Prøve GULL - Gratis
हवा में घुलते धूलकणों से बाधित सांसें
Jansatta Lucknow
|August 13, 2025
विश्व स्वास्थ्य संगठन और विश्व मौसम विज्ञान संगठन की रपटें अब साफ संकेत दे रही हैं कि धूल भरे तूफान अब प्राकृतिक घटनाएं नहीं, वैश्विक आपदा के रूप में सामने हैं, जिनका प्रभाव अब हर महाद्वीप, हर देश और हर नागरिक झेल रहा है।
दिल्ली की दमघोंटू हवा अब किसी एक मौसम की समस्या नहीं रही। सड़कों पर उठती धूल, निर्माण स्थलों से उड़ती रेत और प्रदूषण के बादल अब न सीमाओं में कैद हैं, न मौसम की चेतावनी में सिमटे। हर वर्ष लगभग 200 करोड़ टन धूल वातावरण में घुल रही है और इसका असर दुनिया भर में 380 करोड़ से अधिक लोगों पर पड़ रहा है। ये आंकड़े चेतावनी नहीं, एक 'अनदेखे युद्ध' की घोषणा है, जहां दुश्मन हवा में घुला है और उसके हथियार हमारे फेफड़ों को निशाना बना रहे हैं। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्लूएमओ) की रपट इस वैश्विक चुनौती की गंभीरता को और स्पष्ट करती है। इन धूलकणों का आकार चाहे जितना भी सूक्ष्म हो, इनका प्रभाव शरीर में गहराई तक जाता है। ये श्वसन तंत्र को स्थायी क्षति पहुंचाते हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन और विश्व मौसम विज्ञान संगठन की रपटें अब साफ संकेत दे रही हैं कि धूल भरे तूफान अब प्राकृतिक घटनाएं नहीं, वैश्विक आपदा के रूप में सामने हैं, जिनका प्रभाव अब हर महाद्वीप, हर देश और हर नागरिक झेल रहा है। 'एअरबोर्न डस्ट बुलेटिन' के अनुसार, हर वर्ष लगभग डेढ़ सौ देशों के तैंतीस करोड़ से अधिक लोग धूल भरी आंधियों के प्रभाव में आते हैं। यह संकट न केवल मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डाल रहा है, बल्कि कृषि, जलवायु और वैश्विक अर्थव्यवस्था को भी प्रभावित कर रहा है। हर वर्ष कई लाख लोगों की मृत्यु धूल से उत्पन्न स्वास्थ्य जटिलताओं के कारण होती है। आंकड़े भयावह हैं। दिल्ली जैसे शहरों में 'पार्टिकुलेट मैटर' (पीएम-10) और पीएम-2.5 के स्तर विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा निर्धारित सीमा से कई गुना अधिक हैं। सांस लेना अब मुश्किल होता जा रहा है।
Denne historien er fra August 13, 2025-utgaven av Jansatta Lucknow.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Jansatta Lucknow
Jansatta Lucknow
भारतीय सांस्कृतिक केंद्रों में अनियमितताएं पाए जाने पर लोक लेखा समिति ने कहा वाशिंगटन, पेरिस में आइसीसी बनाने की जांच करें
संसद की एक समिति ने 2022 की कैग की एक रपट का हवाला देते हुए अमेरिका और फ्रांस में भारत के मिशनों द्वारा भारतीय सांस्कृतिक केंद्रों (आइसीसी) की स्थापना में अनियमितताओं की ओर इशारा किया है।
1 mins
February 06, 2026
Jansatta Lucknow
सेहत की कुंजी
प्र कृति प्रदत्त नेमतों की कोई कीमत नहीं।
3 mins
February 06, 2026
Jansatta Lucknow
अब हर फिल्म का फैसला आंकड़े करते हैं
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने कहा कि जब अच्छी फिल्में बाक्स आफिस पर बेहतर प्रदर्शन नहीं करती तो दिल दुखता है।
2 mins
February 06, 2026
Jansatta Lucknow
हर पल देश के लिए; जितने भी नारे लगा लो, मेरी कब्र नहीं खोद पाओगे
देश की सेवा करने के उनके सभी प्रयासों को नकार रहे हैं।
3 mins
February 06, 2026
Jansatta Lucknow
भारत स्थित गिरोह से जुड़े दो सौ से अधिक वेबसाइट डोमेन जब्त
अमेरिकी संघीय अधिकारियों ने भारत स्थित एक अंतरराष्ट्रीय अपराध संगठन से जुड़े 200 से अधिक वेबसाइट डोमेन जब्त किए हैं।
1 min
February 06, 2026
Jansatta Lucknow
दिल्ली-एनसीआर और गुजरात में 'भारत टैक्सी' की शुरुआत
केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को देश के पहले सहकारिता-आधारित टैक्सी सेवा मंच 'भारत टैक्सी' की शुरुआत की।
1 mins
February 06, 2026
Jansatta Lucknow
मुक्त व्यापार और भारत के अंतर्विरोध
विकसित देशों की मजबूत अर्थव्यवस्थाओं और पूंजीवादी समाज के साथ कदमताल मिलाते भारत के विकासशील समाज के लिए चुनौतियां भी कम नहीं हैं। ऐसे में मुक्त व्यापार समझौतों की दिशा में तेजी से आगे बढ़ना भविष्य में आर्थिक अवसरों के साथ कुछ रणनीतिक जोखिम भी पैदा कर सकता है।
5 mins
February 06, 2026
Jansatta Lucknow
प्रधानमंत्री के जवाब के बिना लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पारित
लोकसभा ने गुरुवार को विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित कर दिया।
1 min
February 06, 2026
Jansatta Lucknow
पुरानी वेब श्रृंखलाओं की नई कड़ी के मुरीद हुए दर्शक
बीते कुछ साल से दर्शक फिल्मों से ज्यादा ओटीटी पर वेब सीरीज देखना ज्यादा पसंद कर रहे हैं, क्योंकि ओटीटी पर नई कहानियां, सच दिखाने वाली बेधड़क श्रृंखला, कभी देखा या सुना नहीं ऐसी अचंभित करने वाली बातें दर्शकों को आकर्षित करती हैं।
2 mins
February 06, 2026
Jansatta Lucknow
हमले बढ़ने, आम चुनाव नजदीक आने से बेचैनी हिंदू अल्पसंख्यक समुदाय में डर का माहौल
बांग्लादेश में हाल के महीनों में हिंदुओं पर हुए हमले को मानवाधिकार समूह और हिंदू नेता 12 फरवरी को होने वाले राष्ट्रीय चुनावों से पहले बढ़ते ध्रुवीकरण और इस्लाम समर्थकों के पुनरुत्थान के तौर पर देख रहे हैं।
2 mins
February 06, 2026
Listen
Translate
Change font size
