Try GOLD - Free
चंदन के दांत में दर्द
Champak - Hindi
|November Second 2023
बच्चे बेसब्री से छुट्टी का इंतजार कर रहे थे. जैसे ही घंटी बजी सब के सब भाग कर ग्राउंड में आ गए. आर्यन, वरुण, ध्रुव और चंदन ने जल्दी से अपने टिफन बौक्स खोले दिए, लेकिन चंदन ने जैसे ही सेब का टुकड़ा मुंह में डाला, वह मुंह पकड़ कर बैठ गया.
“क्या हुआ?” ध्रुव ने चिंतित हो कर पूछा.
“मेरे दांत में दर्द हो रहा है."
“पहले से हो रहा था या अभी सेब खाते हुए हुआ," आर्यन ने पूछा.
“पहले तो नहीं था, अभी होने लगा है."
“इसे हिला कर देखो. हो सकता है तुम्हारा दांत टूटने वाला हो.”
"यह क्या कह रहे हो वरुण ? भला सेब खाने से कहीं दांत टूटता है."
“दांत सेब खाने से नहीं बल्कि अपने समय पर टूटता है,” वरुण बोला.
“लेकिन मेरा दांत नहीं टूट सकता."
“क्यों नहीं टूट सकता? सब बच्चों के दूध के दांत टूटते हैं. अब मजा आएगा, जब तुम्हारे मुंह में भी दांत नहीं होगा. तुम मुझे चिढ़ाते थे. अब तुम्हारा नंबर आ गया है."
यह सुनते ही चंदन रोंआसा हो गया.
“चिंता मत करो चंदन, अभी आराम से खाना खा लो. घंटी बज गई तो तुम भूखे रह जाओगे," आर्यन ने उसे सांत्वना दी.
चंदन आगे के दांतों के बजाय साइड के दांतों से चबा कर सेब और सैंडविच खाने लगा.
वरुण की बात ने उसे परेशान कर दिया था. उसे याद आया जब सामने का एक दांत टूटने के बाद वह स्कूल आया था तो चंदन ने उस का खूब मजाक उड़ाया था. खाली जगह से उस की जीभ बात करते हुए बाहर निकल रही थी. यह देख कर वह हंसहंस कर लोटपोट हो गया था. बेचारा वरुण किसी से बात करते हुए मुंह पर हाथ रख देता था. दिन में उस का नया दांत निकल आया, तब जा कर उसे थोड़ी राहत मिली.
उस समय से चंदन का मन स्कूल में नहीं लग रहा था. वह जल्दी से जल्दी घर जाना चाहता था. छुट्टी की घंटी बजी. मां गेट पर उसे लेने आ गई थीं. उस के चेहरे को देख कर मां बोलीं, “क्या हुआ, तुम्हारा चेहरा क्यों उतरा हुआ है?”
“मां, मेरे दांत में दर्द हो रहा है.”
“कोई बात नहीं. दूध का दांत टूट जाएगा तो उस के साथ दर्द भी खत्म हो जाएगा,” मां ने उसे आश्वस्त किया.
वे उसे स्कूटी पर बिठा कर घर ले आईं. मां ने से उस के लिए खिचड़ी बनाई और बोलीं, "दर्द के कारण खाने में दिक्कत हो रही होगी? तुम खिचड़ी खा लो.”
This story is from the November Second 2023 edition of Champak - Hindi.
Subscribe to Magzter GOLD to access thousands of curated premium stories, and 10,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
MORE STORIES FROM Champak - Hindi
Champak - Hindi
रविवार के सप्लीमेंट का रहस्य
“हमारी पड़ोसी मिसेज चौहान ने मुझे बताया कि अखबार वाला लड़का संडे सप्लीमेंट देना भूल गया था,” मम्मी ने रम्या को बताया.
5 mins
April Second 2026
Champak - Hindi
मोंटी की शरारत
कमरे में सुबह की हल्की रोशनी फैल रही थी और लोलो भालू नींद में करवट बदल रहा था.
4 mins
April Second 2026
Champak - Hindi
पीले पोस्टबौक्स का जादू
पीपल रोड के कोने पर लगे पीले रंग के पोस्टबौक्स के एक तरफ गड्ढा था, उस का मुंह टेढ़ामेढ़ा बना था और सुनने की आदत के चलते वह थोड़ा बाईं ओर झुका रहता था. कम से कम 11 साल की नैना का तो यही मानना था.
6 mins
April Second 2026
Champak - Hindi
लड्डू का स्वाद
बैडी और भानु दोनों बेहद आलसी सियार थे. वे कभी कोई काम नहीं करते थे और अपना समय दूसरों को बेवकूफ बनाने और धोखा देने में बिताते थे.
5 mins
April Second 2026
Champak - Hindi
इतिहास की आवाज
दिल्ली में एक सुबह हल्की ठंडक थी. नीले आसमान के नीचे कुतुब शांत, गंभीर और गर्व से भरा हुआ दिखाई दिया.
5 mins
April Second 2026
Champak - Hindi
मुसकराने वाला गधा
ईशान और मायरा भाईबहन थे. वे अपने बैग हिलाते हुए जब घर जा रहे थे, तो दोनों इस बात पर बहस कर रहे थे कि उन में कौन ज्यादा बुद्धिमान है.
4 mins
April Second 2026
Champak - Hindi
माइलो की जोखिम भरी पार्टी
जब माइलो चूहा अपने घर पहुंचा, जो आम के एक बड़े पेड़ के नीचे था, तो उस ने एक लिफाफा देखा.
4 mins
April First 2026
Champak - Hindi
विज्ञान का जादू
आज मयंक के स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था.
4 mins
April First 2026
Champak - Hindi
रौबी और खजाना
रौबी ने अपने खिलौनों की टोकरी में देखा और उसे एक प्लास्टिक का फावड़ा मिला. उस ने अपने कैंपिंग टूलबौक्स से सीटी, हेड लैंप और एक फ्लोरोसेंट जैकेट निकाली.
5 mins
April First 2026
Champak - Hindi
डाक्टर पौप्रिंट के नुस्खे
सेनलिन वुड्स के जंगल में मोटेताजे, चश्माधारी डाक्टर फिनियस पांडा रहते थे, जिन्होंने पड़ोस के जंगल में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अपना खुद का क्लिनिक खोला था।
5 mins
April First 2026
Translate
Change font size
