Prøve GULL - Gratis
इन त्यौहारों के बिना भारत के चारों दिशाओं की संस्कृति है अधूरी
Grehlakshmi
|June 2025
भारत के हर हिस्से की अपनी एक खास संस्कृति और रंगीन परंपराएं हैं। चाहे वह दक्षिण के रंग-बिरंगे मंदिर हों, पूर्वोत्तर के जनजातीय नृत्य हों, पश्चिम के रेगिस्तान के मेले हों या उत्तर की पवित्र घाटियों, हर त्यौहार यहां की जिंदादिली और एकता की कहानी कहता है।
जब त्यौहारों की बात होती है, तो जहन में सबसे पहले दिवाली, होली या ईद जैसे बड़े नाम आते हैं। लेकिन भारत की आत्मा सिर्फ इन मुख्य त्यौहारों में नहीं बसती वो छुपी है उन सैकड़ों रंग-बिरंगे, अनसुने, अनदेखे त्यौहारों में, जिन्हें स्थानीय लोग पीढ़ियों से मनाते आ रहे हैं। ये त्यौहार किसी एक धर्म या समुदाय तक सीमित नहीं होते, इनमें लोककला की छाप होती है, रीति-रिवाजों की गहराई होती है और वो भावनाएं होती हैं जो लोगों को एक धागे में बांध देती हैं।
इन पर्वों में न कोई दिखावा होता है, न ही बड़े बजट की चमक-धमक फिर भी इनका आकर्षण इतना गहरा होता है कि लोग बार-बार खिंचे चले आते हैं। आज हम ऐसे ही कुछ खास त्यौहारों की बात करने जा रहे हैं जिन्हें जानने के बाद आप भारत की संस्कृति को थोड़ा और करीब से महसूस करेंगे।
दक्षिण भारत के अनोखे त्यौहार
त्रिशूर पूरम
त्रिशूर पूरम त्यौहार केरल के त्रिशूर शहर में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। यह फेस्टिवल भगवान शिव को समर्पित होता है और इसमें आसपास के मंदिरों की देवी-देवताओं को हाथियों के जुलूस के साथ वड़क्कुनाथन मंदिर में लाया जाता है।
अट्टुकल पोंगाला
दक्षिण भारत के कुछ शहरों में अट्टुकल पोंगाला नाम का त्यौहार मनाया जाता है जिसमें एक साथ लाखों महिलाएं मंदिर के सामने सड़कों पर मिट्टी के बर्तन में चावल और गुड़ की खीर पकाती हैं और अपनी कुल देवी को उसका भोग लगाती हैं।
चिथिरै तिरुविझा
दक्षिण भारत के तमिलनाडु के मदुरै शहर में चिथिरै तिरुविझा नाम का फेस्टिवल मीनाक्षी मंदिर में मनाया जाता है। इसमें देवी मीनाक्षी और भगवान सुंदरेश्वर यानी कि शिव जी की शादी का उत्सव होता है। यह त्यौहार पूरे एक महीना चलता है।
थिरुवाथिरा
दक्षिण भारत के तमिलनाडु और केरल जैसे शहरों में हर साल दिसंबर और जनवरी के महीने में थिरुवाथिरा नाम का त्यौहार मनाया जाता है, जो भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित है। इस फेस्टिवल में नवविवाहित महिलाएं पारंपरिक पोशाक पहनकर शिवजी और मां पार्वती की पूजा करती हैं और अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत भी रखती हैं।
महामहम फेस्टिवल
Denne historien er fra June 2025-utgaven av Grehlakshmi.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Grehlakshmi
Grehlakshmi
मजबूत दिल पाने के आसान उपाय
हमारे दिल तक खून पहुंचाने वाली आर्टरीज समय के साथ संकुचित हो जाती हैं, जिससे हार्ट अटैक और गंभीर कार्डियक समस्याएं हो सकती हैं।
3 mins
January 2026
Grehlakshmi
खामोशी
आकाश को अब रिया थोड़ी बदली-बदली सी लगने लगी थी। उसे ऐसा लगा मानो रिया अब पहले की तरह उससे बेवजह के सवाल नहीं पूछती ! या अब वह उससे कुछ पूछती ही नहीं है।
3 mins
January 2026
Grehlakshmi
दुलहन बनने से पहले खूबसूरती की सही तैयारी
प्री-वेडिंग ब्यूटी रूटीन त्वचा को निखारने के साथ-साथ उसे तनाव, थकान और बदलती दिनचर्या से होने वाले नुकसान से भी बचाता है।
2 mins
January 2026
Grehlakshmi
मुट्ठीभर रेत
एक बात वो समझ पाई, कि इस नई कशिश में उलझ कर बंदा अपने घर भी नहीं गया, जबकि मौका होली का था।
6 mins
January 2026
Grehlakshmi
प्रदूषण से लड़ने वाली थाली
प्रदूषण से पूरी तरह बच पाना मुश्किल है, लेकिन सही खान-पान के जरिए इसके नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
2 mins
January 2026
Grehlakshmi
वो कहां गलत थी
एक पल में ही प्रिया जान गई कि जरूर मोहित को लेकर काम्या के दिल में उथल-पुथल चल रही होगी।
4 mins
January 2026
Grehlakshmi
12 नहीं 13 महीने का होगा साल 2026 जानें कैसे बनता है यह संयोग
साल 2026 में पंचांग के अनुसार अधिमास का संयोग बन रहा है, जिससे 12 नहीं बल्कि 13 महीने होगा। यह घटना हर तीन साल में होती है।
2 mins
December 2025
Grehlakshmi
पुराने स्वेटर से तैयार करें खूबसूरत होम डेकोर
पुराने स्वेटर सिर्फ कपड़ा नहीं - वे घर में गर्माहट, स्टाइल और क्रिएटिविटी जोड़ने का क खूबसूरत तरीका हैं। थोड़ी-सी मेहनत और कल्पना के साथ आप इनसे शानदार कम खर्चीले और दिल को छू लेने वाले सजावटी सामान बना सकते हैं।
3 mins
December 2025
Grehlakshmi
ठंड में परिवार को दें स्वाद की 5 मीठी सौगातें
जब सर्द हवाएं चलती हैं और रसोई से घी, गुड़ और मसालों की खुशबू फैलती है, तो मीठा कुछ खाने का मन अपने आप हो जाता है। होम शेफ कविता जोशी ने अपने कुछ खास गरमागरम परोसे जाने वाले डेजर्ट्स की रेसिपीज शेयर की हैं।
2 mins
December 2025
Grehlakshmi
सर्द हवाओं में जोड़ों की सेहत संभालें
सर्दियों में ठंड के कारण जोड़ों में अकड़न और दर्द की समस्या बढ़ जाती है। इस मौसम में शरीर का ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है, जिससे जोड़ों में जकड़न महसूस होती है। ऐसे में सहीं खानपान और सावधानी से इस दर्द से राहत पाई जा सकती है।
4 mins
December 2025
Listen
Translate
Change font size
