Versuchen GOLD - Frei

पुंछ की गलियों में दर्द-मातम और पाक के खिलाफ गुस्सा

Dainik Bhaskar Satna

|

May 19, 2025

शफक शाह. पुंछ। बीती 7 मई की रात जम्मू रीजन के पुंछ में रहने वाले बाशिंदों को जिंदगीभर का दर्द दे गई। उस रात पाकिस्तान ने आम नागरिकों को निशाना बनाकर गोले बरसाए थे। अकेले पुंछ में 12 जानें गईं। 12 परिवार तबाह हो गए। भास्कर टीम जब यहां पहुंची, तो अपनों को खोने वाले सिर्फ 6 परिवार मिले। बाकी घरों पर ताला लगा है। पड़ोसियों ने बताया- ज्यादातर पीड़ित

परिवार जम्मू जा चुके हैं। लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा है। सब बदले की आग में जल रहे हैं। यहां देगवार में रहने वाली सना चौधरी कहती हैं- अब कोई दरवाजा भी जोर से खटखटा दे, तो रूह कांप जाती है। 56 साल के मोहम्मद शफी बताते हैं- पूरी रात गोले बरसे। फिर दो घंटे शांति रही। सुबह 6:20 बजे जैसे ही फजर की नमाज खत्म हुई, धमाका हुआ। ऐसा लगा, मानो भूकंप आया हो। जब तक संभलते, दूसरा धमाका हो गया। लोग जान बचाने इधर-उधर भागने लगे। लेकिन, शुक्र है- हमारी सेनाओं ने पाक के ज्यादातर ड्रोन और बमों को हम पर गिरने से पहले ही खत्म कर दिया। पुंछ में ऐसी ढेरों कहानियां हैं। भास्कर टीम को पीड़ित परिवारों ने बताया- उस रात का मंजर कैसा था और अपनों की सांसें कैसे टूटती चली गईं...

मेरा भतीजा विहान सिर्फ 13 साल का था,क्या युद्ध विराम से वो लौट आएगा...

• 13 साल का विहान भारद्वाज बहुत चंचल था। वो सुपर हीरोज के चित्र बनाता था। यकीन न हो तो उसका कमरा आप देख सकते हैं। सुपर हीरोज से भरा पड़ा है, लेकिन मेरा विहान वहां नहीं है। आंख बंद करती हूं तो उसका मुस्कुराता चेहरा आंखों के सामने आ जाता है। युद्ध हो या युद्धविराम, मेरा भतीजा नहीं लौटेगा।'

इतना कहते-कहते विहान की चाची अर्चना चीखकर रोने लगीं। परिजनों ने उन्हें जैसे-तैसे संभाला। वो विहान की तस्वीर निहारने लगीं। मौके पर मौजूद पड़ोसी मोहम्मद सदाकत ने बताया कि उस रात जैसे ही धमाके शुरू हुए, विहान बहुत घबरा गया। थोड़ी देर बाद जगदीश परिवार को लेकर जम्मू जाने के लिए कार में बैठने लगे। विहान भी गाड़ी में बैठा, तभी एक गोला गिरा। जगदीश और उनकी पत्नी घायल हो गए, जबकि गोले का बड़ा टुकड़ा विहान के सिर पर लगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जगदीश और विहान की मां अभी हरिद्वार गए हैं.

हम बच्चों को लेकर बेसमेंट में जा रहे थे,तभी गोला छत तोड़कर अमरजीत पर गिरा

WEITERE GESCHICHTEN VON Dainik Bhaskar Satna

Dainik Bhaskar Satna

कोच ने एथलीट का यौन उत्पीड़न किया

17 वर्षीय नाबालिग एथलीट से यौन उत्पीड़न के आरोप में नेशनल शूटिंग कोच अंकुश भारद्वाज को राष्ट्रीय राइफल महासंघ ने निलंबित कर दिया।

time to read

1 min

January 09, 2026

Dainik Bhaskar Satna

अरुणाचल • प्रशासन ने बंद को गैरकानूनी बताया बाहरियों व अल्पसंख्यकों के खिलाफ आज 12 घंटे का बंद

अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में एक बार फिर बाहर से आए लोगों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ विरोध बढ़ गया है।

time to read

1 mins

January 09, 2026

Dainik Bhaskar Satna

बी एस ई के कुल 21 में से 18 सेक्टर के इंडेक्स सप्ताह 6% तक टूटे

हताशा • ट्रम्प ने बाजार का सेंटीमेंट और बिगाड़ा, सेंसेक्स 780 अंक गिरा

time to read

1 min

January 09, 2026

Dainik Bhaskar Satna

मुद्दा • अदालतों के दरवाजे न्याय के लिए हमेशा खुले हों लंबी बहसों और पेचीदा फैसलों से मुकदमों का बोझ बढ़ता है

नए साल पर सुधारों का पहला ताकतवर संदेश सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने दिया।

time to read

3 mins

January 09, 2026

Dainik Bhaskar Satna

बैंक • प्रतिस्पर्धा बढ़ी, मार्जिन घट रहा, बिक्री बढ़ाना मजबूरी लोन 23% तक बढ़े, पर आय कम आसान हो सकते हैं बैंकों के कर्ज

बैंकिंग सेक्टर में दिलचस्प ट्रेंड देखा जा रहा है।

time to read

1 mins

January 09, 2026

Dainik Bhaskar Satna

इलाज के बिलों में स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी ने कर दी कटौती

इलाज के दौरान कैशलेस का दावा करने वाली बीमा कंपनी आम लोगों के साथ धोखा कर रही है।

time to read

1 min

January 09, 2026

Dainik Bhaskar Satna

छापे में बड़ा ड्रामा; ईडी का दावा- ममता आईं और जबरन अहम सबूत साथ ले गईं

पश्चिम बंगाल में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन इससे पहले ही गुरुवार को कोलकाता में बड़ा सियासी ड्रामा हुआ।

time to read

3 mins

January 09, 2026

Dainik Bhaskar Satna

कारपोरेट • महिला रोजगार क्षमता 2025 में घटकर 48% पर महिलाओं का वेतन 30% तक कम कार्यकारी पदों में केवल 17% हिस्सा

दुनियाभर में समानता लाने के तमाम दावों के बावजूद पुरुषों और महिलाओं के बीच लैंगिक और वेतन असमानता कम नहीं हो रही।

time to read

1 mins

January 09, 2026

Dainik Bhaskar Satna

भारत पर अब 500% टैरिफ लगा सकते हैं ट्रम्प ... वजह- रूसी तेल

टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज ...

time to read

1 min

January 09, 2026

Dainik Bhaskar Satna

विमेंस प्रीमियर लीग कल से; शुरुआती सीजन के बाद पहली बार डबल हेडर की वापसी

महिला क्रिकेट का सबसे बड़ा घरेलू टूर्नामेंट विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) एक बार फिर सुर्खियों में है।

time to read

2 mins

January 08, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size