Prøve GULL - Gratis
द्वादश भाव एक आध्यात्मिक विवेचना
Jyotish Sagar
|August 2025
जन्मकुण्डली का द्वादश भाव मोक्ष त्रिकोण के तीन भावों यथा; चतुर्थ, अष्टम और द्वादश में से एक है।

इसे 'मोक्ष स्थान' की संज्ञा भी दी गई है। जातक की जन्मपत्रिका का द्वादश भाव अत्यन्त महत्त्वपूर्ण भाव माना गया है। द्वादश भाव को हम मुक्ति, पूर्ण स्वतंत्रता, त्याग, मोक्ष अथवा देने वाला भाव मानते हैं। किसी भी जन्मकुण्डली में द्वादश भाव सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण भाव होता है, जिसका जातक के जीवन में गहरा भौतिक और आध्यात्मिक महत्त्व होता है। मानव जन्म का अंतिम सत्य मुक्ति है। इस प्रकार जन्मकुण्डली के प्रथम भाव से लेकर द्वादश भाव तक की यात्रा जन्म से लेकर मोक्ष तक का सफर मान सकते हैं। जन्मकुण्डली का प्रथम भाव जातक स्वयं है, उसका व्यक्तित्व है, उसकी आत्मा है। अपने जीवनकाल के समस्त कर्मों को भोगते हुए जातक जब जीवन के अंतिम पड़ाव पर पहुँचता है, तब उसकी अंतिम इच्छा मुक्ति प्राप्ति की होती है।
आम बोलचाल में इस मुक्ति से तात्पर्य हम जीवन के उस अंतिम समय से लेते हैं, जब जातक अपने सारे कर्म समाप्त कर चुका होता है। हमारे प्रत्येक प्रकार के कर्म के पीछे कुछ न कुछ अपेक्षाएँ होती हैं, इच्छाएँ होती हैं। किसी न किसी उद्देश्य को लेकर हमारे द्वारा कर्म किया जाता है। इस प्रकार मोक्ष के स्थूल स्वरूप को हम मानव जीवन से मुक्ति ही मान लेते हैं। दूसरी ओर, यदि हमारे सारे कर्म, कर्म फल की इच्छाओं से मुक्त हों और स्वयं को इस बन्धन से मुक्त रखते हुए निष्काम कर्म में जुटे रहें, यही स्थिति वास्तविक मुक्ति अर्थात् मोक्ष है।
हम कह सकते हैं कि हमारे कर्म, फल की आशा, अभिलाषा अथवा इच्छाओं से परे हों। यहाँ एक बात और ध्यान में रखनी चाहिए कि मुक्ति के लिए किसी उम्र विशेष के आने का इन्तजार करने की आवश्यकता नहीं होती। वस्तुतः आप जहाँ हैं, जिस जगह हैं, वहीं मुक्ति का अनुभव कर सकते हैं। बस आवश्यकता है, तो केवल इस बात की आपके कर्म किसी भी प्रकार से बन्धन में बँधे नहीं हो। फल की इच्छा किए बिना निष्काम भाव से कर्म करते रहना हमारे मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करता है। यही बात श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान् श्रीकृष्ण ने कही है।
कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचना।मा कर्मफलहेतुर्भूर्मा ते सङ्गोऽस्त्वकर्मणि।।
- अध्याय 2, श्लोक 47
Denne historien er fra August 2025-utgaven av Jyotish Sagar.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Jyotish Sagar
Jyotish Sagar
रोमांच और उतार-चढ़ाव युक्त जीवनगाथा
एक योद्धा, सेना का स्वामी, किंगमेकर, जेल और 7 विवाह
9 mins
August 2025

Jyotish Sagar
पाचन तन्त्र को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है "योग"
अपने व्यस्त जीवन के बीच हम अक्सर अपने पाचन तन्त्र के महत्त्व को नजरंदाज कर देते हैं। वह मुख्य कार्यकर्ता जो हमारे द्वारा उपभोग किए जाने वाले पोषक तत्वों को अथक रूप से संसाधित करता है। हालाँकि, जब हमारा पाचन स्वास्थ्य लड़खड़ाता है, तो यह हमारे समग्र स्वास्थ्य पर महत्त्वपूर्ण प्रभाव डालता है।
2 mins
August 2025

Jyotish Sagar
सुख-सम्पत्ति का रहस्य और नवग्रहों का प्रभाव
गृहसुख अर्थात् वह आनन्द और सन्तोष जो किसी व्यक्ति को अपने निवास स्थान, परिवार, जीवनसाथी, सन्तान और भौतिक सम्पत्ति से प्राप्त होता है। यह जीवन की अत्यन्त महत्त्वपूर्ण जरूरत है।
5 mins
August 2025

Jyotish Sagar
आत्मकारक ग्रह बनाम कर्मों की गठरी
शनि के आत्मकारक ग्रह होने की स्थिति में जातक को जीवनभर कठिन मेहनत करके संघर्षों का सामना करना पड़ सकता है। विशेषकर शनि की महादशा में अत्यधिक संघर्षों का सामना करना पड़ सकता है।
9 mins
August 2025
Jyotish Sagar
पूर्व दिशा में निर्मित भवन और उसका वास्तुशास्त्रीय महत्त्व
पूर्व दिशा में सात्विक कर्म करना शुभ माना गया है। इसलिए इस दिशा में मन्दिर निर्माण, पूजाघर, बच्चों की पढ़ाई का कमरा ( स्टडी रूम) इत्यादि का निर्माण करना शुभ माना गया है।
4 mins
August 2025

Jyotish Sagar
थिरुवरप्पु श्रीकृष्ण मन्दिर दक्षिण की द्वारका में दर्शाती है चमत्कारी उपस्थिति
भारतभूमि अनेक ऋषि- मुनियों, देवी-देवताओं और अवतारों की लीलास्थली रही है। सतयुग से लेकर द्वापर युग तक भारतभूमि पर अनेक अवतार हुए हैं। इन्हीं अवतारों ने भारतभूमि पर कई चमत्कारी लीला रची हैं।
2 mins
August 2025

Jyotish Sagar
बुद्धि जाग गई!
पूर्वजन्मों में किए कर्मों के आधार पर मिला वर्तमान जन्म, अपने उस कर्म को सिद्ध करके ही रहता है, जिसके लिए जातक का जन्म हुआ है और बुरा, कष्टदायक, शुभ और सफलतादायक समय उसके लिए ही परिचायक होता है।
2 mins
August 2025

Jyotish Sagar
9 को है रक्षाबन्धन जानें कब बँधेगी राखी?
भारत में रक्षाबन्धन का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
2 mins
August 2025
Jyotish Sagar
जोहरान ममदानी अमेरिका में उभरता भारतीय मूल का राजनेता
भारतीय मूल एवं युगाण्डा में जन्मे अमेरिकन राजनेता जोहरान ममदानी इन दिनों चर्चा में हैं।
5 mins
August 2025
Jyotish Sagar
श्रीराधा और कृष्ण दिव्य युगल का दिव्य प्रेम
भारत की सांस्कृतिक परम्परा में राधा और कृष्ण का प्रेम, मात्र एक लौकिक सम्बन्ध नहीं, वरन् आध्यात्मिक स्तर पर सर्वोच्च प्रेम का प्रतीक माना जाता है।
4 mins
August 2025
Listen
Translate
Change font size