Prøve GULL - Gratis

एआई के दौर में इंटरनेट प्रबंधन की वैश्विक चुनौती

Business Standard - Hindi

|

October 15, 2025

एआई के दौर में इंटरनेट का संचालन करने के लिए सरकारों और उन निकायों के बीच सहमति की आवश्यकता होगी जो इसके सेवा प्रदाता हैं या इन सेवाओं के बड़े उपयोगकर्ता हैं। बता रहे हैं नितिन देसाई

- बिनय सिन्हा

बी ते कुछ दशकों में जो सबसे अहम तकनीकी उन्नति नजर आई है वह नई सूचना प्रौद्योगिकी के विकास से संबंधित है। वर्ष 1990 में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वालों की कुल संख्या करीब 30 लाख थी। इनमें भी अधिकांश लोग अमेरिका में थे। तब से अब तक इंटरनेट के इस्तेमाल में अभूतपूर्व इजाफा हुआ है और आज दुनिया भर में करीब 5.5 अरब लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। इसमें विकसित देशों की 93 फीसदी आबादी और विकासशील देशों की 63 फीसदी आबादी शामिल है। मोबाइल संचार और मोबाइल फोन के विकास ने भी इस तेजी में अहम भूमिका निभाई है। यह स्पष्ट रूप से हाल के वर्षों में दुनिया की अब तक की सबसे तेज और बड़ी तकनीकी प्रगति है।

20 वीं सदी के अंत में जब इंटरनेट का इस्तेमाल व्यापक हो चला था और वह बहुत हद तक वाणिज्यिक रुझान वाला हो गया था तब सरकारें मानक निर्धारण, आवंटन अधिकार के लिए संस्थानों के चयन, और इंटरनेट शासन से जुड़े अन्य पहलुओं में अधिक भूमिका चाहती थीं।

इसी कारण वर्ष 2003 और 2005 में दो बार विश्व सूचना समाज शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें संयुक्त राष्ट्र के अंतर्गत इंटरनेट गवर्नेंस फोरम (आईजीएफ) की स्थापना की मांग की गई। तब से बीते 20 साल से हर वर्ष आईजीएफ की बैठक हो रही है।

संयुक्त राष्ट्र द्वारा देखे जाने वाले अधिकांश विकास संबंधी मुद्दों में प्रभावी नियंत्रण का केंद्र राष्ट्रीय स्तर पर होता है। यहां तक कि दूरसंचार जैसी अंतरराष्ट्रीय संपर्क वाली गतिविधियों में भी। परंतु इंटरनेट इससे अलग है। यह एक वैश्विक सुविधा है और इसके सभी तत्व वैश्विक प्रकृति के हैं, भले ही उनमें से कुछ किसी राष्ट्र की पहचान रखते हों। इसलिए केवल राष्ट्रीय नीतियों का समन्वय पर्याप्त नहीं है। इंटरनेट बुनियादी रूप से सीमाओं के पार साझेदारियों का नतीजा है। यही वजह है कि इसकी प्रबंधन प्रणाली को वैश्विक प्रबंधन के रूप में देखा जाना चाहिए जिसमें राष्ट्रीय प्रभाव की भूमिका हो। बजाय कि केवल वैश्विक समन्वय की जरूरत वाले राष्ट्रीय प्रबंधन के रूप में।

FLERE HISTORIER FRA Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

आलीशान घर: छठे नंबर पर भारत

भारत वैश्विक स्तर पर सबसे तेजी से बढ़ते ब्रांडेड रेजिडेंस यानी आलीशान घरों के बाजारों में से एक के रूप में उभर रहा है।

time to read

1 min

October 15, 2025

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

डब्ल्यूएचओ ने 3 कफ सिरप के खिलाफ चेताया

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में लगभग दो दर्जन बच्चों की मौतों का कारण बनने वाले तीन कफ सिरप के खिलाफ विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अलर्ट जारी किया है।

time to read

1 mins

October 15, 2025

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

बाजार में गिरावट बरकरार

भारत के शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रही।

time to read

1 mins

October 15, 2025

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

सोने-चांदी की गर्मी में भी त्योहार की रौनक रखेगा जवेरी बाजार

सोना तप रहा है और चांदी दहक रही है। दोनों के भाव रोज चढ़ते जा रहे हैं और आम खरीदारों को बाजार से दूर कर रहे हैं। उधर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का शुल्क भारतीय आभूषण उद्योग को तगड़ी चोट दे रहा है। ऐसे माहौल में भी सोने-चांदी की सबसे बड़ी एशियाई मंडी जवेरी बाजार दुल्हन की तरह सजी है।

time to read

2 mins

October 15, 2025

Business Standard - Hindi

मूल कंपनी से अधिक हुआ एलजी इंडिया का मूल्यांकन

सूचीबद्धता के बाद शेयर मूल्य में लगभग 50 प्रतिशत की वृद्धि के बाद एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया का मूल्यांकन अब लगभग 13 अरब डॉलर हो गया है, जो उसकी दक्षिण कोरियाई पैतृक कंपनी एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंक के 9.4 अरब डॉलर के बाजार पूंजीकरण से 37 प्रतिशत अधिक है।

time to read

1 min

October 15, 2025

Business Standard - Hindi

एआई के दौर में इंटरनेट प्रबंधन की वैश्विक चुनौती

एआई के दौर में इंटरनेट का संचालन करने के लिए सरकारों और उन निकायों के बीच सहमति की आवश्यकता होगी जो इसके सेवा प्रदाता हैं या इन सेवाओं के बड़े उपयोगकर्ता हैं। बता रहे हैं नितिन देसाई

time to read

5 mins

October 15, 2025

Business Standard - Hindi

भारत-कनाडा संबंधों में सुधार की नई शुरुआत

अंतरराष्ट्रीय संबंधों में विराम का अपना महत्त्व होता है। चाहे वह गलतफहमी हो, मनमुटाव हो, झड़प हो या युद्ध ही क्यों न हो, एक अस्थायी विराम देशों को पीछे हटने और अपनी स्थिति को फिर से स्थापित करने के लिए आवश्यक गुंजाइश दे सकता है। कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद तीन दिन की यात्रा पर नई दिल्ली आईं, और यह भारत-कनाडा संबंधों के लिए बिल्कुल ऐसा ही क्षण है।

time to read

3 mins

October 15, 2025

Business Standard - Hindi

सितंबर में थोक महंगाई में कमी आई

भारत का थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित महंगाई सितंबर में गिरकर 0.13 प्रतिशत हो गई।

time to read

1 min

October 15, 2025

Business Standard - Hindi

खाद्य तेल आयात के शुल्क में हो स्थिरता

भारत के पास खाद्य तेल आयात के शुल्क पर दीर्घावधि 3 से 5 नीतिगत योजना होनी चाहिए।

time to read

1 min

October 15, 2025

Business Standard - Hindi

चूना पत्थर प्रमुख खनिज में शामिल

खनन मंत्रालय ने चूना पत्थर को प्रमुख खनिज में शामिल किया है।

time to read

1 mins

October 15, 2025

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size