Facebook Pixel हम कौन थे और क्या हो गए | Jansatta - newspaper - Lees dit verhaal op Magzter.com
Ga onbeperkt met Magzter GOLD

Ga onbeperkt met Magzter GOLD

Krijg onbeperkte toegang tot meer dan 9000 tijdschriften, kranten en Premium-verhalen voor slechts

$149.99
 
$74.99/Jaar

Poging GOUD - Vrij

हम कौन थे और क्या हो गए

Jansatta

|

July 13, 2025

अखबार में लिखे हजार शब्दों और टीवी चैनलों पर बहस में बोले गए उतने ही शब्दों में क्या अंतर है? इस प्रश्न का उत्तर समकालीन भारत के विमर्श की दुनिया का सबसे बड़ा विरोधाभास सामने लाता है।

लेख लिखते समय लेखक तर्क गढ़ने में मस्तिष्क का उच्चतम उपयोग करता है। छपने से पूर्व उसे मर्यादा, सभ्यता, तथ्य और तर्क जैसे मानकों पर परखा जाता है। उधर, टीवी चैनलों पर बहस में मर्यादा, निष्पक्षता, तथ्य और तर्क की अवहेलना मानो अनिवार्य हो गया है। परंतु बात यही तक सीमित नहीं है। स्टूडियो में हाथापाई, गाली-गलौज, अभद्र भाव-भंगिमा सामान्य बात हो गई है। सोचने का स्तर निम्नतम होता है। यहां वाणी और विवेक के बीच संबंध विच्छेद रहता है। यही मुख्यधारा है। टीवी चैनलों के जो प्रस्तोता इस कायदे से दूर रहते या रहना चाहते हैं, वे कम काबिल माने जा रहे हैं।

बहस के प्रायोजक इसका औचित्य लोगों की 'रुचि' में ढूंढ़ते हैं। वे बौद्धिक और नैतिक गिरावट के लिए इस प्रश्न का सहारा लेते हैं : 'लोग क्या देखना चाहते हैं?' यह प्रपंच के सिवाय कुछ नहीं है। इतिहास साक्षी है, लोग सकारात्मकता के सारथी होते हैं। अगर ऐसा नहीं होता, तो वे फिल्मों में नायकों के जगह खलनायकों के दीवाने होते । फिल्मों के लेखक-निर्देशक और निर्माता सकारात्मकता का पक्ष तैयार करते हैं। लोगों के मन को ढालना उस काल के बौद्धिकों पर निर्भर रहता है।

सोलह नवंबर 1869 को काशी में स्वामी दयानंद सरस्वती और पंडितों के बीच मूर्ति पूजा पर शास्त्रार्थ हुआ। उसकी गंभीरता और उसके विषय की संवेदनशीलता का अनुमान आसानी से लगाया जा सकता है कि उस समय वहां हजारों लोग उपस्थित थे। यों संख्या का अनुमान दस हजार से पचास हजार तक का है। दो सौ साल पहले इतनी बड़ी संख्या में सामान्य लोग गाली-गलौज नहीं, गंभीर विमर्श सुनने आए थे। यह उदाहरण उपरोक्त प्रश्न का अपने आप में समाधान है।

MEER VERHALEN VAN Jansatta

Jansatta Delhi

अफगानिस्तान के 352 लड़ाके मारे गए

पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 352 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा चुके हैं।

time to read

1 min

March 01, 2026

Jansatta Delhi

'कृत्रिम मेधा कानूनी पेशे के मूल कार्यों की जगह नहीं ले सकती'

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन ने शनिवार को कहा कि कृत्रिम मेधा (एआई) कानूनी पेशे के मूल कार्यों की जगह नहीं ले सकती।

time to read

1 min

March 01, 2026

Jansatta Delhi

जलभराव रोकने के लिए एमसीडी ने नालियों की गाद निकालना शुरू किया : महापौर

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने दिल्ली भर में नालों की गाद निकालने का काम शुरू कर दिया है और मानसून के समय में जलभराव को रोकने के लिए इस काम को निर्धारित समय से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

time to read

1 min

March 01, 2026

Jansatta Delhi

जीटीबी अस्पताल में नई आइसीयू शुरू

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल में 10 बिस्तरों के नए मेडिकल आइसीयू वार्ड और अत्याधुनिक एंडोस्कोपी सुइट का उद्घाटन किया।

time to read

1 min

March 01, 2026

Jansatta Delhi

आज शाम सात बजे होगा मुकाबला वेस्ट इंडीज के खिलाफ गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा

भारतीय बल्लेबाज अब अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं, लेकिन गेंदबाज अब भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और ऐसी परिस्थितियों में वेस्ट इंडीज के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले टी20 विश्व कप के क्वार्टर फाइनल जैसे सुपर आठ के मैच में उसे इस विभाग में अपना बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

time to read

1 mins

March 01, 2026

Jansatta Delhi

कनाडा-भारत आर्थिक समझौते पर बातचीत कर रहे हैं

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ एक व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते पर बातचीत कर रहा है, जिसका उद्देश्य 2030 तक दोनों देशों के बीच व्यापार को दोगुना करना है।

time to read

1 mins

March 01, 2026

Jansatta Delhi

अनिद्रा का विकार

खतरे में सेहत

time to read

2 mins

March 01, 2026

Jansatta Delhi

नकारात्मक टिप्पणी करना विपक्षी दल की आदत बन गई : भाजपा

केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर सैन्य हमले शुरू करने के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाने के लिए कांग्रेस की शनिवार को कड़ी आलोचना की और उसे ‘कायरों की सेना’ करार दिया।

time to read

1 min

March 01, 2026

Jansatta Delhi

सत्र अदालत ने रोक लगाई, छह मार्च को होगी सुनवाई

दिल्ली की एक अदालत ने भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब को 'इंडिया एआइ इंपैक्ट समिट' में हुए विरोध प्रदर्शन के संबंध में दी गई जमानत पर रोक लगा दी।

time to read

1 mins

March 01, 2026

Jansatta Delhi

अंजीर का साथ ऊर्जा का स्रोत

लो ग सूखे मेवे में अखरोट, काजू, बादाम और किशमिश को तो शामिल करते हैं, लेकिन अंजीर को अक्सर भूल जाते हैं।

time to read

2 mins

March 01, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size