Facebook Pixel रूस-चीन-भारत की एकजुटता का वैश्विक महत्त्व, ट्रंप टैरिफ को जवाब | Business Standard - Hindi - newspaper - Read this story on Magzter.com
Go Unlimited with Magzter GOLD

Go Unlimited with Magzter GOLD

Get unlimited access to 10,000+ magazines, newspapers and Premium stories for just

$149.99
 
$74.99/Year

Try GOLD - Free

रूस-चीन-भारत की एकजुटता का वैश्विक महत्त्व, ट्रंप टैरिफ को जवाब

Business Standard - Hindi

|

September 08, 2025

चीनी छाछ फूंक-फूंक कर ही पीना होगा एससीओ सम्मेलन में चीन के साथ भारत के संबंधों में सुधार हुआ है किंतु इसके पीछे चीन की रणनीति और कूटनीति को हमें ठीक से समझना होगा।

पाक की तरह चीन पर भी हम पूर्णतः विश्वास नहीं कर सकते, किंतु अमेरिका और पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए चीन से सीमित संबंध बनाने होंगे। इस बार परोस रहा है ठंडी छाछ, जिसे हमें फूंक-फूंक कर ही पीना होगा।

बी एल शर्मा

उज्जैन, मध्य प्रदेश

दोनों देशों के बीच तनाव होगा कम

भारत और चीन के बीच तनाव कुछ कम हुआ है और अब कंपनियों के बीच साझेदारी को लेकर बातचीत तेज हो रही है। इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले हेवी रियर अर्थ मैग्नेटिक पर चीन से आयात में लगी रोक की वजह से कई भारतीय कंपनियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब उम्मीद है कि इन प्रतिबंधों में कुछ ढील मिल सकती है।

धीरेंदु कपिला

बेंगलूरु, कर्नाटक

आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश

एससीओ शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के दृष्टिकोण को तीन स्तंभों सुरक्षा, संपर्क और अवसर पर आधारित बताया। उनका संदेश स्पष्ट था कि बिना सुरक्षा, शांति और स्थिरता के किसी भी देश का विकास संभव नहीं है। एससीओ मंच पर भारत का रुख पूरी दुनिया के लिए सुरक्षा और विकास की साझा रणनीति का पक्षधर है।

मधु सुभाष बुड़ावन वाला

रतलाम, मध्य प्रदेश

भारत-चीन रिश्ते सुधरने की बंधी उम्मीद

एससीओ सम्मेलन के बाद भारत-चीन रिश्ते सुधरने की उम्मीद बंधी है लेकिन अतीत को देखते हुए फूंक-फूंक कर कदम रखने होंगे क्योंकि चीन प्रगाढ़ संबंधों के लिए उस पंचशील नीति का जिक्र कर रहा है जिसे वर्तमान भारत सरकार नकार चुकी है। भारत को भी यह स्पष्ट करना होगा चीन से रिश्तों में बदलाव ट्रंप टैरिफ के दबाव में नहीं है और विवाद सुलझने पर अमेरिका फिर सहयोगी हो सकता है।

बृजेश माथुर

गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश

आज ठीक, कल संभलकर रहना जरूरी

अमेरिकी टैरिफ से सभी देश परेशान है। इससे मुकाबले के कारण रूस-चीन-भारत एक हुए हैं। यह अच्छी बात है यदि भारत का चीन से चला आ रहा बैर एससीओ के जरिये खत्म हो रहा है। पर आज नहीं तो कल अमेरिका अपनी गलतियों से परे भारत से फिर संबंध सुधारने की कोशिश करेगा, तब चीन फिर नजर घुमा सकता है। भारत-रूसचीन मिलकर ही अमेरिका के तेवर खत्म कर सकते हैं।

MORE STORIES FROM Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

खत्म जंग तो ओएमसी पसंद

विश्लेषकों का मानना है कि अमेरिका-ईरान शांति समझौते से तनाव कम होने और घरेलू क्षेत्रों में कई सेक्टरों को लाभ होने की संभावना है।

time to read

2 mins

June 16, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

ओडिशा में खेलों के विकास के लिए 5000 करोड़ रुपये झोंकेगी सरकार

सरकार ने एक बड़ी स्पोर्ट्स वैली के निर्माण के साथ ही राज्य के हर प्रखंड में स्टेडियम बनाने की योजना भी बनाई है

time to read

3 mins

June 16, 2026

Business Standard - Hindi

युवा कॉकरोचों से कौन डरता है?

कुछ समय पहले दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) द्वारा आयोजित रैली ने देश की राजनीति की अन्यथा उदासीन और कमोबेश निष्क्रिय हालत में थोड़ी हलचल पैदा कर दी है।

time to read

4 mins

June 16, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

तीन साल में केवल 3% पुराने वाहन हुए स्क्रैप: नीति आयोग

देश की सड़कों पर अपना जीवन पूरा कर चुके पुराने वाहनों (ईएलवी) में से 3 प्रतिशत से भी कम वाहनों को अगस्त 2022 से जुलाई 2025 के दौरान अधिकृत चैनलों के माध्यम से कबाड़ में बदला गया।

time to read

2 mins

June 16, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

मई में आयात तेजी से बढ़ा

वाणिज्य मंत्रालय के सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, मई में आयात में तेज बढ़ोतरी हुई और यह दूसरे सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गया जिससे भारत का व्यापार घाटा बढ़ गया और व्यापारिक वस्तु निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

time to read

2 mins

June 16, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

मई में थोक महंगाई बढ़कर 9.68%

भारत का थोक मूल्य सूचकांक मई में बढ़कर 9.68 प्रतिशत हो गया।

time to read

2 mins

June 16, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

डिजिटल तकनीक, रक्षा व श्रम में साझेदारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के बीच बातचीत, 14 क्षेत्रों में हुए समझौते

time to read

3 mins

June 16, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

यूरोप, ब्रिटेन के लिए बढ़ी सीटें

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत से लोगों को दुनिया घुमाने की कमान यूरोप और ब्रिटेन की विमानन कंपनियों ने संभाली

time to read

2 mins

June 16, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

खाड़ी में शांति की लहर, बाजार पर असर

सोमवार को वैश्विक बाजारों के साथ-साथ भारतीय शेयर बाजारों में भी तेजी देखी गई।

time to read

2 mins

June 16, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

होर्मुज: आपूर्ति बहाल होने से भारत उत्साहित

अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने के लिए समझौते पर पहुंचने के साथ ही भारत होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते ईंधन की आपूर्ति बहाल होने के लिए काफी आशान्वित है।

time to read

3 mins

June 16, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size