Facebook Pixel महज नौ फसलों पर ही निर्भर है कृषि उत्पादन | Modern Kheti - Hindi - business - Read this story on Magzter.com

Try GOLD - Free

महज नौ फसलों पर ही निर्भर है कृषि उत्पादन

Modern Kheti - Hindi

|

15th April 2025

क्या आप जानते हैं कि जिन पौधों को लोगों का पेट भरने के लिए बोया जाता है, आज उनकी विविधता खतरे में है।

महज नौ फसलों पर ही निर्भर है कृषि उत्पादन

भले ही दुनिया में पौधों की 6,000 से ज्यादा प्रजातियां बोई जाती हैं, लेकिन इसके बावजूद वैश्विक कृषि उत्पादन का 60 प्रतिशत हिस्सा महज नौ फसलों पर निर्भर है। इस बात का खुलासा संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) ने 24 मार्च 2025 को जारी अपनी नई रिपोर्ट में किया है। इन नौ फसलों में गन्ना, मक्का, धान, गेहूं, आलू, सोयाबीन, ताड़, चुकंदर और कसावा शामिल हैं। "थर्ड रिपोर्ट ऑन द स्टेट ऑफ द वर्ल्ड प्लांट जेनेटिक रिसोर्सेज फॉर फूड एंड एग्रीकल्चर" नामक यह रिपोर्ट मुख्य रूप से 128 देशों और चार क्षेत्रीय एवं 13 अंतर्राष्ट्रीय अनुसंधान केंद्रों द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है। एफएओ रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि दुनिया भर में किसानों द्वारा बोई जाने वाली फसलों को छह प्रतिशत विविधता खतरे में है। इस बारे में सर्वे किए गए 18 में से आधे क्षेत्रों में स्थिति कहीं ज्यादा चिंताजनक है। इन क्षेत्रों में फसलों की 18 प्रतिशत या उससे अधिक विविधता खतरे में है। बता दें कि यह वे फसलें हैं जिन्हें किसानों ने पीढ़ियों से बोया, परखा और जांचा है। देखा जाए तो यह फसलें स्थानीय परिस्थितियों के अनुकूल होती हैं और खाद्य सुरक्षा के लिए बेहद मायने रखती हैं। इन फसलों को किसानों द्वारा उनके अनोखे गुणों, जैसे स्वाद, मौसम या उपज के लिहाज से चुना और सहेजा जाता है। साथ ही इसमें वे फसलें भी शामिल हैं जो स्था

MORE STORIES FROM Modern Kheti - Hindi

Modern Kheti - Hindi

Modern Kheti - Hindi

बहुआयामी कीट प्रबंधन समय की जरूरत ...

आज कृषि राष्ट्रीय विषय न रह कर अंतर्राष्ट्रीय विषय बनती जा रही है। विश्व की मंडिया एक होने जा रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय मंडियों में शुद्ध एवं विष रहित भोजन की मांग दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। अंतर्राष्ट्रीय मंडियों में निश्चित स्तर से अधिक यदि विष के अंश आते हैं तो ये यूरोपीय देश प्रमाणित नहीं करते जैसे आपने सुना ही होगा कि बासमती चावल की खेपें विदेशी मुल्कों में स्वीकार नहीं की जा रहीं

time to read

12 mins

15th June 2026

Modern Kheti - Hindi

Modern Kheti - Hindi

वर्षा आधारित खेती में आय बढ़ाने वाले सुझाव और आधुनिक तकनीकें

वर्षा आधारित कृषि क्षेत्र देश के कुल खेती क्षेत्रफल के लगभग 60 से 65 प्रतिशत भू-भाग में फैला हुआ है।

time to read

8 mins

15th June 2026

Modern Kheti - Hindi

Modern Kheti - Hindi

जैविक पद्धति से पादप रोग नियंत्रण

जैविक पद्धति का प्रयोग करने से एक रोगजनक के जीवित बने रहने की आशा अथवा उसकी क्रियाशीलता को किसी दूसरे जीव (मनुष्य को छोड़कर) द्वारा कम कर दिया जाता है, जिसके परिणामस्वरूप उस रोग जनक से उत्पन्न रोग में कमी हो जाती है।

time to read

3 mins

15th June 2026

Modern Kheti - Hindi

Modern Kheti - Hindi

खाद्य उत्पादन से बढ़ रहा है बागवानी उत्पादन

देश में बागवानी क्षेत्र लगातार मजबूत होता दिखाई दे रहा है।

time to read

1 mins

15th June 2026

Modern Kheti - Hindi

Modern Kheti - Hindi

बेर में गहन कटाई-छंटाई का महत्व

बेर भारत का एक महत्वपूर्ण फलदार वृक्ष है, जो शुष्क एवं अर्ध-शुष्क क्षेत्रों में सफलतापूर्वक उगाया जाता है।

time to read

2 mins

15th June 2026

Modern Kheti - Hindi

Modern Kheti - Hindi

धान में फसल विकास एवं खरपतवारों के नियंत्रण के लिए कोनोवीडर

एस.आर.आई. तकनीक एवं धान की सीधी बिजाई वाले खेतों में खरपतवारों की रोकथाम के लिए बहुत ही लाभकारी है कोनोवीडर।

time to read

1 min

15th June 2026

Modern Kheti - Hindi

Modern Kheti - Hindi

संरक्षित कृषि के तहत फसल उत्पादन कैसे करें?

नवीनतम हरित क्रांति फसल उत्पादन तकनीकों में कई घटकों को शामिल किया गया है, ताकि उन्नत किस्म के उच्च उपज वाले फसल उत्पादन में इसका परिणाम हो।

time to read

6 mins

15th June 2026

Modern Kheti - Hindi

Modern Kheti - Hindi

वर्ल्ड फूड प्राइज़ विजेता डॉ. मारिया एंड्राडे

केप वर्डी टापू निवासी मारिया एंड्राडे ने विश्वविद्यालय ऑफ ऐरीजोना से कृषि विज्ञान एवं पौधा प्रजनन की पढ़ाई की और 1997 में संतरी छिलके वाली मीठी शकरकंदी को उगाने की खोज की।

time to read

2 mins

15th June 2026

Modern Kheti - Hindi

खरपतवारों पर नियंत्रण करेगा कृषि रोबोट

आज के दौर में खेतों में मजदूरों की कमी और लगातार बढ़ती लागत किसानों के लिए एक बहुत बड़ी सिरदर्दी बन चुकी है।

time to read

3 mins

15th June 2026

Modern Kheti - Hindi

Modern Kheti - Hindi

आम को ताजा रखने के लिए उचित तापमान की खोज

आम दुनिया के सबसे लोकप्रिय उष्णकटिबंधीय फलों में से एक है।

time to read

3 mins

15th June 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size