Facebook Pixel हम कौन थे और क्या हो गए | Jansatta - newspaper - Lisez cet article sur Magzter.com

Essayer OR - Gratuit

हम कौन थे और क्या हो गए

Jansatta

|

July 13, 2025

अखबार में लिखे हजार शब्दों और टीवी चैनलों पर बहस में बोले गए उतने ही शब्दों में क्या अंतर है? इस प्रश्न का उत्तर समकालीन भारत के विमर्श की दुनिया का सबसे बड़ा विरोधाभास सामने लाता है।

लेख लिखते समय लेखक तर्क गढ़ने में मस्तिष्क का उच्चतम उपयोग करता है। छपने से पूर्व उसे मर्यादा, सभ्यता, तथ्य और तर्क जैसे मानकों पर परखा जाता है। उधर, टीवी चैनलों पर बहस में मर्यादा, निष्पक्षता, तथ्य और तर्क की अवहेलना मानो अनिवार्य हो गया है। परंतु बात यही तक सीमित नहीं है। स्टूडियो में हाथापाई, गाली-गलौज, अभद्र भाव-भंगिमा सामान्य बात हो गई है। सोचने का स्तर निम्नतम होता है। यहां वाणी और विवेक के बीच संबंध विच्छेद रहता है। यही मुख्यधारा है। टीवी चैनलों के जो प्रस्तोता इस कायदे से दूर रहते या रहना चाहते हैं, वे कम काबिल माने जा रहे हैं।

बहस के प्रायोजक इसका औचित्य लोगों की 'रुचि' में ढूंढ़ते हैं। वे बौद्धिक और नैतिक गिरावट के लिए इस प्रश्न का सहारा लेते हैं : 'लोग क्या देखना चाहते हैं?' यह प्रपंच के सिवाय कुछ नहीं है। इतिहास साक्षी है, लोग सकारात्मकता के सारथी होते हैं। अगर ऐसा नहीं होता, तो वे फिल्मों में नायकों के जगह खलनायकों के दीवाने होते । फिल्मों के लेखक-निर्देशक और निर्माता सकारात्मकता का पक्ष तैयार करते हैं। लोगों के मन को ढालना उस काल के बौद्धिकों पर निर्भर रहता है।

सोलह नवंबर 1869 को काशी में स्वामी दयानंद सरस्वती और पंडितों के बीच मूर्ति पूजा पर शास्त्रार्थ हुआ। उसकी गंभीरता और उसके विषय की संवेदनशीलता का अनुमान आसानी से लगाया जा सकता है कि उस समय वहां हजारों लोग उपस्थित थे। यों संख्या का अनुमान दस हजार से पचास हजार तक का है। दो सौ साल पहले इतनी बड़ी संख्या में सामान्य लोग गाली-गलौज नहीं, गंभीर विमर्श सुनने आए थे। यह उदाहरण उपरोक्त प्रश्न का अपने आप में समाधान है।

PLUS D'HISTOIRES DE Jansatta

Jansatta

उम्मीद है कि यह अनुभव पहला व आखिरी होगा

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच दुबई हवाई अड्डे पर फंसी सिंधु स्वदेश लौटीं, कहा

time to read

1 min

March 04, 2026

Jansatta

एएफसी एशिया कप से पहले भारत के पास उचित खेल किट नहीं

खिलाड़ियों ने एआइएफएफ के उप महासचिव को पत्र लिखकर निराशा जताई

time to read

1 mins

March 04, 2026

Jansatta

दर्शकों के दुर्व्यवहार के कारण मोहन बागान पर जुर्माना लगा

अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआइएफएफ) की अनुशासनात्मक समिति ने इंडियन सुपर लीग (आइएसएल) के पिछले मैच में दर्शकों के कथित दुर्व्यवहार के कारण मोहन बागान सुपर जायंट्स पर जुर्माना लगाया है और आदेश दिया है कि ओडिशा एफसी के खिलाफ होने वाला अगला मैच खाली स्टेडियम में खेला जाए।

time to read

1 min

March 04, 2026

Jansatta Delhi

प्राग मास्टर्स : गुकेश छठे दौर में हमवतन अरविंद से भिड़ेंगे

टूर्नामेंट में पहली जीत का इंतजार कर रहे मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश बुधवार को प्राग अंतरराष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के छठे दौर में हमवतन अरविंद चिदंबरम से भिड़ेंगे।

time to read

1 min

March 04, 2026

Jansatta

वैश्विक संघर्ष से एक साल में दोगुना हुई सोने की चमक

वैश्विक अस्थिरता और देशों के बीच बढ़ते संघर्ष की वजह से पिछले एक साल में सोने की चमक दोगुना हो गई है।

time to read

2 mins

March 04, 2026

Jansatta Delhi

'भारत ने रूस से ज्यादा कच्चा तेल खरीदने में दिखाई रुचि'

रूस ने मंगलवार को दावा किया कि ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमलों के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने के चलते ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने के बाद भारत ने रूस से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल खरीदने को लेकर नए सिरे से दिलचस्पी दिखाई है।

time to read

1 min

March 04, 2026

Jansatta

रंगों का साथ रहे

लाल, पीले, नीले, हरे... कैसे दिल भरेगा रंगों से?

time to read

3 mins

March 04, 2026

Jansatta Delhi

आमेरिकी उप विदेश मंत्री लैंडो चार दिवसीय भारत यात्रा पर

अमेरिका के उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडो चार दिवसीय यात्रा पर मंगलवार से भारत में रहेंगे।

time to read

1 min

March 04, 2026

Jansatta

नितिन नवीन सहित नौ उम्मीदवार मैदान में

राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने सूची जारी की

time to read

2 mins

March 04, 2026

Jansatta

कश्मीर: भ्रामक जानकारी फैलाने वाले मीडिया संस्थानों के खिलाफ प्राथमिकी

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों के संबंध में अशांति भड़काने के इरादे से भ्रामक जानकारी फैलाने के आरोप में मंगलवार को कुछ मीडिया संस्थानों तथा व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

time to read

1 mins

March 04, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size