Try GOLD - Free
ज़रा-सी चींटी
Aha Zindagi
|October 2025
किसी को कमज़ोर, तुच्छ और निरर्थक बताने के लिए चींटी की उपमा दी जाती है। 'चींटी की तरह मसल देना' या 'चींटी के भी पर निकल आए हैं' जैसे मुहावरे इस मानसिकता की बानगी हैं। लेकिन ठहरिए! महज दो पन्नों के इस तथ्यात्मक लेख को पढ़ लेने के बाद चींटी को लेकर आपकी धारणा निश्चित रूप से बदल जाएगी।
चींटी आंखों से दिखाई देने वाले सबसे छोटे जीवों में से एक है। ऊपर से वह जितनी मामूली-सी लगती है, उसकी अंदरूनी क्षमताएं उतनी ही चौंकाने वाली हैं। किंवदंती तो यहां तक है कि यही नन्हीं चींटी धरती के सबसे बलशाली जीव हाथी को भी परेशान कर सकती है। माना जाता है कि इसी डर से गजराज चलते समय बार-बार फूंक मारते हैं, ताकि कोई चींटी उनकी सूंड में न घुस पाए। अब यह सच है या सिर्फ़ मान्यता, कहना मुश्किल है—पर भारत में ऐसी कहानियां पीढ़ियों से सुनाई जाती रही हैं। लेकिन चींटियों की दुनिया महज़ मान्यताओं तक सीमित नहीं, उनकी शक्तियां वास्तविक हैं।
सर्जरी में माहिर हैं कारपेंटर चींटियां
हाल ही में अमेरिका में हुई खोज ने चींटियों की एक और अहम योग्यता का पता दिया। वैज्ञानिकों ने पाया कि वहां पाई जाने वाली 'कारपेंटर एंट्स' यानी बढ़ई चींटियां अपने साथियों की चोट को पहचान लेती हैं और उनका इलाज भी करती हैं। वे घाव को साफ़ करती हैं, संक्रमण से बचाती हैं और ज़रूरत पड़ने पर सर्जरी तक कर डालती हैं! ख़ास बात यह है कि वे अपने शरीर से निकलने वाले एंटी-माइक्रोबियल पदार्थ का इस्तेमाल करती हैं, जिससे घाव जल्दी भरने लगता है। अगर चोट बहुत गंभीर हो और साथी के बचने की उम्मीद कम लगे तो ये चींटियां बिना झिझक उसका अंग काटकर अलग कर देती हैं। सुनने में यह कठोर ज़रूर लगता है, लेकिन यही तरीक़ा उनकी जान बचा देता है। शोध बताता है कि जिन चींटियों के बचने की संभावना पहले 40 प्रतिशत से भी कम थी, सर्जरी के बाद उनकी जीवित रहने की संभावना 90 से 95 प्रतिशत तक पहुंच गई। सोचिए, जिस इंसान को सर्जरी जैसी जटिल चिकित्सा विधि विकसित करने में सदियां लग गईं, वही काम यह नन्ही-सी चींटी अपनी सहज प्रवृत्ति से करती है। इंसान के बाद सर्जरी करने की क्षमता रखने वाले जीवों की सूची में नाम दर्ज कराने वाली यह शायद इकलौती प्रजाति है।
एक इंसान और 25 लाख चींटियां
This story is from the October 2025 edition of Aha Zindagi.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Aha Zindagi
Aha Zindagi
मांगने नहीं मानने से मिलता है
आपने अच्छे की कल्पना की, ब्रह्मांड से मांगकर भी देख लिया। अब मान लीजिए कि जो आपकी इच्छा है वह पहले ही पूरी हो गई है। उसकी ख़ुशी का अनुभव कीजिए, उसके गर्व को महसूस कीजिए। क्योंकि, भावनाएं ही आपका संसार गढ़ती हैं!
