Gå ubegrenset med Magzter GOLD

Gå ubegrenset med Magzter GOLD

Få ubegrenset tilgang til over 9000 magasiner, aviser og premiumhistorier for bare

$149.99
 
$74.99/År

Prøve GULL - Gratis

चुनौतियों के बीच गतिमान अर्थव्यवस्था

Jansatta

|

January 24, 2026

वैश्विक चुनौतियों, अनिश्चितताओं और अमेरिकी शुल्क के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत दिखाई दे रही है। हाल में सामने आई विभिन्न रपटों में वर्ष 2026 में भी देश के विकास की गति कायम रहने की संभावना जताई गई है।

- जयंतीलाल भंडारी

वै श्विक चुनौतियों, अनिश्चितताओं और अमेरिकी शुल्क के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत दिखाई दे रही है। पिछले कुछ दिनों से भारतीय अर्थव्यवस्था पर प्रकाशित अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय रपटों में यह बात उभरकर सामने आई है।

इस समय देश पर अमेरिका के पचास फीसद शुल्क की वजह से निर्यात कारोबार प्रभावित हो रहा है, इसके बावजूद वर्ष 2026 में भी देश के विकास की रफ्तार बने रहने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। खासतौर से देश में ब्याज दर में कटौती, कच्चे तेल की कीमतों में कमी और महंगाई घटने की जो प्रबल संभावनाएं दिखाई दे रही हैं, उनसे आम आदमी, बाजार और अर्थव्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। आइआइएफएल कैपिटल की हाल की एक रपट के मुताबिक, आरबीआइ वर्ष 2026 में ब्याज दरों में 0.50 फीसद की और कटौती कर सकता है। साथ ही कच्चे तेल की कीमतें भी कम हो सकती है। इसी तरह एसबीआई रिसर्च की हालिया रपट में कच्चे तेल की कीमतों के जून 2026 तक पचास डालर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में सस्ते तेल से महंगाई 3.5 फीसद से नीचे आ सकती है और विकास दर भी 7.45 फीसद तक पहुंच सकती है।

वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज ने अपनी ताजा रपट में कहा कि चालू वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की विकास दर 7.3 फीसद रहेगी। इससे पहले 14 जनवरी को प्रकाशित विश्व बैंक की 'ग्लोबल इकोनामिक प्रास्पेक्ट्स' रपट में कहा गया कि वैश्विक चुनौतियों के बीच भी भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा। विश्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर के पूर्व अनुमान 6.3 फीसद को बढ़ाकर 7.2 फीसद कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की रपट में कहा गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है और भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए विकास का एक प्रमुख इंजन बना हुआ है। इसी तरह संयुक्त राष्ट्र ने हाल में वैश्विक अर्थव्यवस्था पर प्रकाशित रपट में अमेरिकी शुल्क की चुनौती के बीच भारत की मजबूत घरेलू मांग के आधार पर देश की अर्थव्यवस्था के बढ़ने का अनुमान जताया है। इन सबके बीच वर्ष 2028 तक अमेरिका और चीन के बाद भारत के दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाने की उम्मीद की जा रही है।

FLERE HISTORIER FRA Jansatta

Jansatta

शांति के खिलाफ

पिछले कुछ समय से मणिपुर में जिस तरह हालात थोड़े काबू में दिख रहे हैं, उसके मद्देनजर यह उम्मीद स्वाभाविक है कि अब शायद वहां शांति और स्थिरता लौट सकेगी।

time to read

2 mins

January 24, 2026

Jansatta

वसंत पंचमी : 3.56 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी

प्रयागराज में चल रहे माघ मेले में शुक्रवार को वसंत पंचमी पर्व पर 3.56 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई।

time to read

1 mins

January 24, 2026

Jansatta

ऊब और उम्मीद

हम अक्सर बचपन को नादान, मासूम और अबोध मान लेते हैं, लेकिन उम्र का यह पड़ाव हमें बहुत कुछ सिखाता है।

time to read

2 mins

January 24, 2026

Jansatta

ईडी ने गोवा, हरियाणा और दिल्ली में छापे मारे

गोवा के नाइटक्लब 'बर्च बाय रोमियो लेन' के प्रवर्तकों के खिलाफ धन शोधन का मामला दर्ज करने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को गोवा, हरियाणा और दिल्ली में छापे मारे।

time to read

1 mins

January 24, 2026

Jansatta

चुनौतियों के बीच गतिमान अर्थव्यवस्था

वैश्विक चुनौतियों, अनिश्चितताओं और अमेरिकी शुल्क के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत दिखाई दे रही है। हाल में सामने आई विभिन्न रपटों में वर्ष 2026 में भी देश के विकास की गति कायम रहने की संभावना जताई गई है।

time to read

5 mins

January 24, 2026

Jansatta

भोजशाला परिसर में हुई वाग्देवी की पूजा, नमाज भी अदा की गई

वसंत पंचमी पर शुक्रवार को धार के भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हिंदू समुदाय के हजारों श्रद्धालुओं ने वाग्देवी (देवी सरस्वती) की सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक लगातार पूजा-अर्चना की और विवादित परिसर के एक अन्य स्थान पर मुसलिम समाज के करीब 15 लोगों ने जुमे की नमाज भी अदा की।

time to read

2 mins

January 24, 2026

Jansatta

हर छठे मरीज में दिखा विषरोधी दवा का दुष्प्रभाव

सर्पदंश के इलाज में इस्तेमाल हो रहे विष रोधी दवा (एंटी-स्नेक वेनम) का हर छठे मरीज पर दुष्प्रभाव देखने को मिल रहा है।

time to read

1 min

January 24, 2026

Jansatta

दिल्ली समेत उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री गिरने के आसार

पहाड़ी प्रदेशों में बर्फबारी और उत्तर के मैदानी क्षेत्रों में हुई बारिश से सर्दी के बढ़ने का अनुमान है।

time to read

3 mins

January 24, 2026

Jansatta

नजफगढ़ नाले से मजदूर दंपत्ति का शव बरामद

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में शुक्रवार को एक नाले से मजदूर दंपति के शव बरामद किए गए।

time to read

1 min

January 24, 2026

Jansatta

प्रधानमंत्री ने कहा, केरल व तमिलनाडु में होगा बदलाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को चुनावी राज्यों केरल और तमिलनाडु में रैलियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस, वाममोर्चा और द्रमुक पर जबरदस्त हमला किया।

time to read

3 mins

January 24, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size