Essayer OR - Gratuit
कोहरे की मुश्किल और सड़क सुरक्षा
Jansatta Delhi
|January 03, 2026
इसमें दोराय नहीं कि कोहरा सड़क सुरक्षा को प्रभावित करने वाली सबसे भ्रामक और खतरनाक परिस्थितियों में से एक है।
हर वर्ष सर्दी में घना कोहरा भीषण हादसों का कारण बनता है। ऐसी स्थिति में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना अब एक तकनीकी जरूरत बन चुकी है।कोहरा सड़क सुरक्षा को प्रभावित करने वाली सबसे भ्रामक और खतरनाक प्राकृतिक परिस्थितियों में से एक है। भारी वर्षा या तूफान की तरह कोहरा शोर या तीव्रता के साथ नहीं आता, बल्कि यह चुपचाप वातावरण को अपनी चादर में ढक लेता है। यह दृश्यता को अत्यधिक कम कर देता है, दूरी के आकलन में भ्रम पैदा करता है और मनुष्य की प्रतिक्रिया क्षमता को धीमा कर देता है। हर वर्ष, विशेषकर उत्तर भारत में सर्दी के महीनों के दौरान घना कोहरा राष्ट्रीय राजमार्गों, शहरी सड़कों और ग्रामीण मार्गों पर भीषण हादसों का कारण बनता है। कई वाहनों की एक साथ टक्कर, खड़े वाहनों से टकराव, तथा बसों, ट्रकों और निजी वाहनों से जुड़ी दुर्घटनाएं अब लगभग रोजमर्रा की बात हो गई हैं। ऐसे में कोहरे के दौरान सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना एक तकनीकी जरूरत बन चुकी है।
कोहरे से होने वाली दुर्घटनाओं के घातक होने का एक मुख्य कारण दृश्य संकेतों का अचानक गायब हो जाना है। चालक वाहन चलाते समय दूरी, गति और सड़क की दिशा का अनुमान लगाने के लिए मुख्य रूप से अपनी दृष्टि पर निर्भर रहता है। जब कोहरे के कारण दृश्यता कुछ मीटर तक सीमित हो जाती है, तो अनुभवी चालक भी समय पर प्रतिक्रिया देने में असमर्थ हो जाते हैं। राष्ट्रीय राजमार्गों पर तेज गति से चलने वाले वाहन अक्सर धीमी गति से चल रहे या सड़क किनारे खड़े वाहनों, अवरोधकों या पैदल यात्रियों से टकरा जाते हैं। ऐसी सूरत में पीछे से आने वाले चालक आगे की स्थिति को समय रहते नहीं देख पाते, जिससे श्रृंखलाबद्ध टक्कर होती हैं। रात के समय यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है, जब अंधेरा और कोहरा मिलकर वाहनों की साधारण रोशनी को निष्प्रभावी बना देते हैं और कई बार प्रकाश का परावर्तन दृश्यता को और खराब कर देता है।
Cette histoire est tirée de l'édition January 03, 2026 de Jansatta Delhi.
Abonnez-vous à Magzter GOLD pour accéder à des milliers d'histoires premium sélectionnées et à plus de 9 000 magazines et journaux.
Déjà abonné ? Se connecter
PLUS D'HISTOIRES DE Jansatta Delhi
Jansatta
विजय हजारे ट्राफी: असम को हराकर विदर्भ क्वार्टर फाइनल में
अथर्व तायडे और रविकुमार समर्थ के अर्धशतकों की मदद से विदर्भ ने असम को गुरुवार को 160 रन से हराकर विजय हजारे ट्राफी के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
1 min
January 09, 2026
Jansatta
परिवार के सदस्य जमा करा सकेंगे कागजात
पश्चिम बंगाल से बाहर रहे कर्मचारियों को राहत
1 mins
January 09, 2026
Jansatta
दस विभिन्न विषयों पर दो हजार से अधिक युवा लेंगे भाग
विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद आज से
1 min
January 09, 2026
Jansatta
नई कहानी आंदोलन के मजबूत स्तंभ ज्ञानरंजन का निधन
नई कहानी आंदोलन के मजबूत स्तंभ साहित्यकार ज्ञानरंजन का 90 वर्ष की आयु में बुधवार रात जबलपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।
1 mins
January 09, 2026
Jansatta
चेहरे की पहचान से मिलेंगे लाभार्थी को पोषाहार, तैयार की गई प्रणाली
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय से पोषाहार की सुविधा ले रही महिलाओं को अपना चेहरा दिखाना होगा।
1 min
January 09, 2026
Jansatta
भारतीय कृत्रिम मेधा माडल विश्व का नेतृत्व करे
नवाचार उद्यम को लेकर बोले प्रधानमंत्री
1 min
January 09, 2026
Jansatta
तुर्कमान गेट हिंसा: छह और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 11 लोग दबोचे गए
तुर्कमान गेट इलाके में अदालत के आदेश पर चलाए गए अतिक्रमण-रोधी अभियान के दौरान हुई हिंसा और पत्थरबाजी के मामले में गुरुवार को छह और लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
1 mins
January 09, 2026
Jansatta
नाबालिग से यौन उत्पीड़न, प्रशिक्षक पर एफआइआर
एनआरएआइ ने कोच अंकुश भारद्वाज को निलंबित किया
2 mins
January 09, 2026
Jansatta
अंतरिम गुजारा भत्ता निर्धारण चरण में पत्नी को कमाने वाली नहीं माना जा सकता है
दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा कि अंतरिम गुजारा भत्ते के निर्धारण के समय पत्नी को कमाने वाली या स्वयं का भरण-पोषण करने में सक्षम मान लेना उचित नहीं है।
1 mins
January 09, 2026
Jansatta
मारधाड़ व भूतिया हास्य फिल्मों की होगी धमक
वर्ष 2025 में जहां फिल्म उद्योग को मिला जुला फल मिला।
2 mins
January 09, 2026
Listen
Translate
Change font size
