Try GOLD - Free
पुंछ की गलियों में दर्द-मातम और पाक के खिलाफ गुस्सा
Dainik Bhaskar Satna
|May 19, 2025
शफक शाह. पुंछ। बीती 7 मई की रात जम्मू रीजन के पुंछ में रहने वाले बाशिंदों को जिंदगीभर का दर्द दे गई। उस रात पाकिस्तान ने आम नागरिकों को निशाना बनाकर गोले बरसाए थे। अकेले पुंछ में 12 जानें गईं। 12 परिवार तबाह हो गए। भास्कर टीम जब यहां पहुंची, तो अपनों को खोने वाले सिर्फ 6 परिवार मिले। बाकी घरों पर ताला लगा है। पड़ोसियों ने बताया- ज्यादातर पीड़ित
-
परिवार जम्मू जा चुके हैं। लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा है। सब बदले की आग में जल रहे हैं। यहां देगवार में रहने वाली सना चौधरी कहती हैं- अब कोई दरवाजा भी जोर से खटखटा दे, तो रूह कांप जाती है। 56 साल के मोहम्मद शफी बताते हैं- पूरी रात गोले बरसे। फिर दो घंटे शांति रही। सुबह 6:20 बजे जैसे ही फजर की नमाज खत्म हुई, धमाका हुआ। ऐसा लगा, मानो भूकंप आया हो। जब तक संभलते, दूसरा धमाका हो गया। लोग जान बचाने इधर-उधर भागने लगे। लेकिन, शुक्र है- हमारी सेनाओं ने पाक के ज्यादातर ड्रोन और बमों को हम पर गिरने से पहले ही खत्म कर दिया। पुंछ में ऐसी ढेरों कहानियां हैं। भास्कर टीम को पीड़ित परिवारों ने बताया- उस रात का मंजर कैसा था और अपनों की सांसें कैसे टूटती चली गईं...
मेरा भतीजा विहान सिर्फ 13 साल का था,क्या युद्ध विराम से वो लौट आएगा...
• 13 साल का विहान भारद्वाज बहुत चंचल था। वो सुपर हीरोज के चित्र बनाता था। यकीन न हो तो उसका कमरा आप देख सकते हैं। सुपर हीरोज से भरा पड़ा है, लेकिन मेरा विहान वहां नहीं है। आंख बंद करती हूं तो उसका मुस्कुराता चेहरा आंखों के सामने आ जाता है। युद्ध हो या युद्धविराम, मेरा भतीजा नहीं लौटेगा।'
इतना कहते-कहते विहान की चाची अर्चना चीखकर रोने लगीं। परिजनों ने उन्हें जैसे-तैसे संभाला। वो विहान की तस्वीर निहारने लगीं। मौके पर मौजूद पड़ोसी मोहम्मद सदाकत ने बताया कि उस रात जैसे ही धमाके शुरू हुए, विहान बहुत घबरा गया। थोड़ी देर बाद जगदीश परिवार को लेकर जम्मू जाने के लिए कार में बैठने लगे। विहान भी गाड़ी में बैठा, तभी एक गोला गिरा। जगदीश और उनकी पत्नी घायल हो गए, जबकि गोले का बड़ा टुकड़ा विहान के सिर पर लगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जगदीश और विहान की मां अभी हरिद्वार गए हैं.
हम बच्चों को लेकर बेसमेंट में जा रहे थे,तभी गोला छत तोड़कर अमरजीत पर गिरा
This story is from the May 19, 2025 edition of Dainik Bhaskar Satna.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Dainik Bhaskar Satna
Dainik Bhaskar Satna
गॉडजिला अल नीनो: 3 माह सूखे जैसे हालात और बाढ़ झेलेगा भारत
दुनिया पर असर • अब विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने जारी की चेतावनी
1 min
June 03, 2026
Dainik Bhaskar Satna
CBSE; 17 साल के सार्थक ने 7 पेज का प्रजेंटेशन दिया, चेयरमैन-सचिव हटाए गए
20 दिन बाद केंद्र का बड़ा एक्शन • ऑन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम की जांच के लिए कमेटी गठित
1 min
June 03, 2026
Dainik Bhaskar Satna
छह नेट गेंदबाज कराएंगे टेस्ट की तैयारी
नबी को भी मौका; दो साल में दो क्लीन स्वीप झेली टीम
1 min
June 03, 2026
Dainik Bhaskar Satna
ईरान की चेतावनी के बाद नेतन्याहू पर भड़के ट्रम्प, फोन पर गालीगलौज भी की
खतरे में सीजफायर • लेबनान पर हमले से नाराज ट्रम्प बोले-पागल हो गए हो क्या
1 min
June 03, 2026
Dainik Bhaskar Satna
कर्नाटक में कांग्रेस ने अपनी पुरानी गलतियां नहीं दोहराईं
राजस्थान-छत्तीसगढ़ से सबक लिया
2 mins
June 03, 2026
Dainik Bhaskar Satna
लगातार 14वें ग्रैंड स्लैम क्वार्टर फाइनल में सबालेंका
पेरिस में चल रहे फ्रेंच ओपन (रोलां गैरो) में वर्ल्ड नंबर-1 आर्यना सबालेंका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नाओमी ओसाका को 7-5, 6-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
1 min
June 03, 2026
Dainik Bhaskar Satna
बंगाल : टीएमसी के नेता सत्ता बदलते ही कट-मनी लौटा रहे
खुलासा · रिश्वतखोरी के मामले आ रहे सामने
1 min
June 03, 2026
Dainik Bhaskar Satna
फीफा में दम दिखाएंगे भारतवंशी तहसीन... जब बाकी बच्चे आराम करते थे, तब दिनभर प्रैक्टिस करते थे, साथियों का मनोबल टूटा... पर वे डटे रहे
कतर की ओर से खेलेंगे मलयाली तहसीन मोहम्मद; फीफा के इतिहास में दूसरे भारतीय प्लेयर
2 mins
June 03, 2026
Dainik Bhaskar Satna
ममता के 50 विधायकों की सीक्रेट मीटिंग से तृणमूल में टूट की आहट
बंगाल में बगावत • दीदी से नाराजगी, धरने में भी 80 में से 5 विधायक ही पहुंचे
1 min
June 03, 2026
Dainik Bhaskar Satna
वह आ रहा है...
कहानी ७४ लक्ष्मीनारायण रंगा
3 mins
June 03, 2026
Listen
Translate
Change font size
