Facebook Pixel तिरंगा पुरस्कार | Champak - Hindi - children - Read this story on Magzter.com
Go Unlimited with Magzter GOLD

Go Unlimited with Magzter GOLD

Get unlimited access to 10,000+ magazines, newspapers and Premium stories for just

$149.99
 
$74.99/Year

Try GOLD - Free

तिरंगा पुरस्कार

Champak - Hindi

|

January Second 2025

जैसे ही वैली तितली ने टोटो चींटी को अपनी नई साइकिल पर तिरंगा झंडा लहराते हुए देखा, वह उड़ कर उस के पास आई और पूछा, “टोटो, तुम अपनी साइकिल पर तिरंगा झंडा लगा कर कहां जा रही हो?”

- कुमुद कुमार

तिरंगा पुरस्कार

“वैली, मैं शांतिवन में राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में जा रही हूं,” टोटो ने उत्तर दिया.

वैली ने कहा, “अरे वाह, टोटो, वहां तो मैं भी जा रही हूं, लेकिन मेरे साथ एक समस्या हो गई है.”

टोटो ने वैली को देखा, वह बिलकुल ठीक दिख रही थी. उत्सुकता से उस ने पूछा, “वैली, अपने रंगबिरंगे पंखों के साथ तुम पहले जैसी ही अच्छी दिख रही हो, फिर तुम्हें क्या समस्या है?”

“टोटो, मेरे पंख सुंदर हैं, लेकिन कभीकभी लंबी दूरी तक उड़ने से वे थक जाते हैं. क्या तुम मुझे अपनी साइकिल पर शांतिवन ले जा सकती हो?”

“हां, हां, क्यों नहीं? एक से भले दो. कुछ दूर तक साइकिल में चलाऊंगी, फिर आगे तुम चलाना,” टोटो ने खुश हो कर कहा.

“अरे, टोटो, मैं तो साइकिल चलाना जानती ही नहीं, मैं तो केवल उड़ना जानती हूं,” वैली ने निराश हो कर कहा.

“अरे बाप रे, ठीक है,” टोटो मुंह बिचकाते हुए बोली. वह वैली को अपनी साइकिल पर राष्ट्रपति भवन तक ले जाने के लिए सहमत हो गई.

वैली उछल कर टोटो की साइकिल के पीछे बैठ गई और वे दोनों शांतिवन की ओर चल पड़े.

वे कुछ ही दूर चले थे कि उन्हें एक जोरदार फुफकार सुनाई दी और उन्हें रुकना पड़ा. साइकिल उन दोनों का वजन ढोने में असमर्थ थी और एक टायर पंक्चर हो गया था. टोटो और वैली साइकिल से उतर गए और सोचने लगे कि अब क्या करें.

मोमो चूहा उस रास्ते से गुजर रहा था, अपने दोस्तों को मुसीबत में देख कर वह उन के पास गया. उस ने तिरंगे रंग वाली टोपी पहनी हुई थी.

“अरे, टोटो और वैली, क्या तुम भी शांतिवन जा रहे हो?” मोमो ने उन से पूछा.

“हां, लेकिन हमारी साइकिल का तो टायर पंक्चर हो गया है और आसपास कोई पंक्चर की दुकान भी नहीं है,” टोटो ने जवाब दिया.

“अरे, बस इतनी सी बात है? चलो, मैं मुसीबत दूर कर देता हूं,” मोमो ने कहा और साइकिल सुरक्षित जगह एक झाड़ी के पास खड़ी कर दी. “समस्या दूर हो गई, अब हम साथसाथ शांतिवन जा सकते हैं और पूरे रास्ते बातें करते रहेंगे ताकि थकें नहीं.”

“टोटो और वैली, क्या तुम जानते हो कि शांतिवन की अध्यक्ष डौली हिरण ने घोषणा की है कि जो सब से आकर्षक तरीके से तिरंगा लहराएगा, उसे वे ‘तिरंगा पुरस्कार’ देंगी?” मोमो ने टोटो और वैली को बताया.

“अरे, यह तिरंगा पुरस्कार क्या है?” टोटो ने पूछा.

MORE STORIES FROM Champak - Hindi

Champak - Hindi

Champak - Hindi

रविवार के सप्लीमेंट का रहस्य

“हमारी पड़ोसी मिसेज चौहान ने मुझे बताया कि अखबार वाला लड़का संडे सप्लीमेंट देना भूल गया था,” मम्मी ने रम्या को बताया.

time to read

5 mins

April Second 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

मोंटी की शरारत

कमरे में सुबह की हल्की रोशनी फैल रही थी और लोलो भालू नींद में करवट बदल रहा था.

time to read

4 mins

April Second 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

पीले पोस्टबौक्स का जादू

पीपल रोड के कोने पर लगे पीले रंग के पोस्टबौक्स के एक तरफ गड्ढा था, उस का मुंह टेढ़ामेढ़ा बना था और सुनने की आदत के चलते वह थोड़ा बाईं ओर झुका रहता था. कम से कम 11 साल की नैना का तो यही मानना था.

time to read

6 mins

April Second 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

लड्डू का स्वाद

बैडी और भानु दोनों बेहद आलसी सियार थे. वे कभी कोई काम नहीं करते थे और अपना समय दूसरों को बेवकूफ बनाने और धोखा देने में बिताते थे.

time to read

5 mins

April Second 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

इतिहास की आवाज

दिल्ली में एक सुबह हल्की ठंडक थी. नीले आसमान के नीचे कुतुब शांत, गंभीर और गर्व से भरा हुआ दिखाई दिया.

time to read

5 mins

April Second 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

मुसकराने वाला गधा

ईशान और मायरा भाईबहन थे. वे अपने बैग हिलाते हुए जब घर जा रहे थे, तो दोनों इस बात पर बहस कर रहे थे कि उन में कौन ज्यादा बुद्धिमान है.

time to read

4 mins

April Second 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

माइलो की जोखिम भरी पार्टी

जब माइलो चूहा अपने घर पहुंचा, जो आम के एक बड़े पेड़ के नीचे था, तो उस ने एक लिफाफा देखा.

time to read

4 mins

April First 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

विज्ञान का जादू

आज मयंक के स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था.

time to read

4 mins

April First 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

रौबी और खजाना

रौबी ने अपने खिलौनों की टोकरी में देखा और उसे एक प्लास्टिक का फावड़ा मिला. उस ने अपने कैंपिंग टूलबौक्स से सीटी, हेड लैंप और एक फ्लोरोसेंट जैकेट निकाली.

time to read

5 mins

April First 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

डाक्टर पौप्रिंट के नुस्खे

सेनलिन वुड्स के जंगल में मोटेताजे, चश्माधारी डाक्टर फिनियस पांडा रहते थे, जिन्होंने पड़ोस के जंगल में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अपना खुद का क्लिनिक खोला था।

time to read

5 mins

April First 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size