Facebook Pixel टाइगरू का बाथरूम एडवेंचर | Champak - Hindi - children - Read this story on Magzter.com

Try GOLD - Free

टाइगरू का बाथरूम एडवेंचर

Champak - Hindi

|

December First 2025

टाइगरू को नहाना इतना पसंद था कि एक बार बाथरूम में घुसने के बाद, बाहर आने का उस का मन ही नहीं करता था.

- अलका जैन

टाइगरू का बाथरूम एडवेंचर

आज भी कुछ अलग नहीं था. डंपी बंदर दरवाजे पर बेसब्री से उस के बाहर निकलने का इंतजार कर रहा था.

वह चिल्लाया, “टाइगरू, हमें देर हो रही है. जैबी जिराफ ने पहले ही गाड़ी स्टार्ट कर दी है. क्या हम जंगल निरीक्षण के लिए नहीं जा रहे हैं?”

टाइगरू अंदर शैंपू के बुलबुलों की दुनिया में खोया हुआ था. शावर की आवाज इतनी तेज थी कि उसे कुछ सुनाई नहीं दे रहा था. उस ने बस आलस से कहा, “तुम जो चाहो करो, मुझे अभी थोड़ा और समय लगेगा.”

डंपी थोड़ा नादान था. उस ने टाइगरू के कहने का मतलब निकाला, “तुम जंगल घूमने जाओ.”

उत्साह से उस ने अपनी नोटबुक उठाई और जीप की तरफ दौड़ा. “जैबी, आज सिर्फ हम ही हैं. टाइगरू ने कहा था कि उसे थोड़ा समय लगेगा,” डंपी ने गर्व से अपनी नोटबुक लहराते हुए कहा.

जैबी ने सिर हिलाया और तेजी से गाड़ी स्टार्ट कर जंगल की तरफ चल दिया.

बाथरूम में, टाइगरू ने आखिरकार अपना लंबा स्नान पूरा किया और खुशी से आह भरी. अचानक, वह हांफते हुए बोला, “अरे नहीं, मैं शावरजेल तो लगाना भूल ही गया.”

उस ने जल्दी से खुद पर ढेर सारा शावरजेल लगाया और शावर को और भी तेजी से चालू कर दिया. वह पानी की लय के साथ खुशी से गुनगुनाने लगा.

लेकिन जल्द ही उसे अपने पैरों के पास कुछ अजीब सा महसूस हुआ. “यह क्या है? पानी मेरे घुटनों तक पहुंच गया है. क्या मैं किसी तालाब में नहा रहा हूं?”

उस ने नीचे देखा, नाली पूरी तरह से जाम हो चुकी थी. उस ने उसे लात मारने की कोशिश की, फिर पंजे से खींचा, लेकिन कुछ भी काम न आया. नाली पूरी तरह से जाम हो चुकी थी.

अब उसे चिंता होने लगी. उस ने शावर बंद करने की कोशिश की. लेकिन शावर की नौब ही नहीं हिली.

शायद शावरजेल की वजह से उस के हाथ बहुत फिसलन भरे हो गए थे, उस ने हाथ पोंछ कर साफ किया और फिर नौब को बंद करने की कोशिश की. लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. शावर भी टूटा हुआ था.

वह चिल्लाया, “डंपी, अरे ओ डंपी.”

लेकिन डंपी अब तक जैबी के साथ बहुत दूर जा चुका था.

‘अब मैं क्या करूं?’ उस ने सोचा. उस ने बाथरूम का दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं खुला.

image

MORE STORIES FROM Champak - Hindi

Champak - Hindi

Champak - Hindi

रविवार के सप्लीमेंट का रहस्य

“हमारी पड़ोसी मिसेज चौहान ने मुझे बताया कि अखबार वाला लड़का संडे सप्लीमेंट देना भूल गया था,” मम्मी ने रम्या को बताया.

time to read

5 mins

April Second 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

मोंटी की शरारत

कमरे में सुबह की हल्की रोशनी फैल रही थी और लोलो भालू नींद में करवट बदल रहा था.

time to read

4 mins

April Second 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

पीले पोस्टबौक्स का जादू

पीपल रोड के कोने पर लगे पीले रंग के पोस्टबौक्स के एक तरफ गड्ढा था, उस का मुंह टेढ़ामेढ़ा बना था और सुनने की आदत के चलते वह थोड़ा बाईं ओर झुका रहता था. कम से कम 11 साल की नैना का तो यही मानना था.

time to read

6 mins

April Second 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

लड्डू का स्वाद

बैडी और भानु दोनों बेहद आलसी सियार थे. वे कभी कोई काम नहीं करते थे और अपना समय दूसरों को बेवकूफ बनाने और धोखा देने में बिताते थे.

time to read

5 mins

April Second 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

इतिहास की आवाज

दिल्ली में एक सुबह हल्की ठंडक थी. नीले आसमान के नीचे कुतुब शांत, गंभीर और गर्व से भरा हुआ दिखाई दिया.

time to read

5 mins

April Second 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

मुसकराने वाला गधा

ईशान और मायरा भाईबहन थे. वे अपने बैग हिलाते हुए जब घर जा रहे थे, तो दोनों इस बात पर बहस कर रहे थे कि उन में कौन ज्यादा बुद्धिमान है.

time to read

4 mins

April Second 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

माइलो की जोखिम भरी पार्टी

जब माइलो चूहा अपने घर पहुंचा, जो आम के एक बड़े पेड़ के नीचे था, तो उस ने एक लिफाफा देखा.

time to read

4 mins

April First 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

विज्ञान का जादू

आज मयंक के स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था.

time to read

4 mins

April First 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

रौबी और खजाना

रौबी ने अपने खिलौनों की टोकरी में देखा और उसे एक प्लास्टिक का फावड़ा मिला. उस ने अपने कैंपिंग टूलबौक्स से सीटी, हेड लैंप और एक फ्लोरोसेंट जैकेट निकाली.

time to read

5 mins

April First 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

डाक्टर पौप्रिंट के नुस्खे

सेनलिन वुड्स के जंगल में मोटेताजे, चश्माधारी डाक्टर फिनियस पांडा रहते थे, जिन्होंने पड़ोस के जंगल में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अपना खुद का क्लिनिक खोला था।

time to read

5 mins

April First 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size