Poging GOUD - Vrij
नए अकादमिक दौर की ओर
India Today Hindi
|August 13, 2025
तेजी से बढ़ते रिसर्च, मजबूत प्लेसमेंट और बढ़ते नामांकन के बूते दिल्ली विश्वविद्यालय ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय को पीछे छोड़ते हुए भारत की पब्लिक हायर एजुकेशन की कमान संभाली
मई 1922 में सेंट्रल लेजिस्लेचर ऐक्ट के तहत एक मामूली शुरुआत से अस्तित्व में आया दिल्ली विश्वविद्यालय आज भारत का एक वर्ल्ड-क्लास उच्च शिक्षा संस्थान बन चुका है. अपने पहले साल में इसमें दो फैकल्टी थीं-आर्ट्स और साइंस-और तीन बुनियादी कॉलेजों के जरिए सीमित अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्स चलाए जाते थे. ये तीन कॉलेज थेः सेंट स्टीफंस (1881), हिंदू कॉलेज (1899) और रामजस कॉलेज (1917). उस समय आठ विभाग थेः संस्कृत, इतिहास, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, अरबी, फारसी, भौतिकी और रसायन. लाइब्रेरी की स्थापना 1,380 किताबों के दान से हुई थी, जो उस दौर की ज्ञान और पढ़ाई की भावना का प्रतीक थी.
अब 2025 में यह विश्वविद्यालय 90 अंडरग्रेजुएट, 135 पोस्टग्रेजुएट और 71 पीएचडी प्रोग्राम ऑफर करता है. इसके अलावा 37 सर्टिफिकेट और 114 डिप्लोमा कोर्स भी चल रहे हैं. 407 एकड़ में फैले इस संस्थान में 91 कॉलेज, 16 फैकल्टी, 86 शैक्षणिक विभाग और 23 सेंटर, स्कूल और संस्थान शामिल हैं. यहां 6.2 लाख से ज्यादा छात्र पढ़ते हैं. यह इसे भारत के सबसे बड़े और विविधता वाले पब्लिक विश्वविद्यालयों में शामिल करता है.
दिल्ली विश्वविद्यालय में इस समय 11,000 से ज्यादा छात्र पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम में नामांकित हैं, जो उन्नत शैक्षणिक प्रशिक्षण, रिसर्च में उत्कृष्टता और बहुविषयक शिक्षा के प्रति संस्थान की लगातार प्रतिबद्धता को दिखाता है. कुल 109 शैक्षणिक विभागों, केंद्रों, संस्थानों और स्कूलों में से 87 पूरी तरह से पीजी और उससे ऊपर की पढ़ाई को समर्पित हैं.सरकार की राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप, यूनिवर्सिटी ने यूजीसीएफ (अंडरग्रेजुएट करिकुलम फ्रेमवर्क) 2022 और पीजीसीएफ (पोस्टग्रेजुएट करिकुलम फ्रेमवर्क) 2025 को अपनाया है. इसके जरिए कोर्स में लचीलापन, बहुविषयक सोच, भारतीय ज्ञान प्रणाली और रिसर्च पर केंद्रित पढ़ाई को बढ़ावा मिला है.
Dit verhaal komt uit de August 13, 2025-editie van India Today Hindi.
Abonneer u op Magzter GOLD voor toegang tot duizenden zorgvuldig samengestelde premiumverhalen en meer dan 9000 tijdschriften en kranten.
Bent u al abonnee? Aanmelden
MEER VERHALEN VAN India Today Hindi
India Today Hindi
हिरणी-सी इस उम्र में
कैंसर की उम्र में जोरदार सांस की तरह कश करतीं नृत्यांगना अदिति मंगलदास 11 अप्रैल को मुंबई के ग्रैंड थिएटर में होने जा रही जीवन की पहली युगल प्रस्तुति महक पर
2 mins
April 15, 2026
India Today Hindi
गेमिंग की दुनिया में दिखा रहीं दम
भारत के 50 करोड़ गेमर्स में अब करीब 40 फीसद महिलाएं होने का अनुमान. कई तो प्रोफेशनल गेमर बनीं और बड़ी संख्या में दर्शक जुटाने के साथ स्पॉन्सरशिप और टूर्नामेंट जीतने में भी कामयाब हो रहीं
6 mins
April 15, 2026
India Today Hindi
कालिदास के संग-संग हिमालय तक
करीब ढाई-हजार साल पहले कालिदास ने मेघदूतम् की रचना की थी. अपनी किसी हरकत की वजह से अलकापुरी से निष्कासित और शापित यक्ष अपनी यक्षिणी को संदेश भेजने को व्याकुल है.
3 mins
April 15, 2026
India Today Hindi
वे जो बदलाव का जरिया बने
इंडिया टुडे समूह के 'ड्राइवर्स ऑफ चेंज' अवार्ड के तहत निर्णायक बदलाव लाने वालों का हुआ सम्मान. ये ऐसे लोग थे जिन्होंने अपनी स्वदेशी सूझबूझ और हुनर से इंटीरियर डिजाइन, हेल्थकेयर, मिलिटरी टेक्नोलॉजी और ऐसे ही अन्य क्षेत्रों में किया अहम योगदान
2 mins
April 15, 2026
India Today Hindi
विहंगम बलिदान
गुप्तचरी की दुनिया के अपेक्षाकृत कम खंगाले गए किरदारों-घटनाओं को ताजा नैरेटिव में ढालती यह फिल्म 'घुसकर' मारने वाले नए हिंदुस्तान की वकालत करती है. कल्पनाशील संगीत और अभिनय के उम्दा नमूनों ने भी डाली जान
2 mins
April 15, 2026
India Today Hindi
जमीन पर काम, चुनाव में नाम
जेवर एयरपोर्ट समेत बड़े प्रोजेक्ट्स के सहारे योगी सरकार चुनाव से पहले विकास का संदेश देने में जुटी. दूसरी ओर विपक्ष रोजगार, किसान और जमीनी हकीकत के मुद्दों पर इस दावे को चुनौती दे रहा
10 mins
April 15, 2026
India Today Hindi
कुछ और पसरे यूसीसी के पांव
हिंदुत्व की राजनीति का मूल गढ़ माने जाने वाला गुजरात अब यूनिफॉर्म सिविल कोड के दूसरे ड्राफ्ट पर प्रयोग करने जा रहा. यह उत्तराखंड के मॉडल से थोड़ा अलग और ज्यादा परिष्कृत जरूर है लेकिन सवैधानिक आजादी से जुड़े कुछ बड़े सवाल अब भी बने हुए
4 mins
April 15, 2026
India Today Hindi
पहाड़ी प्रदेश में चढ़ा सियासी पारा
अगले साल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दोनों प्रमुख पार्टियों की बढ़ी सक्रियता
5 mins
April 15, 2026
India Today Hindi
नौकरशाही के आगे बेबस सरकार
प्रदेश के मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने कुछ पूर्व मुख्य सचिवों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर ब्यूरोक्रेसी को कटघरे में खड़ा कर दिया. ऐसे में पहले से ही आर्थिक मुश्किलों में घिरी राज्य सरकार को भारी फजीहत का सामना करना पड़ रहा
3 mins
April 15, 2026
India Today Hindi
स्टालिन का कड़ा इम्तहान
द्रमुक सुप्रीमो दूसरा कार्यकाल पाने के लिए संघर्ष कर रहे. लेकिन ईपीएस की अगुआई वाला अन्नाद्रमुक और पहली बार चुनाव मैदान में उतरे अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके उनकी राह का रोड़ा
7 mins
April 15, 2026
Listen
Translate
Change font size
