Facebook Pixel एक नया अनुभव | Champak - Hindi - children - Read this story on Magzter.com
Go Unlimited with Magzter GOLD

Go Unlimited with Magzter GOLD

Get unlimited access to 10,000+ magazines, newspapers and Premium stories for just

$149.99
 
$74.99/Year

Try GOLD - Free

एक नया अनुभव

Champak - Hindi

|

March First 2023

बच्चों की कहानी

- वंदना गुप्ता

एक नया अनुभव

तु और सुनैना एक ही स्कूल में एक कक्षा में पढ़ती थीं. वे दोनों साथसाथ खेलती और एक ही बस में स्कूल जाती थीं.

एक दिन उन की विज्ञान की टीचर ने उन्हें एक प्रयोग कर के दिखाया. उन्होंने एक बरतन में पानी गरम किया और एक बोतल के मुंह पर गुब्बारा बांध कर बोतल को गरम पानी में रखा तो गुब्बारा फूल गया.

टीचर ने बताया, "गरम हवा हलकी होती है, इसलिए ऊपर की ओर उठती है. इसी तकनीक से हौट एयर बैलून में टोकरी बांध कर लोग हवा में सैर करने का आनंद लेते हैं."

शाम को जब ऋतु व सुनैना खेलने आई तो उन की कौलोनी में रहने वाली बैकी और उन के कंपाउंड में रहने वाली तारा भी आई. सुनैना व ऋतु ने अपनी व सहेलियों को भी इस प्रयोग के बारे में बताया.

“क्यों न हम भी हौट एयर बैलून फुला कर हवा में सैर करें," तारा बोली.

“पर छोटेछोटे गुब्बारे हमारा वजन ले कर थोड़े उड़ सकते हैं? ऋतु ने कहा.

“हम खुद न सही पर अपनी गुड़िया को तो हवाई सैर करा ही सकते हैं, ” बैकी जो अपनी गुड़िया को बहुत प्यार करती थी, बोली.

“हां, यह हो सकता है,” अब सुनैना भी जोश में आ गई थी.

“तो ठीक है, तुम सब मेरे घर चलो, मेरे मम्मी पापा अभी औफिस से नहीं आए हैं, घर में केवल दादी हैं. हम आराम से पानी गरम कर लेंगे,” ऋतु बोली.

“ मेरे घर में गुब्बारे का पैकेट है, मैं उसे ले कर आती हूं,” बैकी ने कहा.

"मैं गुब्बारा बांधने के लिए एक बोतल लाऊंगी,” सुनैना बोली.

“मेरे घर में एक छोटी सी टोकरी है, मैं उसे ले आऊंगी,” तारा ने कहा.

अब तो सभी खेलना भूल कर अपने अपने घर सामान लेने दौड़ पड़े.

कुछ ही देर बाद वे चारों सामान ले कर ऋतु के घर पहुंच गए.

वे अपनी गुड़ियों को लाना भी नहीं भूली थीं.

उन्होंने एक बरतन में पानी गरम किया, उस में बोतल रख कर उस के मुंह पर गुब्बारा बांध दिया. पानी गरम होते ही गुब्बारा फूलने लगा और वे सभी खुशी से उछल पड़ी.

MORE STORIES FROM Champak - Hindi

Champak - Hindi

Champak - Hindi

फ्लौप प्लान

गरमी अपने चरम पर थी. सुबह की धूप ऐसी लग रही थी, मानो कुछ ही घंटों में पूरा शहर तंदूर में बदल जाएगा.

time to read

5 mins

May Second 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

क्रोनोट्रोन 3000

क्रोनोट्रोन 3000 लगभग तैयार था. इसे बनाने में मुझे तीन हफ्ते लगे. यह चांदी से रंगा हुआ एक बड़ा लकड़ी का बक्सा था, ऐसा चांदी का रंग चार स्प्रे पेंट के डब्बों के इस्तेमाल से आता है.

time to read

5 mins

May Second 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

बत्ती बंद, टेंशन चालू

गरमी की छुट्टियां शुरू हो चुकी थीं और चीकू खरगोश और मीकू चूहे ने जंबो हाथी के घर पर रहने का फैसला किया.

time to read

4 mins

May Second 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

फ्रौग एफएम और बिग जंगल पैनिक

घने हरेभरे जंगल में फ्रेनी नाम का एक मेंढक रहता था।

time to read

6 mins

May Second 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

कन्ना और मीनू का ग्रेट मैंगो चैलेंज

फल बाजार में गर्मियों की खुशबू आ रही थी, गरम, मीठी और लोगों की चहलपहल थी.

time to read

4 mins

May Second 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

स्विगी स्क्कीकी बैटी

बैटी एक छोटा सा चमगादड़ था, जिस का शौक बड़ा था. उसे दिल खोल कर गाना और पेड़ की टहनियों पर उलटा लटकना काफी पसंद था.

time to read

4 mins

May Second 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

मेकअप बौक्स

एक सुहावनी रविवार की दोपहर को तीन शरारती लड़कियों की मौजूदगी के बावजूद घर में शांति छाई हुई थी. न टीवी चलने की आवाज थी, न हंसने की, न भागदौड़ की, न लड़ाईझगड़े और न ही कोई छीनाझपटी की. तो फिर वे कहां गायब हो गईं?

time to read

5 mins

May First 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

दिखाओ और बताओ

लतिका इंद्रधनुषी सीढ़ियां चढ़ गई. बैंगनी ... गहरा नीला ... नीला ...

time to read

5 mins

May First 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

बैस्ट मैंगोज ऑफ द सीजन

चंपकवन के बाहरी इलाके में एक खूबसूरत आम का बगीचा था.

time to read

4 mins

May First 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

आम का दाम

जैसे ही सूरज ढलने लगा, चेतगंज जंगल के किनारे रंगबिरंगा बाजार चहलपहल से भर उठा. फलों और सब्जियों के स्टौल हर जगह दिखाई देने लगे. बौबी भालू, लूलू शेरनी, पौपी तोता और कई अन्य जानवर और पक्षी ताजे, रसीले आमों से भरी अपनी ठेलियों के बगल में शान से खड़े थे.

time to read

5 mins

May First 2026

Translate

Share

-
+

Change font size