कोहरे की मुश्किल और सड़क सुरक्षा
Jansatta Delhi
|January 03, 2026
इसमें दोराय नहीं कि कोहरा सड़क सुरक्षा को प्रभावित करने वाली सबसे भ्रामक और खतरनाक परिस्थितियों में से एक है।
हर वर्ष सर्दी में घना कोहरा भीषण हादसों का कारण बनता है। ऐसी स्थिति में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना अब एक तकनीकी जरूरत बन चुकी है।कोहरा सड़क सुरक्षा को प्रभावित करने वाली सबसे भ्रामक और खतरनाक प्राकृतिक परिस्थितियों में से एक है। भारी वर्षा या तूफान की तरह कोहरा शोर या तीव्रता के साथ नहीं आता, बल्कि यह चुपचाप वातावरण को अपनी चादर में ढक लेता है। यह दृश्यता को अत्यधिक कम कर देता है, दूरी के आकलन में भ्रम पैदा करता है और मनुष्य की प्रतिक्रिया क्षमता को धीमा कर देता है। हर वर्ष, विशेषकर उत्तर भारत में सर्दी के महीनों के दौरान घना कोहरा राष्ट्रीय राजमार्गों, शहरी सड़कों और ग्रामीण मार्गों पर भीषण हादसों का कारण बनता है। कई वाहनों की एक साथ टक्कर, खड़े वाहनों से टकराव, तथा बसों, ट्रकों और निजी वाहनों से जुड़ी दुर्घटनाएं अब लगभग रोजमर्रा की बात हो गई हैं। ऐसे में कोहरे के दौरान सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना एक तकनीकी जरूरत बन चुकी है।
कोहरे से होने वाली दुर्घटनाओं के घातक होने का एक मुख्य कारण दृश्य संकेतों का अचानक गायब हो जाना है। चालक वाहन चलाते समय दूरी, गति और सड़क की दिशा का अनुमान लगाने के लिए मुख्य रूप से अपनी दृष्टि पर निर्भर रहता है। जब कोहरे के कारण दृश्यता कुछ मीटर तक सीमित हो जाती है, तो अनुभवी चालक भी समय पर प्रतिक्रिया देने में असमर्थ हो जाते हैं। राष्ट्रीय राजमार्गों पर तेज गति से चलने वाले वाहन अक्सर धीमी गति से चल रहे या सड़क किनारे खड़े वाहनों, अवरोधकों या पैदल यात्रियों से टकरा जाते हैं। ऐसी सूरत में पीछे से आने वाले चालक आगे की स्थिति को समय रहते नहीं देख पाते, जिससे श्रृंखलाबद्ध टक्कर होती हैं। रात के समय यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है, जब अंधेरा और कोहरा मिलकर वाहनों की साधारण रोशनी को निष्प्रभावी बना देते हैं और कई बार प्रकाश का परावर्तन दृश्यता को और खराब कर देता है।
Dit verhaal komt uit de January 03, 2026-editie van Jansatta Delhi.
Abonneer u op Magzter GOLD voor toegang tot duizenden zorgvuldig samengestelde premiumverhalen en meer dan 9000 tijdschriften en kranten.
Bent u al abonnee? Aanmelden
MEER VERHALEN VAN Jansatta Delhi
Jansatta
संबंधों में विश्वास पर स्वार्थ की परतें
विश्वास जीवन का आधार है, जो सकारात्मक सोच विकसित करता है, रिश्तों को मजबूत बनाता है और मुश्किल समय में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
2 mins
January 04, 2026
Jansatta
लोकतंत्र में विपक्ष
राजनीतिक नजरिए से अगर गए साल को देखा जाए, तो क्या दिखता है?
4 mins
January 04, 2026
Jansatta
सामुदायिक केंद्रों का संचालन निजी कंपनी को
ग्रेनो में लगातार बढ़ रही आबादी के कारण अब बारातघरों की जगह पर प्राधिकरण ने आधुनिक सामुदायिक केंद्रों का निर्माण कराने का फैसला लिया है। जिसके पहले चरण में 30 जगहों पर इन्हें बनाने की तैयारी है।
1 min
January 04, 2026
Jansatta
जीवन पर जोखिम फेफड़े का कैंसर
बड़े शहरों के विकास के साथ कई चुनौतियां भी सामने आई हैं।
2 mins
January 04, 2026
Jansatta
सेना के अजय कुमार ने दस मीटर एअर पिस्टल फाइनल में स्वर्ण जीता
शाटगन रेंज पर तमिलनाडु ने सीनियर व जूनियर ट्रैप मिश्रित टीम स्पर्धा में खिताब जीते
2 mins
January 04, 2026
Jansatta
ईरान : हिंसक प्रदर्शन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हुई
अमेरिकी सैनिकों को निशाना बनाने की धमकी
2 mins
January 04, 2026
Jansatta
आयोग का बंगाल में पांच चुनाव अधिकारियों पर एफआइआर का निर्देश
निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के दौरान गणना प्रपत्रों के वितरण और संग्रह में कथित अनियमितताओं के लिए पांच मतदान अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है।
1 min
January 04, 2026
Jansatta
राहुल सबसे अधिक विदेश यात्रा करने वाले नेता प्रतिपक्ष : भाजपा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को राहुल गांधी के नेता प्रतिपक्ष के रूप में बारबार विदेशी दौरे को लेकर सवाल उठाए।
1 min
January 04, 2026
Jansatta
काली सौंफ की चुस्ती तन-मन करे ताजा
घरों में सामान्य सौंफ का इस्तेमाल तो आमतौर पर होता है, लेकिन काली सौंफ भी कुछ कम नहीं।
2 mins
January 04, 2026
Jansatta
उमर, शरजील की जमानत अर्जियों पर फैसला कल
2020 के दिल्ली दंगों की साजिश से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई
1 mins
January 04, 2026
Listen
Translate
Change font size
