जन्मपत्रिका में सामान्यतः अधिकतर ग्रह मार्गी होते हैं, लेकिन कुछ ग्रह वक्री भी होते हैं। जन्मपत्रिका में स्थित ग्रहों के वक्रत्व का सम्बन्ध पूर्वजन्म से किया जा सकता है।
दूसरे शब्दों में यह कहा जा सकता है कि जन्मपत्रिका में ग्रह जातक को कुछ-न-कुछ सीख देने के लिए ही वक्री होते हैं। तभी तो जातकों की जन्मपत्रिका में कुछ ग्रह वक्री भी होते हैं। अपनी इच्छाशक्ति का प्रयोग करके जातक ग्रहों के वक्रत्व का कारण जानकर अपने इस जीवन में पूर्वजन्म में की गई गलतियों से सीख ले सकता है और यही ग्रहों के वक्रत्व की आध्यात्मिक संकेत है।
वक्री ग्रह अपने साथ असामान्य और अप्रत्याशित घटनाओं को साथ लाता है, क्योंकि वक्र गति का अर्थ है असामान्य गति अथवा विपरीत गति। जन्मपत्रिका में किसी ग्रह का वक्रत्व, जातक को उस ग्रह से सम्बन्धित कारकत्वों के विषय में अतिवादी बना देता है। ग्रहों के वक्रत्व के कारण उनमें चेष्टा बल आ जाता है, जिसके कारण ग्रह अधिक बलशाली बन जाता है।
भारतीय ज्योतिष में पृथ्वी को केन्द्र मानकर ग्रहों की गति की गणना पृथ्वी के सापेक्ष की जाती है। पृथ्वी से देखने पर यदि ग्रह पीछे की ओर जाता हुआ दिखाई दे, तो वह वक्री कहलाता है। सूर्य और चन्द्रमा कभी वक्री नहीं होते, क्योंकि वास्तविक स्थिति में पृथ्वी सहित सभी ग्रह सूर्य के चारों ओर ही चक्कर लगाते हैं। ऐसी स्थिति में सूर्य के पीछे चलने का सवाल ही नहीं उठता और चन्द्रमा तीव्र गति से पृथ्वी के ही चक्कर लगाता है। इसलिए वह भी कभी वक्री नहीं हो सकता। राहु और केतु का कोई भौतिक अस्तित्व नहीं है। ये दोनों छाया ग्रह हैं। इसलिए सदैव वक्री ही होते हैं, अतः इनके वक्रत्व पर विचार नहीं किया जाता।
यह सत्य सर्वविदित है कि जातक की आत्मा जन्म-जन्मान्तरों में विभिन्न शरीर धारण करके अन्तहीन पथ पर यात्रा करती हुई अपने कर्मों से ही भाग्य का निर्माण करती है। कोई भी जातक आदर्श नहीं होता। वह अपने पिछले जन्मों में कुछ-न-कुछ गलतियाँ अवश्य करता है। उन्हीं गलतियों को इंगित करते हुए, जातक की इस जन्म की पत्रिका में उसे सही राह पर चलने की सीख देने हेतु ग्रह वक्रत्व धारण करते हैं। अन्य शब्दों में यह कहा जा सकता है कि कुछ विशेष सीख देने हेतु ही जातक की जन्मपत्रिका में कुछ ग्रह वक्री हो जाते हैं।
This story is from the April 2024 edition of Jyotish Sagar.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 8,500+ magazines and newspapers.
Already a subscriber ? Sign In
This story is from the April 2024 edition of Jyotish Sagar.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 8,500+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
शराब की लत छुड़ाने के सरल उपाय!
नशा एक बहुत ही नकारात्मक और परिवारों को नष्ट करने वाला होता है और इसी नशे की लत के चलते जातक अपने घर, कॅरिअर आदि सब-कुछ बर्बाद कर देता है।
वास्तु शास्त्र से जानें कौनसे पेड़ लगाने चाहिए और कौनसे नहीं?
घर के समीप अशुभ वृक्ष लगे हों और उनको किसी कारण से नहीं काट सकते हों, तो अशुभ वृक्ष और घर के बीच में शुभ फल वाले वृक्ष लगा देने चाहिए।
अहिंसा के प्रवर्तक भगवान् महावीर
जैन धर्म की चार संज्ञाओं का बहुत महत्त्व है। प्रथम संज्ञा है 'जिनेन्द्र' अर्थात् जिन्होंने इन्द्रियों को जीतकर अपने वश में कर लिया है। दूसरी ‘अरिहंत’ अर्थात् जिन्होंने केवल ज्ञान प्राप्त किया है। तीसरी संज्ञा 'तीर्थंकर' है।
ज्योतिष और वैवाहिक सुख
जन्मपत्रिका में शुक्र ग्रह हमारे मानव जीवन में अहम स्थान रखते हैं। यह समस्त प्रकार के भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक शुक्र ही है।
वक्री ग्रहों की आध्यात्मिक विवेचना
अपनी जन्मपत्रिका में वक्री ग्रह को पहचानकर कोई भी व्यक्ति उस वक्री ग्रह द्वारा परोक्ष रूप से दी जाने वाली सीख को आत्मसात करके अपने जीवन को सरल बना सकता है।
नववर्ष का अभिनन्दन
भारत के विभिन्न हिस्सों में नववर्ष अलग-अलग तिथियों को मनाया जाता है। प्रायः ये तिथियाँ मार्च और अप्रैल के माह में आती हैं। पंजाब में नया साल बैसाखी के नाम से 13 अप्रैल को मनाया जाता है।
सर्वसिद्धि-फल प्रदाता पाँच यज्ञ
पाँच यज्ञ जातक प्रतिदिन कर ले, तो उसके सारे रोग, सन्ताप एवं बुरे कर्म ऐसे नष्ट होने लगते हैं, जैसे अग्नि लकड़ी को जलाकर राख कर देते हैं।
नारी को शक्ति मानकर पूजना मात्र पर्याप्त नहीं...
स्त्री यदि वास्तव में दुर्गा एवं शक्ति का अवतार है, तो यह सम्मान उसे प्रत्येक स्तर पर मिलना ही चाहिए। चाहे वह धार्मिक क्षेत्र हो, राजनीति क्षेत्र हो, आर्थिक क्षेत्र हो या शिक्षा हो।
शक्ति की आराधना का पर्व है नवरात्र
रात्रि रूपा यतो देवी दिवा रूपो महेश्वरः रात्रि व्रतमिदं देवी सर्वपाप प्रणाशनम्
ऊर्जा प्रदायिनी आद्याशक्ति
नवरात्र का पर्व व्यक्ति के भीतर स्थित आसुरी शक्ति (काम, क्रोध, असत्य, अहंकार आदि) को नष्ट कर दैवीय सम्पदा के तत्त्वों का प्रार्दुभाव करता है।