Try GOLD - Free
शान से कहो यह शौक है हमारा
Anokhi
|January 25, 2025
महिलाएं जरूरत से ज्यादा व्यस्त हैं। उनके हिस्से आता है, घर-बाहर और परिवार की जिम्मेदारी के साथ तनाव और अवसाद भी। तमाम उतार-चढ़ाव के बीच उनके सुखद पल और शौक कब छूट जाते हैं, पता भी नहीं चलता। पर, क्या आप जानती हैं कि जिंदगी की खुशहाली के लिए आपके शौक भी जरूरी हैं, बता रही हैं दिव्यानी त्रिपाठी
अवसाद, तनाव... ये शब्द आज की दौड़ती भागती जिंदगी में बेहद आम हो चुके हैं। अब सवाल उठता है कि भला इससे निपटा कैसे जाए? जवाब एकदम सीधा है, आपका शौक आपको इस समस्या से निजात दिला सकता है। अब आप सोच रही होंगी भला वो कैसे? इस बाबत मनोचिकित्सक डॉ. स्मिता श्रीवास्तव कहती हैं कि तनाव, अवसाद, आत्मविश्वास में कमी सरीखी तमाम समस्याओं को कम करने या उनके होने की आशंकाओं को खत्म करने के लिए जरूरी है, आपका खुश रहना। और आपका शौक आपकी इस जरूरत को पूरा कर देता है। जब हम अपने मन का काम करते हैं, तो शरीर में गुड हार्मोन्स का स्त्राव होता है, जिसे हम एंडोर्फिन कहते हैं। यह वह हार्मोन है, जो हमारे व्यायाम करने या टहलने पर स्त्रावित होते हैं। यकीनन इनके फायदे के बारे में बताने की आवश्यकता नहीं है। अब अगर हम यह कहें कि इसकी जरूरत महिलाओं को ज्यादा पड़ती है, तो गलत नहीं होगा। ऐसा इसलिए कहा जा सकता है क्योंकि महिलाओं के हिस्से पुरुषों की तुलना में ज्यादा अवसाद आता है। आंकड़े भी इस बात की तसदीक करते हैं। भारत में दस महिलाओं में से छह अपने जीवन काल में कभी न कभी गंभीर अवसाद के दौर से गुजरती हैं। लिहाजा, खुश रहने की जरूरत भी महिलाओं के हिस्से ज्यादा आती है, जिसमें उनकी मदद उनका शौक कर सकता है। जिसके लिए उन्हें अपनी व्यस्त दिनचर्या में से वक्त निकालना होगा। अपनी और अपनों की सोच में बदलाव लाना होगा ताकि वह कुछ नया सीख सकें, कुछ बेहतर कर सकें और कुछ बेहतर बन सकें।
क्या है शौक?
This story is from the January 25, 2025 edition of Anokhi.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Anokhi
Anokhi
रसोई-चिमनी को चाहिए सफाई
खाना बनाते वक्त निकलने वाले धुएं को घर से बाहर निकालने के लिए चिमनी भारतीय रसोई का अहम हिस्सा बनती जा रही है। पर क्या आप जानती हैं कि चिमनी को भी नियमित देखभाल की जरूरत होती है? कैसे करें चिमनी की साफ-सफाई ताकि घर धुएं से मुक्त रहे, बता रही हैं शमीम खान
3 mins
May 16, 2026
Anokhi
सिर्फ पानी पीना पर्याप्त नहीं
गर्मी में प्यास ज्यादा लगती है। डिहाइड्रेशन का खतरा भी ज्यादा होता है। क्या सिर्फ पानी पीकर इस खतरे से बचा जा सकता है? गर्मियों में शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए पानी के अलावा और क्या जरूरी है
3 mins
May 16, 2026
Anokhi
दुनिया में हमारी जिंदगी से ज्यादा जुड़ी क्या खबरें हैं ? कौन-सी खबर हमारे लिए ज्यादा उपयोगी है? किस शख्सियत की कामयाबी ने हमें गर्व से भर दिया है? ऐसी तीन खास खबरें यहां साझा कर रही हैं
नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे के ताजा आंकड़े महिलाओं की सेहत को लेकर एक गंभीर चेतावनी दे रहे हैं।
2 mins
May 16, 2026
Anokhi
धूप-गर्मी में कवच जैसे सूती परिधान
जब सूरज की तपिश बढ़ती है, तो हम खुद को ठंडा रखने के लिए नए-नए तरीके आजमाने लगते हैं।
5 mins
May 16, 2026
Anokhi
सिर्फ सुसराल से अपनी पहचान न जोड़ें
मानव समाज के इतिहास में शादी या विवाह का आविष्कार बहुत बड़ी घटना है। यह संबंध परिवार और समाज का आधार है, इसलिए इसे बचाने की हर संभव कोशिश होनी चाहिए। प्रस्तुत कॉलम में वैवाहिक रिश्ते की कुछ उलझी पहेलियों को सुलझाने की कोशिश कर रही हैं मैरिज एंड रिलेशनशिप सलाहकार
3 mins
May 16, 2026
Anokhi
दही से बुझाएं प्यास
गर्मी आते ही हमारे घरों में दही की खपत बढ़ जाती है।
3 mins
May 16, 2026
Anokhi
किशोर बच्चों को सुनना जरूरी
संवाद जरूरी है, पर संवाद का मतलब सिर्फ बोलना नहीं होता। सुनना भी इसका एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। अगर आप एक किशोर बच्चे की मां हैं, तो यह बात आपके लिए और जरूरी हो जाती है। किशोरों को सुनना क्यों है जरूरी, बता रही हैं दिव्यानी त्रिपाठी
2 mins
May 16, 2026
Anokhi
खतरों से हर दिन खेलती गीता
गीता टंडन की कहानी गरीबी और घरेलू हिंसा की बेड़ियों को तोड़कर, बॉलीवुड की सबसे निडर स्टंटवुमेन बनने की एक असाधारण पटकथा है। उन्होंने अतीत के घावों को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाया। आज वे केवल बॉलीवुड के सितारों के लिए सिर्फ खतरनाक स्टंट ही नहीं करतीं, बल्कि दुनिया को अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने की सीख भी देती हैं।
5 mins
May 16, 2026
Anokhi
गर्मी नहीं इस खुजली की वजह
पीरियड से लेकर प्रेग्नेंसी तक हर मुद्दे पर हमारे पास ढेरों सवाल होते हैं, बस नहीं होता जवाब पाने का वाजिब जरिया । इस कॉलम के जरिये हम किसी एक्सपर्ट की मदद से आपकी जिज्ञासाओं और समस्याओं के समाधान तलाशने की कोशिश करेंगे। इस बार आपके सवालों के जवाब दे रही हैं स्त्री रोग विशेषज्ञ
2 mins
May 16, 2026
Anokhi
त्वचा के मुताबिक चुनें सनस्क्रीन
त्वचा की देखभाल और मेकअप से जुड़े मुद्दों पर हमारे पास ढेरों सवाल होते हैं, बस नहीं होता जवाब पाने का विश्वसनीय स्रोत| इस कॉलम के जरिये हम एक एक्सपर्ट की मदद से आपकी जिज्ञासाओं और समस्याओं के समाधान तलाशने की कोशिश करेंगे। इस बार आपके सवालों के जवाब दे रही हैं ब्यूटी एक्सपर्ट गुंजन तनेजा
3 mins
May 09, 2026
Listen
Translate
Change font size