3 mins
June 2026
Aha Zindagi
पथ पर प्याऊ
प्यासे को पानी पिलाने से बड़ा कोई पुण्य नहीं। पीने वाले को तृप्ति मिलती है और पिलाने वाले को आत्मिक संतुष्टि। फिर भी बाज़ार ने पेयजल को बेचने की वस्तु बना दिया। ऐसे में किसी पथ के किनारे प्याऊ देखकर आश्वस्ति होती है कि अभी समाज पूर्णतः शुष्क नहीं हुआ है, उसका पानी बचा हुआ है।
4 mins
June 2026
Aha Zindagi
ये तो घर के ही आदमी हैं
टीवी के सुनहरे दौर की याद आते ही कुछ चेहरे अपने आप आंखों के सामने उतर आते हैं।
14 mins
June 2026
Aha Zindagi
ये आकाशवाणी है...
कभी ये शब्द हर सुबह घरों की ख़ामोशी में जीवन घोल देते थे। रेडियो की धीमी आवाज़, शहनाई की मंगल धुन और समाचारों का भरोसा, आज भी करोड़ों भारतीयों की स्मृतियों में गूंजता है। इस साल 8 जून को आकाशवाणी के 90 वर्ष पूरे होने पर यह विशेष प्रस्तुति।
4 mins
June 2026
Aha Zindagi
बैठे-बैठे बुद्धि दौड़े...
छुट्टियों में फ़र्श पर बिछी बिसात के इर्द-गिर्द हंसी-ठिठोली के साथ-साथ ज़िंदगी की पाठशाला भी चल रही होती है। इंडोर गेम्स महज़ वक़्त काटने या मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि बौद्धिक, भावनात्मक और सामाजिक कौशल देने वाले अभ्यास हैं। ये खेल धैर्य की अहमियत समझाते हैं और जीत-हार से जुड़ी कठोर सच्चाइयों से बड़े कोमल ढंग से परिचित कराते हैं।
4 mins
June 2026
Aha Zindagi
...वो सीटी जो पूरी कहानी कह गई
किसी स्टेशन पर सीटी की गूंज, खिड़की से पीछे भागते पेड़ और जनरल डिब्बे की हलचल। रेल सिर्फ़ यात्राएं नहीं कराती, वह ज़िंदगी के अनगिनत रंग अपने साथ ढोती चलती है। हिंदी साहित्य में रेल हमेशा इंसानी भावनाओं और बदलते समाज की सबसे जीवंत सहयात्री और वाहक रही है।
6 mins
June 2026
Aha Zindagi
पहचान का सूत्र
जिन रिश्तों में संवाद, विवाद में बदल जाते हैं, उनमें भी रिश्ता कहीं जाता नहीं है।
1 min
June 2026
Aha Zindagi
मिठास की आस
मिठास अगर शक्कर में होती है तो फिर व्यक्ति उसे शब्दों में, स्नेह में क्यों तलाशता है ?
1 min
June 2026
Aha Zindagi
घर पर घट
पानी जीवन का आधार है और पानी भरने का पात्र हमारी जीवंत संस्कृति का। घट, घड़ा, कलश, कुंभ, मटका, नाम जो हो, जीवनदायी जल को संजोने के साथ इन्होंने मनुष्य के मन को भी पानीदार बनाए रखा है।
3 mins
June 2026
Aha Zindagi
सर्वोत्तम बनाने आया पुरुषोत्तम मास
हिंदू कालगणना में हर तीसरे वर्ष आने वाला पुरुषोत्तम मास भगवान विष्णु और विशेषकर उनके श्रीकृष्ण स्वरूप को समर्पित है। यह अधिकमास है, यानी वर्ष का तेरहवां महीना जो ज्योतिष दृष्टि से मलमास कहलाता है। इसके नियमों का अनुसरण कर हम अपने जीवन को उत्तम से सर्वोत्तम की ओर ले सकते हैं।
4 mins
June 2026
Listen
Translate
Change font size

