Denemek ALTIN - Özgür
सनातन ज्ञान और आधुनिक विज्ञान का संगम
DASTAKTIMES
|November 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साइंटिफिक सोशल रिस्पांसिबिलिटी के कांसेप्ट को आगे बढ़ाने की अपील विज्ञान और उद्योग जगत से कर रखी है। आकाश सम्मेलन जैसे आयोजन देश की उसी स्वदेशी प्रौद्योगिकी और प्राचीन प्रौद्योगिकी के ज्ञान के संगम की धारा को प्रवाहित करने का प्रयास है। अंतरिक्ष क्षेत्र के मुद्दों पर संवाद और अन्तरसम्पर्क का माहौल देने से युवा वैज्ञानिकों की चेन बनाने में मदद मिल सकती है।
देवभूमि में आकाश तत्व सम्मेलन
विज्ञान और प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल इंसानों के रोजमर्रे की चुनौतियों का हल ढूढ़ने के लिए हमारे देश में किया जाने लगा है। विभिन्न प्रकार की प्रौद्योगिकीयों का लाभ आमजन तक पहुंचे, इसके लिए केन्द्र सरकार और उत्तराखंड की धामी सरकार सक्रिय है। चाहे ड्रोन का इस्तेमाल हो या किसी चीज के सेटेलाइट मॉनिटरिंग का मामला हो, इनका इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन एक जो सबसे गौर करने वाली बात है, वो यह कि सरकार इस बात पर जोर दे रही है कि स्वदेशी प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जाए। साथ ही स्वदेशी विज्ञान और प्रौद्योगिकी को भारत की प्राचीन प्रौद्योगिकियों की उपलब्धियों से जोड़कर उसे प्रचलित बनाया जाए। यह प्रधानमंत्री मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट भी है जिसे साकार करने के लिए सबसे जरूरी यह था कि देश के अलग-अलग राज्यों में स्वदेशी विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर विचार-विमर्श की एक इकोलॉजी तैयार हो जहां अंतरिक्ष विज्ञान के स्वदेशीकरण को बल मिले।
अंतरिक्ष अनुसंधान के अनुप्रयोगों को लोगों के दैनिक जीवन को सरल सुगम बनाने के लक्ष्य के साथ आकाश सम्मेलन का आयोजन एक बहुत ही महत्वपूर्ण पहल है। अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर अपराध और तस्करी, जलवायु निगरानी, मरुस्थलीकरण की सही स्थिति के आंकलन, परिवहन क्षेत्र के कुशल प्रशासन को अंजाम दिया जा सकता है। उत्तराखंड की धामी सरकार इन बातों पर ध्यान देते हुए प्रदेश में एक स्पेस इकोसिस्टम को विकसित कर रही है।
इस दिशा में बड़ी पहल करते हुए उत्तराखंड की धामी सरकार ने राज्य स्तर पर इस विजन को साकार करने का बीड़ा उठाया है और इसी कड़ी में आकाश तत्त्व- आकाश फॉर लाइफ पर पहला सम्मेलन 5 से 7 नवंबर तक उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित किया गया। इस राष्ट्रीय सम्मेलन के आयोजन के लिए इसरो और सभी प्रमुख वैज्ञानिक मंत्रालय और विभाग विज्ञान भारती के साथ मिलकर काम किया। गौरतलब है कि विज्ञान भारती स्वदेशी भावना के साथ एक गतिशील विज्ञान आंदोलन है, जो एक ओर पारंपरिक और आधुनिक विज्ञान को, तो वहीं दूसरी ओर प्राकृतिक और आध्यात्मिक विज्ञान को आपस में जोड़ता है।
क्यों जरूरी है आकाश तत्व सम्मेलन
Bu hikaye DASTAKTIMES dergisinin November 2022 baskısından alınmıştır.
Binlerce özenle seçilmiş premium hikayeye ve 9.000'den fazla dergi ve gazeteye erişmek için Magzter GOLD'a abone olun.
