मेरुदण्ड की शिराओं को नवचेतना देते हैं योगासन
Jyotish Sagar|March 2023
योगासन का उद्देश्य है 'स्वस्थ तन और प्रसन्न मन ।' इनका नित्य अभ्यास करने पर शरीर का प्रत्येक अंग स्वस्थ होता है और साधक प्रसन्नचित्त होता है। प्रस्तुत आलेख में दो प्रमुख आसनों यथा; पादहस्तासन और शीर्षासन का वर्णन किया जा रहा है। पादहस्तासन जहाँ मेरुदण्ड की जड़ता को कम करते हुए उसे नवचेतना प्रदान करता है, तो वहीं वह हृदय की धड़कन को सामान्य करता है और मनोरोगों में भी लाभप्रद होता है। जहाँ तक शीर्षासन का प्रश्न है, तो वह मस्तिष्क एवं तंत्रिका तंत्र से सम्बन्धित रोगों में अत्यन्त लाभकारी है।
योगगुरु ढाकाराम
मेरुदण्ड की शिराओं को नवचेतना देते हैं योगासन

पादहस्तासन

इस आसन में पैर (पाद) को हाथों (हस्त) से पकड़ते हैं। इसलिए इस आसन को 'पादहस्तासन' अथवा 'हस्त पादासन' कहते हैं।

पादहस्तासन की विधि

पादहस्तासन को करन के लिए दोनों पैरों की एड़ी और पंजों को मिलाकर खड़े हो जाइए। दोनों हाथों को बगल से उठाते के बराबर लाकर हथेलियों का रुख कन्धे पलटकर आसमान की ओर करें और हाथों को ज्यादा से ज्यादा तान दें। श्वास र अपने हाथों को लगातार तानते हुए ऊपर की ओर सीधा तान दें। सिर को पीछे की ओर झुकाते हुए दृष्टि दोनों के बीच से ऊपर की ओर कर दें। दृष्टि दोनों हाथों के बीच रखते हुए हाथों को लगातार तानते हुए कूल्हों के जोड़ से सामने की ओर झुकें।

दृष्टि सामने एवं पीठ को सीधा रखते हुए ज्यादा से ज्यादा सामने की ओर झुक जाएँ और पैरों की एड़ियों को पकड़ लें। अब अपने सीने को जँघाओं से लगाने का प्रयास करें। अगर लग जाए, तो ललाट से घुटनों को छूने का प्रयास करें। इस स्थिति में एक मिनट रुकने के बाद धीरे-धीरे विपरीत क्रम में वापस लौटें और समस्थिति में खड़े होकर विश्राम करें।

पादहस्तासन के लाभ

यह आसन कमर दर्द, घुटने का दर्द एवं साइटिका के दर्द में आराम प्रदान करता है और मेरूदण्ड की जड़ता को कम करता है। यह आसन हृदय की धड़कन को सामान्य कर मेरूदण्ड की शिराओं को नवचेतना प्रदान करता है। अर्द्धशीर्षासन का भी काम करता है, क्योंकि इसमें रक्त का संचार मस्तिष्क की छोटी से छोटी कोशिकाओं में हो जाता है, अतः यह मानसिक रोगों में भी अत्यन्त लाभप्रद है।

पादहस्तासन में बरती जाने वाली सावधानियाँ

जब तक छाती जांघों से नहीं लगे, तब तक दृष्टि सामने की ओर ही रखें, लेकिन गर्दन पर अनावश्यक तनाव नहीं आने दें। ललाट को घुटनों पर लगाने हेतु जबरदस्ती नहीं करें अन्यथा कमर पर दबाब आ सकता है।

This story is from the March 2023 edition of Jyotish Sagar.

Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 8,500+ magazines and newspapers.

This story is from the March 2023 edition of Jyotish Sagar.

Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 8,500+ magazines and newspapers.

MORE STORIES FROM JYOTISH SAGARView All
सूर्य नमस्कार से आरोग्य लाभ
Jyotish Sagar

सूर्य नमस्कार से आरोग्य लाभ

सूर्य नमस्कार की विशेष बात यह है कि इसका प्रत्येक अगले आसन के लिए प्रेरित करता है। इस क्रम में लगातार 12 आसन होते हैं। इन आसनों में श्वास को पूरी तरह भीतर लेने और बाहर निकालने पर बल दिया जाता है।

time-read
2 mins  |
May 2024
जब नारद जी ने दिया श्रीहरि को शाप!
Jyotish Sagar

जब नारद जी ने दिया श्रीहरि को शाप!

