Prøve GULL - Gratis
दायित्व का बोझ और शिक्षक की गरिमा
Jansatta
|January 23, 2026
किसी भी राष्ट्र में शिक्षक की गरिमा का क्षरण उस समाज की आत्मबोधहीनता का संकेत होता है। शिक्षक की उपेक्षा किसी एक वर्ग का अपमान नहीं, बल्कि वह उस विचार की उपेक्षा होती है कि ज्ञान, विवेक और प्रश्न पूछने की क्षमता किसी समाज के लिए कितनी आवश्यक है।
एक समय था जब शिक्षक समाज का पथप्रदर्शक माना जाता था। आज वही शिक्षक व्यवस्था की हर कमी को पूरा करने वाला सबसे सुविधाजनक संसाधन बनता जा रहा है। सुरक्षा, निगरानी और प्रशासनिक आवश्यकताओं के नाम पर उसे ऐसे कार्य भी करने पड़ रहे हैं, जिनका असल में शिक्षा से कोई सीधा संबंध नहीं है। शिक्षा व्यवस्था में जिस बदलाव की अपेक्षा थी, कई बार उसके विपरीत भी हो रहा है। निश्चित रूप से इसके दूरगामी परिणाम होंगे। कुछ समय पहले शीर्ष न्यायालय के आदेश के अनुपालन के संदर्भ में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से उच्च शिक्षण संस्थानों को आवारा कुत्तों से सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश जारी करने की खबर आई। इस क्रम में सभी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और विद्यालय परिसरों में आवारा कुत्तों की निगरानी तथा उनसे बचाव के लिए शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपने की भी खबर थी। औपचारिक रूप से यह व्यवस्था सुरक्षा के उद्देश्य से है, लेकिन व्यावहारिक स्तर पर यह आदेश एक गहरे और असहज प्रश्न को जन्म देता है। क्या शिक्षकों को इस तरह के या अन्य गैर-शिक्षण कार्यों में लगाना शैक्षणिक दायित्वों के अनुरूप है?
शिक्षण कार्य को बेहद जिम्मेदारी का और गरिमापूर्ण कार्य माना जाता है। मगर क्या गैर-शिक्षण कार्य से संबंधित दिशा-निर्देश शिक्षकों की गरिमा के साथ न्याय करते हैं? यह प्रश्न इसलिए और गंभीर हो जाता है, क्योंकि यह कोई पहला अवसर नहीं है। इससे पहले भी शिक्षकों को चुनावी ड्यूटी, जनगणना, पशुगणना, मतदाता सूची का पुनरीक्षण, सत्यापन, सर्वेक्षण, आपदा प्रबंधन, स्वच्छता अभियान, कोविड निगरानी, सामाजिक अभियानों और अन्य अनेक गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगातार लगाया जाता रहा है। इन परिस्थितियों में यह बहस स्वाभाविक है कि क्या शिक्षक को अब हर प्रशासनिक दायित्व को पूरा करने वाला सुलभ मानव संसाधन मान लिया गया है? सुरक्षा और संवेदनशीलता जैसे मुद्दों की आड़ में अगर शिक्षक को उसके मूल कार्य, यानी पढ़ाने, शोध करने, अकादमिक मार्गदर्शन इत्यादि से निरंतर दूर किया जाएगा, तो इसका दीर्घकालिक प्रभाव केवल शिक्षकों पर नहीं, बल्कि पूरी शिक्षा व्यवस्था और समाज के बौद्धिक भविष्य पर पड़ेगा। यह सवाल अब केवल आदेश की वैधानिकता का नहीं, बल्कि दृष्टिकोण और प्राथमिकता का भी है।
Denne historien er fra January 23, 2026-utgaven av Jansatta.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Jansatta
Jansatta
शांति के खिलाफ
पिछले कुछ समय से मणिपुर में जिस तरह हालात थोड़े काबू में दिख रहे हैं, उसके मद्देनजर यह उम्मीद स्वाभाविक है कि अब शायद वहां शांति और स्थिरता लौट सकेगी।
2 mins
January 24, 2026
Jansatta
वसंत पंचमी : 3.56 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी
प्रयागराज में चल रहे माघ मेले में शुक्रवार को वसंत पंचमी पर्व पर 3.56 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई।
1 mins
January 24, 2026
Jansatta
ऊब और उम्मीद
हम अक्सर बचपन को नादान, मासूम और अबोध मान लेते हैं, लेकिन उम्र का यह पड़ाव हमें बहुत कुछ सिखाता है।
2 mins
January 24, 2026
Jansatta
ईडी ने गोवा, हरियाणा और दिल्ली में छापे मारे
गोवा के नाइटक्लब 'बर्च बाय रोमियो लेन' के प्रवर्तकों के खिलाफ धन शोधन का मामला दर्ज करने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को गोवा, हरियाणा और दिल्ली में छापे मारे।
1 mins
January 24, 2026
Jansatta
चुनौतियों के बीच गतिमान अर्थव्यवस्था
वैश्विक चुनौतियों, अनिश्चितताओं और अमेरिकी शुल्क के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत दिखाई दे रही है। हाल में सामने आई विभिन्न रपटों में वर्ष 2026 में भी देश के विकास की गति कायम रहने की संभावना जताई गई है।
5 mins
January 24, 2026
Jansatta
भोजशाला परिसर में हुई वाग्देवी की पूजा, नमाज भी अदा की गई
वसंत पंचमी पर शुक्रवार को धार के भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हिंदू समुदाय के हजारों श्रद्धालुओं ने वाग्देवी (देवी सरस्वती) की सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक लगातार पूजा-अर्चना की और विवादित परिसर के एक अन्य स्थान पर मुसलिम समाज के करीब 15 लोगों ने जुमे की नमाज भी अदा की।
2 mins
January 24, 2026
Jansatta
हर छठे मरीज में दिखा विषरोधी दवा का दुष्प्रभाव
सर्पदंश के इलाज में इस्तेमाल हो रहे विष रोधी दवा (एंटी-स्नेक वेनम) का हर छठे मरीज पर दुष्प्रभाव देखने को मिल रहा है।
1 min
January 24, 2026
Jansatta
दिल्ली समेत उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री गिरने के आसार
पहाड़ी प्रदेशों में बर्फबारी और उत्तर के मैदानी क्षेत्रों में हुई बारिश से सर्दी के बढ़ने का अनुमान है।
3 mins
January 24, 2026
Jansatta
नजफगढ़ नाले से मजदूर दंपत्ति का शव बरामद
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में शुक्रवार को एक नाले से मजदूर दंपति के शव बरामद किए गए।
1 min
January 24, 2026
Jansatta
प्रधानमंत्री ने कहा, केरल व तमिलनाडु में होगा बदलाव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को चुनावी राज्यों केरल और तमिलनाडु में रैलियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस, वाममोर्चा और द्रमुक पर जबरदस्त हमला किया।
3 mins
January 24, 2026
Listen
Translate
Change font size

