試す 金 - 無料
कोहरे की मुश्किल और सड़क सुरक्षा
Jansatta Delhi
|January 03, 2026
इसमें दोराय नहीं कि कोहरा सड़क सुरक्षा को प्रभावित करने वाली सबसे भ्रामक और खतरनाक परिस्थितियों में से एक है।
हर वर्ष सर्दी में घना कोहरा भीषण हादसों का कारण बनता है। ऐसी स्थिति में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना अब एक तकनीकी जरूरत बन चुकी है।कोहरा सड़क सुरक्षा को प्रभावित करने वाली सबसे भ्रामक और खतरनाक प्राकृतिक परिस्थितियों में से एक है। भारी वर्षा या तूफान की तरह कोहरा शोर या तीव्रता के साथ नहीं आता, बल्कि यह चुपचाप वातावरण को अपनी चादर में ढक लेता है। यह दृश्यता को अत्यधिक कम कर देता है, दूरी के आकलन में भ्रम पैदा करता है और मनुष्य की प्रतिक्रिया क्षमता को धीमा कर देता है। हर वर्ष, विशेषकर उत्तर भारत में सर्दी के महीनों के दौरान घना कोहरा राष्ट्रीय राजमार्गों, शहरी सड़कों और ग्रामीण मार्गों पर भीषण हादसों का कारण बनता है। कई वाहनों की एक साथ टक्कर, खड़े वाहनों से टकराव, तथा बसों, ट्रकों और निजी वाहनों से जुड़ी दुर्घटनाएं अब लगभग रोजमर्रा की बात हो गई हैं। ऐसे में कोहरे के दौरान सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना एक तकनीकी जरूरत बन चुकी है।
कोहरे से होने वाली दुर्घटनाओं के घातक होने का एक मुख्य कारण दृश्य संकेतों का अचानक गायब हो जाना है। चालक वाहन चलाते समय दूरी, गति और सड़क की दिशा का अनुमान लगाने के लिए मुख्य रूप से अपनी दृष्टि पर निर्भर रहता है। जब कोहरे के कारण दृश्यता कुछ मीटर तक सीमित हो जाती है, तो अनुभवी चालक भी समय पर प्रतिक्रिया देने में असमर्थ हो जाते हैं। राष्ट्रीय राजमार्गों पर तेज गति से चलने वाले वाहन अक्सर धीमी गति से चल रहे या सड़क किनारे खड़े वाहनों, अवरोधकों या पैदल यात्रियों से टकरा जाते हैं। ऐसी सूरत में पीछे से आने वाले चालक आगे की स्थिति को समय रहते नहीं देख पाते, जिससे श्रृंखलाबद्ध टक्कर होती हैं। रात के समय यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है, जब अंधेरा और कोहरा मिलकर वाहनों की साधारण रोशनी को निष्प्रभावी बना देते हैं और कई बार प्रकाश का परावर्तन दृश्यता को और खराब कर देता है।
このストーリーは、Jansatta Delhi の January 03, 2026 版からのものです。
Magzter GOLD を購読すると、厳選された何千ものプレミアム記事や、10,000 以上の雑誌や新聞にアクセスできます。
すでに購読者ですか? サインイン
Jansatta Delhi からのその他のストーリー
Jansatta
रेबीज को अधिसूचित रोग घोषित करेगी दिल्ली सरकार
दिल्ली सरकार रेबीज को महामारी रोग अधिनियम के तहत 'अधिसूचित रोग’ घोषित करने की तैयारी में है।
1 min
January 05, 2026
Jansatta
भारत ने बातचीत से मुद्दे सुलझाने, शांति और स्थिरता पर दिया जोर
भारत ने रविवार को अमेरिकी सैन्य अभियान में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़े जाने पर 'गहरी चिंता' व्यक्त की तथा कहा कि वह तेल समृद्ध दक्षिण अमेरिकी देश में तेजी से बदल रही स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है।
1 min
January 05, 2026
Jansatta
भारत के व्यापार पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा
अमेरिका-वेनेजुएला विवाद गहराया; आर्थिक शोध संस्थान जीटीआरआइ ने कहा
2 mins
January 05, 2026
Jansatta
2036 ओलंपिक की मेजबानी की तैयारी कर रहा भारत: प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि पिछले साढ़े 11 वर्षों में सरकार ने देश में खेलों के क्षेत्र में व्यापक बदलाव करते हुए 20 से अधिक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट आयोजित किए हैं और भारत 'पूरी मजबूती से' 2036 के ओलंपिक की मेजबानी की भी तैयारी कर रहा है।
1 min
January 05, 2026
Jansatta
धर्मशाला में मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार से की बात
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकारी कालेज में यौन उत्पीड़न और रैगिंग का शिकार होने के बाद 26 दिसंबर को इलाज के दौरान जान गंवाने वाली छात्रा के परिवार को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।
1 min
January 05, 2026
Jansatta Delhi
कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम के लिए गठित की विशेष समिति
देश में जल्द ही शुरू होने वाले मनरेगा बचाओ संग्राम के लिए कांग्रेस पार्टी ने एक विशेष समिति का गठन किया है।
1 min
January 05, 2026
Jansatta
गलत सूचना फैलाकर गुमराह कर रही कांग्रेस
विकसित भारत-जी राम जी को केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान ने मनरेगा से बेहतर बताया, कहा
1 mins
January 05, 2026
Jansatta Delhi
एसआइटी के समक्ष पेश हुए बीआरएस एमएलसी
भारत राष्ट्र समिति के विधान परिषद सदस्य नवीन राव रविवार को फोन टैपिंग मामले में पूछताछ के लिए विशेष जांच दल के समक्ष पेश हुए।
1 min
January 05, 2026
Jansatta
चुनाव आयोग से ममता ने बंगाल में पुनरीक्षण रोकने की मांग की
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखकर राज्य में जारी मतदाता सूची को तुरंत रोकने का आग्रह किया और चेतावनी दी कि इससे बड़े पैमाने मतदाताओं के मताधिकार का हनन हो सकता है तथा भारतीय लोकतंत्र की नींव को 'अपूरणीय क्षति' पहुंचा सकती है।
1 mins
January 05, 2026
Jansatta
नागपुर में माता-पिता ने दो माह तक बच्चे को जंजीरों से बांधे रखा
नागपुर में माता-पिता द्वारा अपने 12 वर्षीय बेटे को दो माह तक घर के भीतर जंजीरों से बांधे रखने का मामला सामने आया है, हालांकि पुलिस ने उसे मुक्त करा लिया।
1 mins
January 05, 2026
Listen
Translate
Change font size
