Poging GOUD - Vrij
लालू की रणनीति से गठबंधन के सहयोगी भी चित
DASTAKTIMES
|June 2024
बिहार में पूरे लोकसभा चुनाव पर नजर डालें तो इंडिया गठबंधन जिस तरह के जीत के दावे कर रहा था, वैसी सफलता नहीं मिली। हालांकि, उसे नौ सीटों मिली जीत छोटी नहीं है, क्योंकि पिछली बार महज एक सीट पर जीत मिली थी। इस जीत में बड़ी भूमिका तेजस्वी यादव की रही। पिता लालू प्रसाद की पूरी रणनीति पर उन्होंने काम किया और पूरे चुनाव प्रचार में वे बड़े स्टार प्रचारक के रूप में रहे। चुनाव प्रचार के दौरान पूरे इंडिया गठबंधन में राजद को छोड़ अन्य किसी बड़े नेता ने चुनाव प्रचार को बहुत गंभीरता से नहीं लिया।
लालू प्रसाद यादव की रणनीति से इंडिया गठबंधन के सहयोगी भी चित हो गए। एक तो लालू ने सहयोगियों की राज्य में नेतृत्व क्षमता को उभरने नहीं दिया, दूसरा अपने बेटे तेजस्वी को पूरे चुनाव की कमान देकर यह जता दिया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद का दावेदार वही होगा । उसी के नेतृत्व में सहयोगियों को लड़ना होगा । लोकसभा के इस पूरे चुनाव में लालू की रणनीति देखें तो यह साफ नजर आता है। इसे हम कई उदाहरणों से समझ सकते हैं। सबसे पहला उदाहरण पप्पू यादव का है। उन्होंने अपनी पार्टी का विलय कांग्रेस में किया। इससे पहले लालू आशीर्वाद लिया। तय था कि वे पूर्णिया से लड़ेंगे, लेकिन इसमें लालू अड़ंगा लगा दिया। पूर्णिया की सीट अपने पास रख ली। मजबूरन पप्पू का निर्दलीय लड़ना पड़ा। पप्पू भी यादव बिरादरी से आते हैं। लालू नहीं चाहते थे कि राज्य में कोई दूसरा यादव नेता उभरे जो उनके बेटे के लिए चुनौती बने। दूसरा उदाहरण यह है कि इंडिया गठबंधन में साथी पार्टियों की सीटें तय करने से लेकर टिकट के बंटवारे और पूरे चुनाव प्रचार की कमान का निर्णय लालू प्रसाद अपने हाथ में लिए रहे। कौन सी सीट किसे देनी है, प्रत्याशी कौन होगा, इसमें बहुत हद तक उनका दखल रहा । वीआइपी सुप्रीमो मुकेश सहनी तो पूरी तरह से उन्हीं पर निर्भर रहे। पूरे चुनाव प्रचार के दौरान वे तेजस्वी के पीछे-पीछे घूमते रहे। लालू ने राजनीति के शतरंज की बिसात पर अपने बेटे तेजस्वी को इस भूमिका में रखा कि सहयोगी दल पूरी तरह उन पर निर्भर रहे। 2020 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खराब स्ट्राइक रेट पर राजद अतिशय मुखर रहा । तब सफलता का श्रेय उसी ने लिया था। करीब डेढ़ वर्ष बाद राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए लालू प्रसाद ने पूरी रणनीति सजाई थी। सहयोगी गठबंधन भी इसे ठीक से समझ नहीं सके। उनके बड़े नेताओं को अपने प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार नहीं करना यह दर्शाता भी है। वहीं, तेजस्वी राजद के साथ सहयोगी गठबंधन के सभी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे। इससे उन्होंने जनता की पकड़ने के साथ सहयोगियों की कमजोरियों को भी अच्छी तरह से आंक लिया है। आगामी विधानसभा चुनाव में इसी आधार और औकात के अनुसार सहयोगियों को वे भाव देंगे। अपने हिसाब से सीटें देंगे। वे बहुत सौदेबाजी करने की स्थिति में नहीं रहेंगे। पूरा खेल राजद खासत
Dit verhaal komt uit de June 2024-editie van DASTAKTIMES.
