Try GOLD - Free
सांता को मिला गिफ्ट
Champak - Hindi
|December Second 2025
“कल क्रिसमस है. हर साल की तरह, सांता ब्लैकी भालू हमें गिफ्ट देगा. वह बहुत मजेदार होगा,” जंपी बंदर ने कहा.
“हां, मजा तो बहुत आएगा, पर सांता ब्लैकी आजकल कहां है?” चीकू खरगोश ने पूछा, “हम ने उसे बहुत दिनों से नहीं देखा.”
“हां, मैं ने भी कई दिनों से सांता ब्लैकी को नहीं देखा है,” चिकाबेला ने कहा.
मीकू ने कहा, “पहले हम ब्लैकी से हर सुबह स्कूल जाते समय मिलते थे, क्योंकि वह सुबह की सैर पर जाता था.”
“अगर ब्लैकी बीमार हो गया तो क्या होगा?” चीकू ने कहा, “हमें उस के घर जा कर पता करना चाहिए.”
सभी दोस्त सहमत हो गए और अपने प्रिय सांता ब्लैकी भालू का हालचाल जानने के लिए उस के घर गए.
जब बच्चे ब्लैकी के घर पहुंचे तो उन्होंने पाया कि उन का हंसमुख ब्लैकी थोड़ा उदास लग रहा था.
पहले तो ब्लैकी ने उन्हें अपनी उदासी का कारण बताने से इनकार कर दिया, लेकिन जब बच्चे जिद करने लगे तो आखिरकार उस ने उन्हें बता दिया.
“बच्चो, तुम तो जानते ही हो कि मुझे शहद कितना पसंद है. मेरी सुबह शहद खाने के बाद ही शुरू होती है,” ब्लैकी ने कहा.
“हां, हां, ब्लैकी, हम जानते हैं,” सभी बच्चों ने कहा.
“लेकिन मैं ने एक महीने से शहद नहीं खाया है,” ब्लैकी ने उदास हो कर कहा.
“क्या? क्या? क्या?” सभी बच्चे चिल्लाए.
“लेकिन क्यों, ब्लैकी?” चीकू ने पूछा.
“करीब एक महीने पहले रानी मधुमक्खी रीता और मेरे बीच शहद की मात्रा को ले कर नोकझोंक हो गई थी,” ब्लैकी ने समझाना शुरू किया. “बहस के बाद रीटा मुझ से नाराज हो गई और उस ने चंपकवन की सभी शहद सप्लायर्स मधुमक्खियों से कहा कि वे मुझे शहद न दें. इसीलिए मुझे शहद नहीं मिल पा रहा है.”
क्रिसमस पर अपने प्यारे ब्लैकी को परेशान देख कर सभी बच्चे बहुत दुखी हुए. ब्लैकी के घर से निकलने के बाद बच्चों ने उसे खुश करने की कोशिश की.
This story is from the December Second 2025 edition of Champak - Hindi.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Champak - Hindi
Champak - Hindi
रविवार के सप्लीमेंट का रहस्य
“हमारी पड़ोसी मिसेज चौहान ने मुझे बताया कि अखबार वाला लड़का संडे सप्लीमेंट देना भूल गया था,” मम्मी ने रम्या को बताया.
5 mins
April Second 2026
Champak - Hindi
मोंटी की शरारत
कमरे में सुबह की हल्की रोशनी फैल रही थी और लोलो भालू नींद में करवट बदल रहा था.
4 mins
April Second 2026
Champak - Hindi
पीले पोस्टबौक्स का जादू
पीपल रोड के कोने पर लगे पीले रंग के पोस्टबौक्स के एक तरफ गड्ढा था, उस का मुंह टेढ़ामेढ़ा बना था और सुनने की आदत के चलते वह थोड़ा बाईं ओर झुका रहता था. कम से कम 11 साल की नैना का तो यही मानना था.
6 mins
April Second 2026
Champak - Hindi
लड्डू का स्वाद
बैडी और भानु दोनों बेहद आलसी सियार थे. वे कभी कोई काम नहीं करते थे और अपना समय दूसरों को बेवकूफ बनाने और धोखा देने में बिताते थे.
5 mins
April Second 2026
Champak - Hindi
इतिहास की आवाज
दिल्ली में एक सुबह हल्की ठंडक थी. नीले आसमान के नीचे कुतुब शांत, गंभीर और गर्व से भरा हुआ दिखाई दिया.
5 mins
April Second 2026
Champak - Hindi
मुसकराने वाला गधा
ईशान और मायरा भाईबहन थे. वे अपने बैग हिलाते हुए जब घर जा रहे थे, तो दोनों इस बात पर बहस कर रहे थे कि उन में कौन ज्यादा बुद्धिमान है.
4 mins
April Second 2026
Champak - Hindi
माइलो की जोखिम भरी पार्टी
जब माइलो चूहा अपने घर पहुंचा, जो आम के एक बड़े पेड़ के नीचे था, तो उस ने एक लिफाफा देखा.
4 mins
April First 2026
Champak - Hindi
विज्ञान का जादू
आज मयंक के स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था.
4 mins
April First 2026
Champak - Hindi
रौबी और खजाना
रौबी ने अपने खिलौनों की टोकरी में देखा और उसे एक प्लास्टिक का फावड़ा मिला. उस ने अपने कैंपिंग टूलबौक्स से सीटी, हेड लैंप और एक फ्लोरोसेंट जैकेट निकाली.
5 mins
April First 2026
Champak - Hindi
डाक्टर पौप्रिंट के नुस्खे
सेनलिन वुड्स के जंगल में मोटेताजे, चश्माधारी डाक्टर फिनियस पांडा रहते थे, जिन्होंने पड़ोस के जंगल में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अपना खुद का क्लिनिक खोला था।
5 mins
April First 2026
Listen
Translate
Change font size
