बिहार, अपराध और राजनीति
Aaj Samaaj
|July 24, 2025
बिहार में नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है। उम्मीद की जा रही है कि चुनाव आयोग बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों के लिए इसी वर्ष (2025 ) के अंत तक यानी अक्टूबर और नवंबर में चुनाव करा सकता है। आगामी चुनावों के मद्देनजर राज्य में चुनावी सरगर्मियां काफी तेज हो गयी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हों या कांग्रेस नेता राहुल गाँधी या अन्य दलों के शीर्ष नेता सभी चुनावी माहौल को अपने पक्ष में करने की जी तोड़ कोशिश में लग चुके हैं। जब भी बिहार का चुनाव करीब आता है मीडिया में 'गुंडाराज ' और जंगल राज
जैसे शब्द सुनाई देने लगते हैं। चाहे वह वर्तमान भाजपा-जे डी यू सरकार के लोगों द्वारा एक दशक से भी पहले के लालू यादव राज को याद कर उसे 'गुंडा राज' सम्बोधित कर मतदाताओं में दहशत फैलाने की गरज से की जाने वाली चर्चा हो या फिर विपक्ष द्वारा नितीश सरकार के शासन में बेखौफ अपराधियों द्वारा अंजाम दी जाने वाली दुस्साहसिक अपराधी घटनाओं के हवाले से सत्ता पर 'गुंडाराज ' को संरक्षण देने की बात हो। परन्तु बिहार चुनावों में गुंडाराज की चर्चा छिड़ना लगभग स्वाभाविक सा हो गया है। हालाँकि देश के कई अन्य राज्यों में भी अपराध और राजनीति का गहरा सम्बन्ध है। परन्तु बिहार में घटने वाली कुछ आपराधिक घटनाएं ऐसी होती हैं जो पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचती है उदाहरण स्वरूप बिहार की राजधानी पटना में 17 जुलाई 2025 की उस सनसनीखेज घटना को ही देख लीजिये जबकि पांच सशस्त्र अपराधियों द्वारा पारस HMRI अस्पताल के आई सी यू में घुसकर चंदन मिश्रा नाम के गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी । यह घटना सुबह करीब 7:15 बजे पुलिस मुख्यालय से मात्र दो किलोमीटर दूर हुई। इस घटना के बाद बिहार की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठना स्वाभाविक था। जिस दुस्साहसिक अंदाज में पांच हमलावर, बिना चेहरा ढके हुये , बेखौफ अंदाज में अस्पताल की दूसरी मंजिल पर पहुंचे और केवल चंद सेकंड में इस हत्या को अंजाम देकर बड़ी ही आसानी से अस्पताल से बाहर चले गये इससे राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी था। कांग्रेस ने नितीश सरकार पर कानून-व्यवस्था को नियंत्रित करने में विफल रहने का आरोप लगाया तो राजद ने हमलावरों को "सरकारी अपराधी" करार देते हुए कहा क
Dit verhaal komt uit de July 24, 2025-editie van Aaj Samaaj.
Abonneer u op Magzter GOLD voor toegang tot duizenden zorgvuldig samengestelde premiumverhalen en meer dan 9000 tijdschriften en kranten.
Bent u al abonnee? Aanmelden
MEER VERHALEN VAN Aaj Samaaj
Aaj Samaaj
राहुल के आरोप गलत, कर्नाटक सरकार के सर्वे में ईवीएम पास
5100 लोग हुए शामिल, 91.3% ने माना चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष
2 mins
January 03, 2026
Aaj Samaaj
पीएम मोदी का संदेश- 'आपके संकल्प की सिद्धि हो'
नए साल के मौके पर सोशल मीडिया पर किया साझा
1 mins
January 03, 2026
Aaj Samaaj
27 साल से फरार चल रहे अभियुक्त को फरीदाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
फरीदाबाद।
1 min
January 03, 2026
Aaj Samaaj
सांसद ने श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका, वर्ष 2026 के लिए शांति और समृद्धि की अरदास की
पूर्व केंद्रीय मंत्री और चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने आज यहां सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका।
1 mins
January 03, 2026
Aaj Samaaj
नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव ने भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की भेंट
नारनौल के विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव ने शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की।
1 min
January 03, 2026
Aaj Samaaj
पटियाला में होगा गणतंत्र दिवस का राज्य स्तरीय समारोह, राज्यपाल लहराएंगे ध्वज
चंडीगढ़।
1 mins
January 03, 2026
Aaj Samaaj
लखनऊ की अंजना को हक और हौसले की लड़ाई में मिला योगी का साथ
लखनऊ के इंदिरा नगर में मेजर की बेटी अंजना को मुख्यमंत्री से शिकायत करने के बाद 24 घंटे के भीतर उसका मकान वापस दिला दिया गया।
2 mins
January 03, 2026
Aaj Samaaj
जॉबर्ग सुपर किंग्स की जीत, डरबन को 5 रन पर रोका
नई दिल्ली।
1 mins
January 03, 2026
Aaj Samaaj
नारी मुक्ति की अग्रदूत सावित्री बाई फुले
सावित्रीबाई फुले भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रिंसिपल और पहले किसान स्कूल की संस्थापक थीं।
3 mins
January 03, 2026
Aaj Samaaj
उत्तराखंड में बीजेपी की बढ़ती मुश्किलें
चुनाव साल में उत्तराखंड में बीजेपी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
2 mins
January 03, 2026
Listen
Translate
Change font size
