Essayer OR - Gratuit
खेल के मैदान में कृत्रिम मेधा का दखल
Jansatta
|August 06, 2025
आज खिलाड़ी की तंदरुस्ती का स्तर, हृदयगति, थकान, नींद का चक्र और यहां तक कि उसकी मानसिक स्थिति भी तकनीकी उपकरणों और साफ्टवेयर से मापी जाती है। अब भारत में कुश्ती, कबड्डी और एथलेटिक्स जैसे पारंपरिक खेलों में भी यह तकनीकी हस्तक्षेप दिखाई देने लगा है।
भारत में खेलों की परंपरा सदियों पुरानी है। किसी गांव के धूल भरे अखाड़े से लेकर शहर के चमचमाते सिंथेटिक ट्रैक तक, हमारी साझी स्मृति में पसीने की गंध और माटी की सोंधी खुशबू बराबर रची-बसी है।
मगर पिछले कुछ वर्षों में इस पारंपरिक दृश्य के सामने एक नई रोशनी चमकी है, जैसे स्क्रीन, स्मार्ट रीडर और कलाइयों में लिपटी स्मार्ट-बैंड। बीते कुछ वर्षों में खेल का मैदान केवल खिलाड़ियों की मेहनत और अभ्यास का अखाड़ा नहीं रहा, बल्कि अब यह तकनीक की प्रयोगशाला बनता जा रहा है। जहां पहले एक कोच की आंख और खिलाड़ी की संवेदनाएं प्रदर्शन को मापती थीं, वहीं आज कृत्रिम मेधा (एआइ) की आंखें, डेटा विश्लेषण और आधुनिक तकनीकी उपकरण खेल के हर पल को बारीकी से पकड़ते हैं। ऐसे में उभरती खेल शक्ति के रूप में भारत के लिए यह बदलाव का अवसर भी है और चुनौती भी। खिलाड़ी के शरीर का हर सूक्ष्म कंपन अब डेटा है, जिसे 'एल्गोरिदम' पलक झपकते पढ़ लेते हैं।
हाल ही में जारी हुई 'इंडिया एआइ मिशन और राष्ट्रीय खेल नीति-2025' ने इस बदलाव को संस्थागत जामा पहना दिया है। खेल नीति दरअसल तीन बड़े वादों पर टिकी है। पहला, जनभागीदारी- मतलब हर बच्चे को कम से कम एक खेल से जोड़ना। दूसरा, उच्च प्रदर्शनयानी वर्ष 2036 के ओलंपिक तक भारत पदकों की दहलीज पर खड़े रहने के बजाय ऊपर की सीढ़ियां चढ़े। तीसरा, खेल उद्योग का विकासयानी खेल को करिअर, बाजार और नवाचार का पूर्णकालिक तंत्र बनाना। इन तीनों वादों को गति देने के लिए खेल नीति में कृत्रिम मेधा को ईंधन मान लिया गया है, जैसे किसी रथ को तीन घोड़े खींच रहे हों और कृत्रिम मेधा उनकी लगाम थामे सारथी हो। विद्यालयों में तंदरुस्ती संबंधी आंकड़े एकत्र करना, राज्यों में खेल विज्ञान केंद्र खोलना और निजी क्षेत्र को कर-रियायत देकर नवाचार की राह चौड़ी करना, ये सब उसी विचार-श्रृंखला का हिस्सा हैं।
Cette histoire est tirée de l'édition August 06, 2025 de Jansatta.
Abonnez-vous à Magzter GOLD pour accéder à des milliers d'histoires premium sélectionnées et à plus de 9 000 magazines et journaux.
Déjà abonné ? Se connecter
PLUS D'HISTOIRES DE Jansatta
Jansatta
कूटनीति: अब ब्रिटेन भी चीन से रिश्ते सुधारने चला
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी विदेश नीति से जो भी हासिल करने निकले हों, नतीजा उल्टा दिख रहा है।
2 mins
February 03, 2026
Jansatta Delhi
आत्मबोध का बल
आज का मनुष्य बाहरी रूप से जितना व्यस्त है, भीतर से उतना ही खाली और थका हुआ महसूस करता है।
4 mins
February 03, 2026
Jansatta Delhi
गाजियाबाद में दोहरा हत्याकांड, दो आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
गाजियाबाद के खोड़ा में एक भोजनालय में चाकू मारकर दो युवकों की हत्या के मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
1 min
February 03, 2026
Jansatta Delhi
संतुलन की राह
अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर जिस तरह की वैश्विक चुनौतियां खड़ी हो रही हैं, नए समीकरण तैयार हो रहे हैं, उसमें सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए ऐसा बजट पेश करना एक चुनौती भरा काम है, जो संतुलित हो और जिसमें लोकलुभावन प्रस्तावों से बचने की कोशिश की जाए।
2 mins
February 03, 2026
Jansatta Delhi
इस साल की फरवरी 15 साल में सबसे ठंडी
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के बाद दिल्ली में बीते कई दिनों से मौसम का मिजाज बदलता रहा है।
1 min
February 03, 2026
Jansatta
सुप्रीम कोर्ट: केंद्र एक माह में जल विवाद अधिकरण का गठन करे
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु और कर्नाटक राज्यों के बीच पैन्नैयार नदी के जल बंटवारे से जुड़े लंबित विवाद के समाधान के लिए सोमवार को जल विवाद अधिकरण (ट्रिब्यूनल) के गठन का निर्देश दिया।
1 min
February 03, 2026
Jansatta
प्रवीण: पैरालंपिक में कमाल किया, महज 23 की उम्र में शीर्ष सम्मान
पैरालंपिक में दो बार पदक जीतने वाले 23 वर्षीय पैरा हाई जंप खिलाड़ी प्रवीण कुमार ने अपने करिअर में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की।
2 mins
February 03, 2026
Jansatta Delhi
नकली जूते बनाने वाले गिरोह के दो और आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने नकली जूते बनाने वाले गिरोह के खिलाफ जारी कार्रवाई के तहत सोमवार को दो और लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक तकनीकी सहायता प्रदाता और एक असेंबली यूनिट संचालक शामिल है।
1 min
February 03, 2026
Jansatta Delhi
'दिल्ली को सीधे तौर पर मिलेगा केंद्रीय योजनाओं का लाभ'
केंद्र सरकार की ओर से पेश किए गए बजट में जो योजनाएं घोषित की गई हैं, उनका लाभ सीधे रूप से दिल्ली को मिलेगा।
1 min
February 03, 2026
Jansatta Delhi
चीन : सैन्य अधिकारियों की बर्खास्तगी से खड़े हुए सवाल
चीन के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने पिछले हफ्ते देश के दो सबसे वरिष्ठ जनरलों झांग योउशिया और लियू झेनली को पद से हटाने की घोषणा की थी और कहा था कि गंभीर अनुशासनात्मक उल्लंघन के लिए उनके खिलाफ जांच शुरू की जाएगी।
1 min
February 03, 2026
Listen
Translate
Change font size