Zaten abone misiniz? Oturum aç
DASTAKTIMES'den DAHA FAZLA HİKAYE
DASTAKTIMES
अमेरिकी एच-1बी वीज़ा का खेल
एच-1बी वीज़ा की फीस करीब 50 गुना बढ़ाकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नया दांव खेला है। इस एक फैसले ने लाखों भारतीय युवा प्रोफेशनलों के भविष्य में अमेरिका जाने की राह में मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। अमेरिका को एक सर्वशक्तिमान देश बनाने में इन अप्रवासी प्रोफेशनलों की बड़ी भूमिका रही है। इस फैसले से सिलिकॉन वैली की कंपनियों और भारतीय प्रतिभाओं पर क्या असर पड़ेगा? क्या फीस बढ़ाकर अमेरिका ने अपने पांव पर कुल्हाड़ी दे मारी है ? इसका अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ेगा? अमेरिका के लोकप्रिय एच-1बी वीज़ा पर दस्तक टाइम्स के संपादक दयाशंकर शुक्ल सागर की रिपोर्ट।
12 mins
October 2025
DASTAKTIMES
अब जनजाति पहचान की जंग
कुड़मी समाज, आदिवासी दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर सड़कों पर है जबकि इस मांग के खिलाफ तमाम आदिवासी संगठन एकजुट हो गए हैं
7 mins
October 2025
DASTAKTIMES
जेन ज़ी क्रांति के बाद नेपाल
नेपाल में जेन जी की क्रांति से तख्तापलट हुए एक महीना बीत चुका है लेकिन लोगों के मन में बहुत सारे सवाल है जैसे अचानक हुए इन विरोध प्रदर्शनों का कारण क्या था? नेपाल की युवा पीढ़ी आखिर इतनी नाराज़ क्यों हो गई? अब वहां कैसे हालात है? इस घटनाक्रम के बाद पड़ोसी देश भारत के साथ नेपाल के रिश्ते कैसे होंगे? इन सभी सवालों पर 'दस्तक टाइम्स' के संपादक दयाशंकर शुक्ल सागर की एक रिपोर्ट।
6 mins
October 2025
DASTAKTIMES
कौन होगा सीएम, सब हैं खामोश!
एनडीए और महागठबंधन में तनाव और चुनौतियां
8 mins
October 2025
DASTAKTIMES
कंगारुओं के देश के टीम इंडिया
अक्टूबर में कंगारूओं के देश में क्रिकेट का एक महा मुकाबला होने जा रहा है। भारत के दो धुरंधर खिलाड़ियों की यह विदाई सीरीज़ है। ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज़ को एक मेगा इवेंट में बदलने जा रही है। टीम इंडिया का यह दौरा क्यों अहम है, बता रहे हैं युवा खेल समीक्षक अधृत पांडेय।
5 mins
October 2025
DASTAKTIMES
प्रकृति का रास्ता रोकने की सजा
जाते-जाते भी मानसून उत्तराखंड पर कहर बन कर टूटा। देहरादून के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में बादल फटने से बाढ़ आ गई, जिसमें दुकानें बह गईं और कई लोग लापता हो गए। इस बार ऐसा क्या हुआ कि उत्तराखंड में जगह-जगह आई प्राकृतिक आपदाओं से इतना ज्यादा जान-माल का नुकसान हुआ? क्या ये प्रकृति से छेड़छाड़ की सजा है? इन सब सवालों का जवाब तलाशती देहरादून से गोपाल सिंह पोखरिया की रिपोर्ट
10 mins
October 2025
DASTAKTIMES
एकतरफा इतिहास का सच
इतिहास हमारे समाज का आईना होता है, इस पर भविष्य की नींव रखी जाती है... लेकिन अगर नींव मिलावटी हो तो... भारत के इतिहास खासकर मध्यकालीन इतिहास को जिस तरह तोड़-मरोड़कर, मुगल शासकों का महिमा मंडन कर स्कूल कॉलेज में सालों से पढ़ाया जाता रहा है, अब उसकी पोल खुल चुकी है। मीडिया से जुड़े सीनियर जर्नलिस्ट, विजय मनोहर तिवारी ने एक खुला खत लिखकर इरफान हबीब और रोमिला थापर से कड़े सवाल किये हैं और उनसे गलत इतिहास लिखकर लोगों को गुमराह करने को लेकर जवाब मांगा है।
14 mins
October 2025
DASTAKTIMES
उदास कर गया जुबिन का यूं चले जाना
देहरादून में जन्मे लोकप्रिय लोक गायक जुबिन गर्ग का एक हादसे में यूं चले जाना न केवल पूर्वोत्तर राज्य असम नहीं बल्कि पूरे देश के लिए एक बहुत तकलीफदेह घटना है। असम आज भी रो रहा है। वरिष्ठ पत्रकार अवंतिका की रिपोर्ट।
5 mins
October 2025
DASTAKTIMES
सीएम धामी ने जीता युवाओं का दिल
आंदोलनकारी छात्रों के बीच पहुंच विपक्ष को किया चित सीबीआई जांच की सिफारिश
5 mins
October 2025
DASTAKTIMES
कौन भड़का रहा है युवाओं को?
नेपाल में हुई जेन-ज़ी क्रांति की तर्ज पर देश के कई राज्यों जैसे लद्दाख, उत्तराखंड और यूपी में अराजकता फैलाने के प्रयास किए जा रहे हैं, आखिर इसके पीछे कौन है?
9 mins
October 2025
Translate
Change font size

