Denemek ALTIN - Özgür
एक नया अनुभव
Champak - Hindi
|March First 2023
बच्चों की कहानी
ऋतु और सुनैना एक ही स्कूल में एक कक्षा में पढ़ती थीं. वे दोनों साथसाथ खेलती और एक ही बस में स्कूल जाती थीं.
एक दिन उन की विज्ञान की टीचर ने उन्हें एक प्रयोग कर के दिखाया. उन्होंने एक बरतन में पानी गरम किया और एक बोतल के मुंह पर गुब्बारा बांध कर बोतल को गरम पानी में रखा तो गुब्बारा फूल गया.
टीचर ने बताया, "गरम हवा हलकी होती है, इसलिए ऊपर की ओर उठती है. इसी तकनीक से हौट एयर बैलून में टोकरी बांध कर लोग हवा में सैर करने का आनंद लेते हैं."
शाम को जब ऋतु व सुनैना खेलने आई तो उन की कौलोनी में रहने वाली बैकी और उन के कंपाउंड में रहने वाली तारा भी आई. सुनैना व ऋतु ने अपनी व सहेलियों को भी इस प्रयोग के बारे में बताया.
“क्यों न हम भी हौट एयर बैलून फुला कर हवा में सैर करें," तारा बोली.
“पर छोटेछोटे गुब्बारे हमारा वजन ले कर थोड़े उड़ सकते हैं? ऋतु ने कहा.
“हम खुद न सही पर अपनी गुड़िया को तो हवाई सैर करा ही सकते हैं, ” बैकी जो अपनी गुड़िया को बहुत प्यार करती थी, बोली.
“हां, यह हो सकता है,” अब सुनैना भी जोश में आ गई थी.
“तो ठीक है, तुम सब मेरे घर चलो, मेरे मम्मी पापा अभी औफिस से नहीं आए हैं, घर में केवल दादी हैं. हम आराम से पानी गरम कर लेंगे,” ऋतु बोली.
“ मेरे घर में गुब्बारे का पैकेट है, मैं उसे ले कर आती हूं,” बैकी ने कहा.
"मैं गुब्बारा बांधने के लिए एक बोतल लाऊंगी,” सुनैना बोली.
“मेरे घर में एक छोटी सी टोकरी है, मैं उसे ले आऊंगी,” तारा ने कहा.
अब तो सभी खेलना भूल कर अपने अपने घर सामान लेने दौड़ पड़े.
कुछ ही देर बाद वे चारों सामान ले कर ऋतु के घर पहुंच गए.
वे अपनी गुड़ियों को लाना भी नहीं भूली थीं.
उन्होंने एक बरतन में पानी गरम किया, उस में बोतल रख कर उस के मुंह पर गुब्बारा बांध दिया. पानी गरम होते ही गुब्बारा फूलने लगा और वे सभी खुशी से उछल पड़ी.
Bu hikaye Champak - Hindi dergisinin March First 2023 baskısından alınmıştır.
Binlerce özenle seçilmiş premium hikayeye ve 9.000'den fazla dergi ve gazeteye erişmek için Magzter GOLD'a abone olun.
Zaten abone misiniz? Oturum aç
Champak - Hindi'den DAHA FAZLA HİKAYE
Champak - Hindi
रविवार के सप्लीमेंट का रहस्य
“हमारी पड़ोसी मिसेज चौहान ने मुझे बताया कि अखबार वाला लड़का संडे सप्लीमेंट देना भूल गया था,” मम्मी ने रम्या को बताया.
5 mins
April Second 2026
Champak - Hindi
मोंटी की शरारत
कमरे में सुबह की हल्की रोशनी फैल रही थी और लोलो भालू नींद में करवट बदल रहा था.
4 mins
April Second 2026
Champak - Hindi
पीले पोस्टबौक्स का जादू
पीपल रोड के कोने पर लगे पीले रंग के पोस्टबौक्स के एक तरफ गड्ढा था, उस का मुंह टेढ़ामेढ़ा बना था और सुनने की आदत के चलते वह थोड़ा बाईं ओर झुका रहता था. कम से कम 11 साल की नैना का तो यही मानना था.
6 mins
April Second 2026
Champak - Hindi
लड्डू का स्वाद
बैडी और भानु दोनों बेहद आलसी सियार थे. वे कभी कोई काम नहीं करते थे और अपना समय दूसरों को बेवकूफ बनाने और धोखा देने में बिताते थे.
5 mins
April Second 2026
Champak - Hindi
इतिहास की आवाज
दिल्ली में एक सुबह हल्की ठंडक थी. नीले आसमान के नीचे कुतुब शांत, गंभीर और गर्व से भरा हुआ दिखाई दिया.
5 mins
April Second 2026
Champak - Hindi
मुसकराने वाला गधा
ईशान और मायरा भाईबहन थे. वे अपने बैग हिलाते हुए जब घर जा रहे थे, तो दोनों इस बात पर बहस कर रहे थे कि उन में कौन ज्यादा बुद्धिमान है.
4 mins
April Second 2026
Champak - Hindi
माइलो की जोखिम भरी पार्टी
जब माइलो चूहा अपने घर पहुंचा, जो आम के एक बड़े पेड़ के नीचे था, तो उस ने एक लिफाफा देखा.
4 mins
April First 2026
Champak - Hindi
विज्ञान का जादू
आज मयंक के स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था.
4 mins
April First 2026
Champak - Hindi
रौबी और खजाना
रौबी ने अपने खिलौनों की टोकरी में देखा और उसे एक प्लास्टिक का फावड़ा मिला. उस ने अपने कैंपिंग टूलबौक्स से सीटी, हेड लैंप और एक फ्लोरोसेंट जैकेट निकाली.
5 mins
April First 2026
Champak - Hindi
डाक्टर पौप्रिंट के नुस्खे
सेनलिन वुड्स के जंगल में मोटेताजे, चश्माधारी डाक्टर फिनियस पांडा रहते थे, जिन्होंने पड़ोस के जंगल में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अपना खुद का क्लिनिक खोला था।
5 mins
April First 2026
Translate
Change font size
