Prøve GULL - Gratis
खेल के मैदान में कृत्रिम मेधा का दखल
Jansatta
|August 06, 2025
आज खिलाड़ी की तंदरुस्ती का स्तर, हृदयगति, थकान, नींद का चक्र और यहां तक कि उसकी मानसिक स्थिति भी तकनीकी उपकरणों और साफ्टवेयर से मापी जाती है। अब भारत में कुश्ती, कबड्डी और एथलेटिक्स जैसे पारंपरिक खेलों में भी यह तकनीकी हस्तक्षेप दिखाई देने लगा है।
भारत में खेलों की परंपरा सदियों पुरानी है। किसी गांव के धूल भरे अखाड़े से लेकर शहर के चमचमाते सिंथेटिक ट्रैक तक, हमारी साझी स्मृति में पसीने की गंध और माटी की सोंधी खुशबू बराबर रची-बसी है।
मगर पिछले कुछ वर्षों में इस पारंपरिक दृश्य के सामने एक नई रोशनी चमकी है, जैसे स्क्रीन, स्मार्ट रीडर और कलाइयों में लिपटी स्मार्ट-बैंड। बीते कुछ वर्षों में खेल का मैदान केवल खिलाड़ियों की मेहनत और अभ्यास का अखाड़ा नहीं रहा, बल्कि अब यह तकनीक की प्रयोगशाला बनता जा रहा है। जहां पहले एक कोच की आंख और खिलाड़ी की संवेदनाएं प्रदर्शन को मापती थीं, वहीं आज कृत्रिम मेधा (एआइ) की आंखें, डेटा विश्लेषण और आधुनिक तकनीकी उपकरण खेल के हर पल को बारीकी से पकड़ते हैं। ऐसे में उभरती खेल शक्ति के रूप में भारत के लिए यह बदलाव का अवसर भी है और चुनौती भी। खिलाड़ी के शरीर का हर सूक्ष्म कंपन अब डेटा है, जिसे 'एल्गोरिदम' पलक झपकते पढ़ लेते हैं।
हाल ही में जारी हुई 'इंडिया एआइ मिशन और राष्ट्रीय खेल नीति-2025' ने इस बदलाव को संस्थागत जामा पहना दिया है। खेल नीति दरअसल तीन बड़े वादों पर टिकी है। पहला, जनभागीदारी- मतलब हर बच्चे को कम से कम एक खेल से जोड़ना। दूसरा, उच्च प्रदर्शनयानी वर्ष 2036 के ओलंपिक तक भारत पदकों की दहलीज पर खड़े रहने के बजाय ऊपर की सीढ़ियां चढ़े। तीसरा, खेल उद्योग का विकासयानी खेल को करिअर, बाजार और नवाचार का पूर्णकालिक तंत्र बनाना। इन तीनों वादों को गति देने के लिए खेल नीति में कृत्रिम मेधा को ईंधन मान लिया गया है, जैसे किसी रथ को तीन घोड़े खींच रहे हों और कृत्रिम मेधा उनकी लगाम थामे सारथी हो। विद्यालयों में तंदरुस्ती संबंधी आंकड़े एकत्र करना, राज्यों में खेल विज्ञान केंद्र खोलना और निजी क्षेत्र को कर-रियायत देकर नवाचार की राह चौड़ी करना, ये सब उसी विचार-श्रृंखला का हिस्सा हैं।
Denne historien er fra August 06, 2025-utgaven av Jansatta.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Jansatta
Jansatta
बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में फिर दौडेंगी कारें
साल 2013 के बाद से नहीं हुआ कोई आयोजन
1 min
February 03, 2026
Jansatta
माय भारत बजट प्रतियोगिता शुरू, युवाओं से 30 सवाल पूछे जाएंगे
खेल मंत्रालय ने सोमवार को राष्ट्रीय स्तर पर 'माय भारत बजट क्वेस्ट 2026' शुरू किया, जिसमें विजेता को विकसित भारत के विजन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद का मौका मिलेगा।
1 mins
February 03, 2026
Jansatta
विश्व स्वास्थ्य संगठन से अमेरिका हुआ बाहर, वैश्विक स्वास्थ्य में बड़ा बदलाव
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से बाहर होने के अमेरिका के फैसले ने वैश्विक स्वास्थ्य नीति में एक नए दौर की शुरुआत कर दी है।
1 min
February 03, 2026
Jansatta Delhi
भारत ने अमेरिका को 38 रन से हराया
तिलक वर्मा पेट के निचले हिस्से की सर्जरी के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करते हुए सभी मानकों पर खरे उतरे जिससे भारतीय टीम प्रबंधन ने राहत की सांस ली होगी।
1 min
February 03, 2026
Jansatta
प्रतिस्पर्धा आयोग की शक्तियों को लेकर सुनवाई करेगा कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय अधिकरण (एनसीएलएटी) के एक फैसले के कुछ हिस्सों पर रोक लगाते हुए सोमवार को कहा कि वह इस मामले पर सुनवाई करेगा कि क्या भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआइ) के पास पेटेंट अधिकारों के इस्तेमाल से जुड़े प्रतिस्पर्धा-विरोधी आचरण के आरोपों की जांच करने का अधिकार है।
1 min
February 03, 2026
Jansatta
चांदी 52,000 रुपए और टूटी, सोना 12,800 रुपए कमजोर
चांदी की कीमतें लगातार तीसरे दिन तेजी से गिरीं।
1 min
February 03, 2026
Jansatta Delhi
सुप्रीम कोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति मामले में मजीठिया को दी जमानत
सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को कथित रूप से 540 करोड़ रुपए से अधिक की अनुपातहीन संपत्ति अर्जित करने से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में सोमवार को जमानत दे दी।
1 min
February 03, 2026
Jansatta
कूटनीति: अब ब्रिटेन भी चीन से रिश्ते सुधारने चला
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी विदेश नीति से जो भी हासिल करने निकले हों, नतीजा उल्टा दिख रहा है।
2 mins
February 03, 2026
Jansatta
सात-आठ फीसद की वृद्धि दर कायम रखना प्राथमिकता
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि सात से आठ प्रतिशत की वृद्धि दर को कायम रखना सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है, क्योंकि इससे सभी नागरिकों को फायदा होता है और रोजगार के ज्यादा अवसर पैदा होते हैं।
1 min
February 03, 2026
Jansatta Delhi
'सहायक अध्यापकों की नियुक्ति की जांच करे उत्तर प्रदेश सरकार'
उत्तर प्रदेश में जाली प्रमाण पत्रों के आधार पर सहायक अध्यापक के पदों पर नियुक्ति हासिल करने के मामलों का संज्ञान लेते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को ऐसी नियुक्तियों की एक समग्र जांच करने का निर्देश दिया है।
1 min
February 03, 2026
Listen
Translate
Change font size
