Facebook Pixel चाहा हक मिली हिरासत | Outlook Hindi - news - Read this story on Magzter.com

Try GOLD - Free

चाहा हक मिली हिरासत

Outlook Hindi

|

May 11, 2026

पिछले दो महीनों में हरियाणा, गुजरात, बिहार और उत्तर प्रदेश के नोएडा में मजदूरी बढ़ाने और बेहतर कार्य स्थितियों के आंदोलन भारी आर्थिक तंगी का आईना, सख्त पुलिसिया कार्रवाई कोई उपाय नहीं

- हरिमोहन मिश्र

चाहा हक मिली हिरासत

अचानक बैसाखी के दिन दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में मजदूर सड़क पर उतरे तो लंबे अरसे बाद मजदूर सुर्खियों में आए, वरना ऐसा लगने लगा था जैसे मजदूर मायने ही रखते और मजदूर हक बेमानी हैं। अलबत्ता सुर्खियों का फोकस मजदूरों की मांगों पर कम, राजमार्गों और सड़कों के थम जाने से लोगों की दिक्कतों और कुछेक जगह हिंसक झड़पों पर ज्यादा था।

एक वजह यह भी है कि लगभग सारे मीडिया हाउस और टीवी न्यूज चैनलों का ठिकाना नोएडा में ही है। मजदूरी बढ़ाने और दूसरे अधिकारों के लिए जगह-जगह आंदोलन भड़कने की खबरें पिछले करीब दो महीने से लगातार आ रही थीं लेकिन नोएडा में करीब पचास हजार मजदूर अपनी मांगों के लिए सड़कों पर उतर आए, तो राष्ट्रीय राजमार्ग समेत सारा नोएडा थम गया। कर दिया गया। आगजनी और उपद्रव के लिए पुलिस ने बड़े पैमाने पर धर-पकड़ शुरू किया और कथित 'मास्टरमाइंड' बीटेक ग्रेजुएट आदित्य आनंद के सिर पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया। आखिर उसे तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली रेलवे स्टेशन से नोएडा पुलिस और उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने पकड़ लिया। पुलिस को इस सिसिले में एक ऑटो रिक्शा चालक रूपेश राय और मनीष चौहान की तलाश है। मुख्यमंत्री को नक्सलवाद पनपने की फिक्र हुई, तो एक दूसरे मंत्री ने पाकिस्तान का हाथ ईजाद कर लिया। पुलिस का भी दावा है कि पाकिस्तान से संचालित दो एक्स हैंडल से दुष्प्रचार किया गया। इन सब में मजदूरों की मांगों और हक की बातें सिरे से गायब हो गईं।

नोएडा के मजदूरों की मांग थी कि उनको हरियाणा में हाल में बढ़ाई गई न्यूनतम मजदूरी के बराबर मजदूरी मिले। हरियाणा ने पिछले दिनों 14,000 रुपये न्यूनतम मासिक वेतन को बढ़ाकर 19,000 रुपये कर दिया, जो पहली अप्रैल से लागू है। उत्तर प्रदेश में न्यूनतम मजदूरी सिर्फ 13,000 रुपये है। नोएडा प्रदर्शन के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने न्यूनतम मजदूरी 18,000 रुपये करने का ऐलान किया है।

MORE STORIES FROM Outlook Hindi

Outlook Hindi

Outlook Hindi

दिल अभी भरा नहीं...

साठ के दशक का शुरुआती दौर था।

time to read

9 mins

May 11, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

महेन्द्र तिवारी

गुजरात के कच्छ जिले में अरब सागर के किनारे बसा मांडवी सिर्फ एक तटीय नगर नहीं, बल्कि स्मृतियों की एक जीवंत किताब है।

time to read

3 mins

May 11, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

वंदन या नए सीमांकन की सियासत

ऐन चुनावों के वक्त परिसीमन और महिला आरक्षण पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के टकराव के क्या मायने और मौजूदा चुनावों के लिए क्या संकेत

time to read

9 mins

May 11, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

चाहा हक मिली हिरासत

पिछले दो महीनों में हरियाणा, गुजरात, बिहार और उत्तर प्रदेश के नोएडा में मजदूरी बढ़ाने और बेहतर कार्य स्थितियों के आंदोलन भारी आर्थिक तंगी का आईना, सख्त पुलिसिया कार्रवाई कोई उपाय नहीं

time to read

5 mins

May 11, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

परिसीमन विवाद से बदली फिजा

मुख्यमंत्री स्टालिन ने परिसीमन संबंधी प्रस्तावित बिल की प्रति जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और नैरेटिव बदलने की कोशिश, ताकि चुनाव पूरी तरह तमिल अस्मिता के मुद्दे पर केंद्रीत हो जाए

time to read

5 mins

May 11, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

स्वाद की बिगड़ी सेहत

बिगड़ते जलवायु संतुलन ने अल्फांसो आम की मिठास तो कम की ही, काजू के स्वाद को भी खराब कर दिया, बीता और मौजूदा साल फसल उत्सवों के लिए नहीं, खाली बागों और बढ़ते कर्ज के लिए याद किया जाएगा

time to read

5 mins

May 11, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

पक्ष-विपक्ष सब्सिडी के सहारे

इन चुनावों में कल्याणकारी योजनाओं और लोगों के हाथ में तरह-तरह से पैसा पहुंचाने के वादे और कार्यक्रमों पर पहले से ज्यादा जोर, द्रमुक और अन्नाद्रमुक का प्रचार तो इसी के इर्दगिर्द, इन योजनाओं की खिल्ली उड़ाने वाली विजय की पार्टी ने भी वही राह पकड़ी

time to read

6 mins

May 11, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

भाजपा मिशन पूरा चुनौती बरकरार

आखिर नीतीश कुमार के हटने से भाजपा को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के रूप में अपना राज तो मिला, लेकिन भविष्य में सरकार नीतीश मॉडल पर नहीं चलती है, तो क्या नीतीश फिर पाला बदल सकते हैं?

time to read

11 mins

May 11, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

नीतीश के बाद चुनौतियां ढेर

मजबूत विरासत, अनेक अंतरविरोध, अवसरवाद, केंद्रीकरण को समेटे नीतीश कुमार की विदाई भाजपा को दे गई ऐतिहासिक मौका और बेहिसाब चुनौतियां

time to read

6 mins

May 11, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

एसआईआर गणित के बरक्स वोटर रुझान

चुनाव आयोग की प्रक्रिया से करीब 90 लाख नाम कटे, 27 लाख से ज्यादा लोगों के लोकतांत्रिक अधिकार मुअत्तल और प्रशासन मुट्ठी में लेने के बावजूद भाजपा का 'मिशन बंगाल' तृणमूल के गणित और लोगों के रुझान से मुकाबिल

time to read

9 mins

May 11, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size