Poging GOUD - Vrij
एआई के दौर में इंटरनेट प्रबंधन की वैश्विक चुनौती
Business Standard - Hindi
|October 15, 2025
एआई के दौर में इंटरनेट का संचालन करने के लिए सरकारों और उन निकायों के बीच सहमति की आवश्यकता होगी जो इसके सेवा प्रदाता हैं या इन सेवाओं के बड़े उपयोगकर्ता हैं। बता रहे हैं नितिन देसाई
बीते कुछ दशकों में जो सबसे अहम तकनीकी उन्नति नजर आई है वह नई सूचना प्रौद्योगिकी के विकास से संबंधित है। वर्ष 1990 में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वालों की कुल संख्या करीब 30 लाख थी। इनमें भी अधिकांश लोग अमेरिका में थे। तब से अब तक इंटरनेट के इस्तेमाल में अभूतपूर्व इजाफा हुआ है और आज दुनिया भर में करीब 5.5 अरब लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। इसमें विकसित देशों की 93 फीसदी आबादी और विकासशील देशों की 63 फीसदी आबादी शामिल है। मोबाइल संचार और मोबाइल फोन के विकास ने भी इस तेजी में अहम भूमिका निभाई है। यह स्पष्ट रूप से हाल के वर्षों में दुनिया की अब तक की सबसे तेज और बड़ी तकनीकी प्रगति है।
20 वीं सदी के अंत में जब इंटरनेट का इस्तेमाल व्यापक हो चला था और वह बहुत हद तक वाणिज्यिक रुझान वाला हो गया था तब सरकारें मानक निर्धारण, आवंटन अधिकार के लिए संस्थानों के चयन, और इंटरनेट शासन से जुड़े अन्य पहलुओं में अधिक भूमिका चाहती थीं।
इसी कारण वर्ष 2003 और 2005 में दो बार विश्व सूचना समाज शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें संयुक्त राष्ट्र के अंतर्गत इंटरनेट गवर्नेंस फोरम (आईजीएफ) की स्थापना की मांग की गई। तब से बीते 20 साल से हर वर्ष आईजीएफ की बैठक हो रही है।
संयुक्त राष्ट्र द्वारा देखे जाने वाले अधिकांश विकास संबंधी मुद्दों में प्रभावी नियंत्रण का केंद्र राष्ट्रीय स्तर पर होता है। यहां तक कि दूरसंचार जैसी अंतरराष्ट्रीय संपर्क वाली गतिविधियों में भी। परंतु इंटरनेट इससे अलग है। यह एक वैश्विक सुविधा है और इसके सभी तत्व वैश्विक प्रकृति के हैं, भले ही उनमें से कुछ किसी राष्ट्र की पहचान रखते हों। इसलिए केवल राष्ट्रीय नीतियों का समन्वय पर्याप्त नहीं है। इंटरनेट बुनियादी रूप से सीमाओं के पार साझेदारियों का नतीजा है। यही वजह है कि इसकी प्रबंधन प्रणाली को वैश्विक प्रबंधन के रूप में देखा जाना चाहिए जिसमें राष्ट्रीय प्रभाव की भूमिका हो। बजाय कि केवल वैश्विक समन्वय की जरूरत वाले राष्ट्रीय प्रबंधन के रूप में।
Dit verhaal komt uit de October 15, 2025-editie van Business Standard - Hindi.
Abonneer u op Magzter GOLD voor toegang tot duizenden zorgvuldig samengestelde premiumverhalen en meer dan 9000 tijdschriften en kranten.
Bent u al abonnee? Aanmelden
MEER VERHALEN VAN Business Standard - Hindi
Business Standard - Hindi
दुबई की प्रॉपर्टी अभी भी बनी हुई है आकर्षक
पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण दुबई में संपत्तियों की कीमतों में 12 से 15 फीसदी तक की नरमी
2 mins
June 17, 2026
Business Standard - Hindi
कर नीति में बेहतर है भूल जाना अतीत
पिछली तारीखों से लागू होने वाले करों के कारण व्यवस्थागत नुकसान बहुत भारी पड़ता है। बता रहे हैं लवीश भंडारी
4 mins
June 17, 2026
Business Standard - Hindi
बाजार में तीसरे दिन भी तेजी, सेंसेक्स 544 अंक चढ़ा
वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 544 अंक चढ़कर बंद हुआ जबकि निफ्टी में 135 अंक की बढ़त दर्ज की गई।
1 mins
June 17, 2026
Business Standard - Hindi
एक दशक में राज्यों का तीन गुना हुआ कर्ज
नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की राज्यों के वित्त की तीसरी वार्षिक समीक्षा में कहा गया है कि 2024-25 में भारत के 28 राज्यों में से 18 राज्यों ने सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) के 3 प्रतिशत के राजकोषीय घाटे की सीमा को पार कर लिया है।
2 mins
June 17, 2026
Business Standard - Hindi
नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर रोक
सूत्रों के मुताबिक दूरसंचार कंपनियों के अलावा ऐपल और गूगल को भी अपने-अपने ऐप स्टोर से टेलीग्राम हटाने के लिए नोटिस भेजे गए थे ताकि जब तक प्रतिबंध लागू रहे तब तक भारत में इस ऐप को डाउनलोड ही न किया जा सके।
3 mins
June 17, 2026
Business Standard - Hindi
डीजल व एटीएफ पर बढ़ा निर्यात शुल्क
पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच सरकार ने देश में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए डीजल और विमान ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर उत्पाद शुल्क बढ़ा दिया है। यह 16 जून से प्रभावी हो गया है।
1 mins
June 17, 2026
Business Standard - Hindi
शिपिंग सामान्य होने में लगेंगे महीने
अमेरिका और ईरान के बीच 100 दिन से अधिक चले युद्ध को समाप्त करने के समझौते और होर्मुज स्ट्रेट फिर खुलने की संभावना से भारत को बड़ी राहत मिली है।
2 mins
June 17, 2026
Business Standard - Hindi
समानता पर जोर दे दुनिया : मोदी
फ्रांस के एवियन-ले-बेंस में वैश्विक नेताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
2 mins
June 17, 2026
Business Standard - Hindi
रुपया हुआ 5 पैसे मजबूत
रुपया मंगलवार को लगातार तीसरे सत्र में मजबूती बरकरार रखते हुए पांच पैसे चढ़कर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.53 (अस्थायी) पर रहा।
1 min
June 17, 2026
Business Standard - Hindi
कॉरपोरेट बॉन्ड में उछाल, जून में 1 लाख करोड़ रुपये के पार!
कॉरपोरेट बॉन्ड मार्केट में मंगलवार को 12,500 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाए जाने से हलचल है। दरअसल, सुस्त यील्ड से उधारी की लागत घटी है। इससे इस महीने में कुल 1 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी किए जाने की उम्मीद है।
1 min
June 17, 2026
Listen
Translate
Change font size

