ब्राउन ने कहीं लिखा है- 'अवसर उन लोगों के साथ नृत्य करता है जो पहले से ही डांस फ्लोर पर हैं।' 2014 में जब नरेन्द्र दामोदर दास मोदी पहली बार भारतीय राजनीति के डांस फ्लोर पर उतरे तब किसी ने कल्पना नहीं की थी कि अवसर उनके साथ ऐसे झूम के नाचेगा। 1984 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद देश में हुए आम चुनाव में केवल दो सीट जीतने वाली बीजेपी 31 (28 राज्य और 3 केन्द्र शासित राज्यों) में से 21 राज्यों में एकछत्र राज कर रही है। यह दिलचस्प इत्तेफाक है कि 1984 में कांग्रेस ने आखिरी बार देश जीता था। तब कांग्रेस के हिस्से 404 सीटें आई थीं। इसके बाद कांग्रेस के पतन का जो दौर शुरू हुआ, वो अगले 40 सालों तक नहीं थमा। 2017 में पंजाब, 2018 में छत्तीसगढ, मध्य प्रदेश, राजस्थान, 2022 में हिमाचल प्रदेश और 2023 में कर्नाटक व तेलंगाना को छोड़ दें तो बीते दस वर्षों में लोकसभा और विधानसभाओं के पचास से ज्यादा चुनाव हुए जिसमें 90 फीसदी चुनाव कांग्रेस हार गई। यानी इस समय केवल तीन राज्यों में कांग्रेस के मुख्यमंत्री हैं। जबकि दिल्ली, अरुणाचल प्रदेश, असम, छत्तीसगढ, गुजरात, गोवा, हरियाणा, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में बीजेपी के मुख्यमंत्री ड्राइविंग सीट पर बैठे हैं। कुछ दिन पहले तक मणिपुर में भी बीजेपी का राज था। अब बीजेपी के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद राष्ट्रपति शासन लगाया गया है।
このストーリーは、DASTAKTIMES の March 2025 版からのものです。
Magzter GOLD を購読すると、厳選された何千ものプレミアム記事や、10,000 以上の雑誌や新聞にアクセスできます。
すでに購読者ですか? サインイン
DASTAKTIMES からのその他のストーリー
DASTAKTIMES
लाभार्थी वोटर दिखाएगा रंग
इस चुनाव में बिहार का लाभार्थी वोटर अहम भूमिका निभाने जा रहा है। चुनाव का सारा दारोमदार इसी वोटबैंक पर है। अगर इस वोटबैंक का मोहभंग हुआ तो एनडीए को इसका खामियाज़ा उठाना पड़ सकता है लेकिन जमीन पर ऐसा होता नहीं दिख रहा। छह किस्तों में महिलाओं के खाते में दस हजार रुपए डाल कर एनडीए ने बिहार चुनाव का रुख बदल दिया है। पटना से दस्तक टाइम्स की रिपोर्ट।
4 mins
November - 2025
DASTAKTIMES
उत्तराखंडः 18 हजार शिक्षकों पर संकट की तलवार
पूरे देश में टीईटी को अनिवार्य बनाने को लेकर जहां शिक्षकों में रोष और आक्रोश है, वहीं उससे उत्तराखंड भी अछूता नहीं हैं। वहां विभिन्न स्कूलों में सेवारत 18 हजार शिक्षकों पर संकट की तलवार लटक रही है।
3 mins
November - 2025
DASTAKTIMES
प्रशांत किशोर की पहली अग्निपरीक्षा
जब चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने पिछले साल अक्टूबर में 200 दिनों की पदयात्रा के बाद जन सुराज पार्टी की शुरुआत की थी, तब उन्होंने खुद को बिहार की जड़ होती राजनीति में बदलाव का प्रतीक बताया। उन्होंने जमीनी स्तर पर लोगों को इकट्ठा करने और युवा एनर्जी से जुड़े एक मूवमेंट के साथ नीतीश कुमार की जेडी (यू) और लालू प्रसाद की आरजेडी की गहरी एकाधिकार वाली सरकार को चुनौती देने का वादा किया। टिकट वितरण के बाद पार्टी में विद्रोह, आरोप-प्रत्यारोप और पलायन ने पीके के 'सुधार अभियान' को झटका दिया है। जिन युवाओं और पेशेवरों ने बदलाव के सपने के साथ इस आंदोलन को खड़ा किया, वे अब आरोप लगा रहे हैं कि 'टिकट पैसों में बिके' और 'निर्णय ऊपर से थोपा गया।'
5 mins
November - 2025
DASTAKTIMES
युवा हाथों में उत्तराखंड
2007 के बाद राज्य में राजनीतिक अस्थिरता का ऐसा दौर शुरू हुआ कि उत्तराखंड विकास की वह रफ्तार नहीं पकड़ पाया जिसकी इस राज्य को सबसे ज्यादा ज़रूरत थी। 2014 में जब केंद्र में पहली बार मोदी सरकार बनी तब उत्तराखंड की सत्ता कांग्रेस के हाथ में थी। उत्तराखंड में मार्च 2017 में बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ दोबारा सत्ता में आई। लेकिन राज्य में बीजेपी अंदरूनी राजनीति और अंतर्कलह का शिकार हो गई। तब पहली बार बीजेपी हाईकमान को लगा कि राजनीतिक स्थिरता के अलावा इस नए और प्रगितशील राज्य को एक युवा और ऊर्जावान नेतृत्व की ज़रूरत है जो ज़रूरत पड़ने पर सख्त कदम उठाने से न चूके। और बीजेपी हाईकमान ने उत्तराखंड की कमान युवा नेता पुष्कर सिंह धामी के हाथ में सौंप दी।
4 mins
November - 2025
DASTAKTIMES
रजत जयंती का जश्न
पारंपरिक पहाड़ी टोपी पहने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तराखंड की स्थापना के 25 साल पूरे होने का जश्न मनाने नौ नवंबर को देहरादून आए।
3 mins
November - 2025
DASTAKTIMES
उत्तराखंड को बनाएंगे देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य
रजत जयंती पर विशेष
7 mins
November - 2025
DASTAKTIMES
अब यूपी के जेवर का जलवा
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बहुत जल्द देश को एक जबरदस्त तोहफा देने जा रहे हैं। जेवर में एशिया का सबसे बड़ा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन कर तैयार हो चुका है। पहले चरण में लखनऊ, वाराणसी, पटना समेत 10 शहरों के लिए उड़ानें मिलेंगी। जेवर का नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट इतना बड़ा है कि इसमें एक साथ 178 विमान खड़े हो सकते हैं। एयरपोर्ट की डिज़ाइन पूरी तरह से इको-फ्रेंडली और फ्यूचर-रेडी है। यूपी के हवाई परिवाहन के क्षेत्र में आई क्रांति पर दस्तक टाइम्स की यह रिपोर्ट।
3 mins
November - 2025
DASTAKTIMES
गबरू जवान हो गया उत्तराखंड
उत्तराखंड अब 25 साल का गबरू जवान हो गया है।
5 mins
November - 2025
DASTAKTIMES
मेरी कलम से...
उत्तराखंड इस महीने अपनी रजत जयंती मना रहा है।
2 mins
November - 2025
DASTAKTIMES
उत्तराखंड के युवा चेहरे
दुनिया में जिन्होंने कमाया नाम
4 mins
November - 2025
Listen
Translate
Change font size