जिस रास्ते से नारद जी जा रहे थे, उसी रास्ते पर श्रीहरि ने सौ योजन का एक मायावी नगर रचा। उस नगर की रचना भगवान् विष्णु के नगर वैकुण्ठ से भी ज्यादा सुन्दर थी।

time-read
7 mins  |
May 2024
घर की सीढ़ियों की दशा और दिशा आदि का विचार
Jyotish Sagar

घर की सीढ़ियों की दशा और दिशा आदि का विचार

दक्षिण-पश्चिम अथवा नैर्ऋत्य कोण सीढ़ियों के लिए शुभ माना जाता है, वहीं उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) में सीढ़ियाँ निर्मित नहीं करनी चाहिए।

time-read
2 mins  |
May 2024
पीपल को क्यों नहीं काटना चाहिए?
Jyotish Sagar

पीपल को क्यों नहीं काटना चाहिए?

श्री मद्भगवद्गीता में भगवान् श्रीकृष्ण ने बताया है कि, पीपल उन्हीं का एक रूप है। इसी कारण पीपल की पूजा करने पर भगवान् श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं और हमारे दःखों को दूर करते हैं।

time-read
5 mins  |
May 2024
वास्तु शास्त्र से जानें कौनसे पेड़ लगाने चाहिए और कौनसे नहीं?
Jyotish Sagar

वास्तु शास्त्र से जानें कौनसे पेड़ लगाने चाहिए और कौनसे नहीं?

घर के समीप अशुभ वृक्ष लगे हों और उनको किसी कारण से नहीं काट सकते हों, तो अशुभ वृक्ष और घर के बीच में शुभ फल वाले वृक्ष लगा देने चाहिए।

time-read
4 mins  |
April 2024
अहिंसा के प्रवर्तक भगवान् महावीर
Jyotish Sagar

अहिंसा के प्रवर्तक भगवान् महावीर

जैन धर्म की चार संज्ञाओं का बहुत महत्त्व है। प्रथम संज्ञा है 'जिनेन्द्र' अर्थात् जिन्होंने इन्द्रियों को जीतकर अपने वश में कर लिया है। दूसरी ‘अरिहंत’ अर्थात् जिन्होंने केवल ज्ञान प्राप्त किया है। तीसरी संज्ञा 'तीर्थंकर' है।

time-read
2 mins  |
April 2024
ज्योतिष और वैवाहिक सुख
Jyotish Sagar

ज्योतिष और वैवाहिक सुख

जन्मपत्रिका में शुक्र ग्रह हमारे मानव जीवन में अहम स्थान रखते हैं। यह समस्त प्रकार के भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक शुक्र ही है।

time-read
3 mins  |
April 2024
वक्री ग्रहों की आध्यात्मिक विवेचना
Jyotish Sagar

वक्री ग्रहों की आध्यात्मिक विवेचना

अपनी जन्मपत्रिका में वक्री ग्रह को पहचानकर कोई भी व्यक्ति उस वक्री ग्रह द्वारा परोक्ष रूप से दी जाने वाली सीख को आत्मसात करके अपने जीवन को सरल बना सकता है।

time-read
8 mins  |
April 2024
नववर्ष का अभिनन्दन
Jyotish Sagar

नववर्ष का अभिनन्दन

भारत के विभिन्न हिस्सों में नववर्ष अलग-अलग तिथियों को मनाया जाता है। प्रायः ये तिथियाँ मार्च और अप्रैल के माह में आती हैं। पंजाब में नया साल बैसाखी के नाम से 13 अप्रैल को मनाया जाता है।

time-read
2 mins  |
April 2024
ऊर्जा प्रदायिनी आद्याशक्ति
Jyotish Sagar

ऊर्जा प्रदायिनी आद्याशक्ति

नवरात्र का पर्व व्यक्ति के भीतर स्थित आसुरी शक्ति (काम, क्रोध, असत्य, अहंकार आदि) को नष्ट कर दैवीय सम्पदा के तत्त्वों का प्रार्दुभाव करता है।

time-read
3 mins  |
April 2024