Prøve GULL - Gratis

जोहरान ममदानी अमेरिका में उभरता भारतीय मूल का राजनेता

Jyotish Sagar

|

August 2025

भारतीय मूल एवं युगाण्डा में जन्मे अमेरिकन राजनेता जोहरान ममदानी इन दिनों चर्चा में हैं।

उन्होंने न्यूयॉर्क के मेयर के लिए अपने राजनीतिक दल डेमोक्रेटिक पार्टी के अन्तर्गत हुए चुनावों में विजय हासिल की है और अब वे न्यूयॉर्क मेयर के पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार बन गए हैं। यह चर्चा केवल उनकी उम्मीदवारी नियत होने के कारण नहीं है, वरन उनके द्वारा उठाए जा रहे मुद्दे और सोशल मीडिया पर उनकी प्रिजेन्स को लेकर भी है। अमेरिका में जब मुसलमानों के प्रति नफरत अपनी चरम सीमा पर है, उस समय एक प्रवासी भारतीय मुसलमान मेयर जैसे प्रतिष्ठित पद के उम्मीदवार के रूप में उभरकर सामने आया है। इसके अलावा ममदानी ट्रम्प और नेतन्याहू के कठोर आलोचक हैं। वे नेतन्याहू द्वारा ग़ज़ा में की जा रही सैन्य कार्रवाई के घोर विरोधी है और यहाँ तक कहते हैं कि यदि वे न्यूयॉर्क आते हैं, तो उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। वे समाजवादी विचारधारा के हैं और न्यूयॉर्क में जनसामान्य के मुद्दों को उठाते हैं। न्यूयॉर्क में मकानों के बढ़ रहे किराए, आवास की कमी, ट्रैफिक जाम की समस्या, महँगाई, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी आधारभूत सेवाओं की उपलब्धता जैसी समस्याओं को जनसामान्य के बीच जाकर जिस तरीके से उठाते हैं, वह सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। उनके विरुद्ध चुनाव में जो डेमोक्रेटिक उम्मीदवार थे, वे अपने राजनीतिक दल के बड़े नेताओं में शामिल हैं और उनके पास अपार सम्पत्ति है और उन्होंने प्राइमरी के चुनावों में मिलियन्स डॉलर खर्च किया। उसके विपरीत इस 35 साल के नौजवान ने केवल अपने मुद्दों, जनता से सम्पर्क और सोशल मीडिया की शक्ति के आधार पर विजय अर्जित कर ली। यह उस समय होना और भी मायने रखता है जबकि अभी कुछ माह पहले राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस को बड़े अन्तराल से हराया था। मेन स्ट्रीम मीडिया भी ममदानी के विरोध में है, तो वहीं लैण्डलॉर्ड भी उनका विरोध कर रहे हैं, क्योंकि वे भवनों के किराए की अधिकतम सीमा को निश्चित करना चाहते हैं। अमेरिका में इजराइल और नेतन्याहू का विरोध राष्ट्रीय राजनीति में दोनों ही दलों में सम्भव नहीं है। उस समय जोहरान ममदानी का जीतना अपने-आपमें एक बड़ी घटना है। आइए देखते हैं कि अब उनके सितारे क्या कहते हैं?

जोहरान ममदानी

जन्म दिनांक: 18 अक्टूबर, 1991

जन्म समय: 01:15 बजे

जन्म स्थान: कम्पाला (युगाण्डा)

Jyotish Sagar

Denne historien er fra August 2025-utgaven av Jyotish Sagar.

Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.

Allerede abonnent?

FLERE HISTORIER FRA Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

रोमांच और उतार-चढ़ाव युक्त जीवनगाथा

एक योद्धा, सेना का स्वामी, किंगमेकर, जेल और 7 विवाह

time to read

9 mins

August 2025

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

पाचन तन्त्र को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है "योग"

अपने व्यस्त जीवन के बीच हम अक्सर अपने पाचन तन्त्र के महत्त्व को नजरंदाज कर देते हैं। वह मुख्य कार्यकर्ता जो हमारे द्वारा उपभोग किए जाने वाले पोषक तत्वों को अथक रूप से संसाधित करता है। हालाँकि, जब हमारा पाचन स्वास्थ्य लड़खड़ाता है, तो यह हमारे समग्र स्वास्थ्य पर महत्त्वपूर्ण प्रभाव डालता है।

time to read

2 mins

August 2025

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

सुख-सम्पत्ति का रहस्य और नवग्रहों का प्रभाव

गृहसुख अर्थात् वह आनन्द और सन्तोष जो किसी व्यक्ति को अपने निवास स्थान, परिवार, जीवनसाथी, सन्तान और भौतिक सम्पत्ति से प्राप्त होता है। यह जीवन की अत्यन्त महत्त्वपूर्ण जरूरत है।

time to read

5 mins

August 2025

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

आत्मकारक ग्रह बनाम कर्मों की गठरी

शनि के आत्मकारक ग्रह होने की स्थिति में जातक को जीवनभर कठिन मेहनत करके संघर्षों का सामना करना पड़ सकता है। विशेषकर शनि की महादशा में अत्यधिक संघर्षों का सामना करना पड़ सकता है।

time to read

9 mins

August 2025

Jyotish Sagar

पूर्व दिशा में निर्मित भवन और उसका वास्तुशास्त्रीय महत्त्व

पूर्व दिशा में सात्विक कर्म करना शुभ माना गया है। इसलिए इस दिशा में मन्दिर निर्माण, पूजाघर, बच्चों की पढ़ाई का कमरा ( स्टडी रूम) इत्यादि का निर्माण करना शुभ माना गया है।

time to read

4 mins

August 2025

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

थिरुवरप्पु श्रीकृष्ण मन्दिर दक्षिण की द्वारका में दर्शाती है चमत्कारी उपस्थिति

भारतभूमि अनेक ऋषि- मुनियों, देवी-देवताओं और अवतारों की लीलास्थली रही है। सतयुग से लेकर द्वापर युग तक भारतभूमि पर अनेक अवतार हुए हैं। इन्हीं अवतारों ने भारतभूमि पर कई चमत्कारी लीला रची हैं।

time to read

2 mins

August 2025

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

बुद्धि जाग गई!

पूर्वजन्मों में किए कर्मों के आधार पर मिला वर्तमान जन्म, अपने उस कर्म को सिद्ध करके ही रहता है, जिसके लिए जातक का जन्म हुआ है और बुरा, कष्टदायक, शुभ और सफलतादायक समय उसके लिए ही परिचायक होता है।

time to read

2 mins

August 2025

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

9 को है रक्षाबन्धन जानें कब बँधेगी राखी?

भारत में रक्षाबन्धन का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

time to read

2 mins

August 2025

Jyotish Sagar

जोहरान ममदानी अमेरिका में उभरता भारतीय मूल का राजनेता

भारतीय मूल एवं युगाण्डा में जन्मे अमेरिकन राजनेता जोहरान ममदानी इन दिनों चर्चा में हैं।

time to read

5 mins

August 2025

Jyotish Sagar

श्रीराधा और कृष्ण दिव्य युगल का दिव्य प्रेम

भारत की सांस्कृतिक परम्परा में राधा और कृष्ण का प्रेम, मात्र एक लौकिक सम्बन्ध नहीं, वरन् आध्यात्मिक स्तर पर सर्वोच्च प्रेम का प्रतीक माना जाता है।

time to read

4 mins

August 2025

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size