Abonneer u op Magzter GOLD voor toegang tot duizenden zorgvuldig samengestelde premiumverhalen en meer dan 9000 tijdschriften en kranten.
Bent u al abonnee? Aanmelden
MEER VERHALEN VAN DASTAKTIMES
DASTAKTIMES
क्या रंग लाएगा योगी का विकास मॉडल
अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
8 mins
January 2026
DASTAKTIMES
हेमंत का मास्टर स्ट्रोक झारखंड में 'पेसा' को मंजूरी
लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार झारखंड कैबिनेट ने पेसा (PESA) नियमावली को मंजूरी दे दी है।
5 mins
January 2026
DASTAKTIMES
खिड़की जो बंद हो गई!
दीवार में एक खिड़की रहती थी। वह जागती आंखों में सपने बुनती थी।
6 mins
January 2026
DASTAKTIMES
अब तक हजारों शिकायतें निस्तारित
यह बेहद सूझबूझ वाला अभिनव कदम है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस नए प्रयोग का मकसद शासन-प्रशासन को सीधे जनता के बीच ले जाना है ताकि दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों के लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।
2 mins
January 2026
DASTAKTIMES
एक सदी औरतों के नाम
इसे ऐतिहासिक घटना के रुप में क्यों न देखें हम
5 mins
January 2026
DASTAKTIMES
गांव-गांव चली धामी सरकार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जन-जन के द्वार 'अभियान से लिखा जा रहा सुशासन का नया अध्याय
6 mins
January 2026
DASTAKTIMES
मासूम तानाशाह
किम जू ऐ की कुमसुसान समाधि स्थल की पहली सार्वजनिक यात्रा ने संकेत दिए कि वह उत्तर कोरिया की बन सकती हैं अगली उत्तराधिकारी
10 mins
January 2026
DASTAKTIMES
पर्वतीय विकास और चारधाम कनेक्टिविटी का नया अध्याय
उत्तराखंड, जिसे देवभूमि के नाम से जाना जाता है, अपनी आध्यात्मिक पहचान, प्राकृतिक सौंदर्य और सामरिक महत्व के लिए देश-दुनिया में जाना जाता है।
7 mins
January 2026
DASTAKTIMES
बिहार के लिए नबीन के मायने
बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन की 23 दिसंबर की पहली बिहार यात्रा औपचारिक रूप से सम्मान समारोह के रूप में प्रस्तुत की गई। लेकिन राजनीतिक तौर पर यह एक सोचा-समझा कदम था जिसका मकसद उनकी सोच, संगठन की प्राथमिकताओं, नेतृत्व शैली और राजनीतिक मिज़ाज को दिखाना था। पटना हवाई अड्डे से लेकर मिलर स्कूल मैदान तक, जहां सम्मान समारोह आयोजित किया गया था, हर दृश्य संतुलित था, उत्सव था, लेकिन शोर-शराबा नहीं, प्रमुखता थी, लेकिन आत्मप्रदर्शन नहीं।
2 mins
January 2026
DASTAKTIMES
राम कृपा नासहिं सब रोगा
प्रत्येक मानव के भीतर परमात्मा की अखण्ड सत्ता विद्यमान है और वही सारी शक्ति, आनन्द, ज्ञान और प्रेम का स्रोत है। भोजन से शक्ति, धन से सुख, पुस्तकों से ज्ञान और सम्बन्धियों से अपनत्व मानना ही इस सत्ता का निरादर एवं पाप है जिसका परिणाम रोग, वियोग, मलिनता और आवागमन है। श्रीमानस में दुःख को पाप का परिणाम कहा गया है।
2 mins
January 2026
Listen
Translate
Change font size
