Versuchen GOLD - Frei

हवा में घुलते धूलकणों से बाधित सांसें

Jansatta Lucknow

|

August 13, 2025

विश्व स्वास्थ्य संगठन और विश्व मौसम विज्ञान संगठन की रपटें अब साफ संकेत दे रही हैं कि धूल भरे तूफान अब प्राकृतिक घटनाएं नहीं, वैश्विक आपदा के रूप में सामने हैं, जिनका प्रभाव अब हर महाद्वीप, हर देश और हर नागरिक झेल रहा है।

- सोनम लववंशी

दिल्ली की दमघोंटू हवा अब किसी एक मौसम की समस्या नहीं रही। सड़कों पर उठती धूल, निर्माण स्थलों से उड़ती रेत और प्रदूषण के बादल अब न सीमाओं में कैद हैं, न मौसम की चेतावनी में सिमटे। हर वर्ष लगभग 200 करोड़ टन धूल वातावरण में घुल रही है और इसका असर दुनिया भर में 380 करोड़ से अधिक लोगों पर पड़ रहा है। ये आंकड़े चेतावनी नहीं, एक 'अनदेखे युद्ध' की घोषणा है, जहां दुश्मन हवा में घुला है और उसके हथियार हमारे फेफड़ों को निशाना बना रहे हैं। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्लूएमओ) की रपट इस वैश्विक चुनौती की गंभीरता को और स्पष्ट करती है। इन धूलकणों का आकार चाहे जितना भी सूक्ष्म हो, इनका प्रभाव शरीर में गहराई तक जाता है। ये श्वसन तंत्र को स्थायी क्षति पहुंचाते हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन और विश्व मौसम विज्ञान संगठन की रपटें अब साफ संकेत दे रही हैं कि धूल भरे तूफान अब प्राकृतिक घटनाएं नहीं, वैश्विक आपदा के रूप में सामने हैं, जिनका प्रभाव अब हर महाद्वीप, हर देश और हर नागरिक झेल रहा है। 'एअरबोर्न डस्ट बुलेटिन' के अनुसार, हर वर्ष लगभग डेढ़ सौ देशों के तैंतीस करोड़ से अधिक लोग धूल भरी आंधियों के प्रभाव में आते हैं। यह संकट न केवल मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डाल रहा है, बल्कि कृषि, जलवायु और वैश्विक अर्थव्यवस्था को भी प्रभावित कर रहा है। हर वर्ष कई लाख लोगों की मृत्यु धूल से उत्पन्न स्वास्थ्य जटिलताओं के कारण होती है। आंकड़े भयावह हैं। दिल्ली जैसे शहरों में 'पार्टिकुलेट मैटर' (पीएम-10) और पीएम-2.5 के स्तर विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा निर्धारित सीमा से कई गुना अधिक हैं। सांस लेना अब मुश्किल होता जा रहा है।

WEITERE GESCHICHTEN VON Jansatta Lucknow

Jansatta Lucknow

राहुल ने कहा, पर्दाफाश से डरे; सरकार ने कहा, गुमराह न करें

प्रमुख थे।

time to read

2 mins

February 03, 2026

Jansatta Lucknow

डेल्टा क्षेत्र : सुंदरबन से बैंकाक तक धंस रही है धरती

नदियों के डेल्टा क्षेत्रों में जमीन तेजी से धंस रही है।

time to read

2 mins

February 03, 2026

Jansatta Lucknow

चुनौतियों के बीच उम्मीदों का बजट

देश की विकास दर को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने सात फीसद से ज्यादा माना है। मगर उसके बाद सरकार का ध्यान मुक्त व्यापार समझौतों के माध्यम से निर्यात को बढ़ाने और विदेशी पूंजी निवेश की तरफ चला गया और इस बजट पर उसकी छाया दिखती है।

time to read

5 mins

February 03, 2026

Jansatta Lucknow

ईरान ने यूरोपीय संघ के राजदूतों को किया तलब

ईरान ने सोमवार को कहा कि उसने अर्धसैनिक बल रिवोल्यूशनरी गार्ड को आतंकवादी संगठन घोषित किए जाने के यूरोपीय संघ (ईयू) के फैसले पर विरोध दर्ज कराने के वास्ते इसके सभी राजदूतों को तलब किया है।

time to read

1 min

February 03, 2026

Jansatta Lucknow

आत्मबोध का बल

आज का मनुष्य बाहरी रूप से जितना व्यस्त है, भीतर से उतना ही खाली और थका हुआ महसूस करता है।

time to read

4 mins

February 03, 2026

Jansatta Lucknow

भारतीय महिलाओं के सामने खिताब बचाने की चुनौती

स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु के बिना कमजोर पड़ी भारतीय महिला टीम को यहां मंगलवार से शुरू हो रही बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप में अपना खिताब बचाने में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा जबकि पुरुष टीम पोडियम पर जगह बनाने के लिए अनुभवी खिलाड़ियों पर निर्भर रहेगी।

time to read

1 min

February 03, 2026

Jansatta Lucknow

प्रवीण : पैरालंपिक में कमाल किया, महज 23 की उम्र में शीर्ष सम्मान

पैरालंपिक में दो बार पदक जीतने वाले 23 वर्षीय पैरा हाई जंप खिलाड़ी प्रवीण कुमार ने अपने करिअर में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की।

time to read

2 mins

February 03, 2026

Jansatta Lucknow

'एससी-एसटी अधिनियम वापस नहीं लिया तो सात से आंदोलन'

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के नगर मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने के बाद सुर्खियों में आए 2019 बैच के पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने घोषणा की कि यदि केंद्र सरकार अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम वापस नहीं लेती है तो वह सात फरवरी से दिल्ली में सवर्ण समाज के संगठनों के साथ आंदोलन करेंगे।

time to read

1 min

February 03, 2026

Jansatta Lucknow

विश्व स्वास्थ्य संगठन से अमेरिका हुआ बाहर, वैश्विक स्वास्थ्य में बड़ा बदलाव

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से बाहर होने के अमेरिका के फैसले ने वैश्विक स्वास्थ्य नीति में एक नए दौर की शुरुआत कर दी है।

time to read

1 min

February 03, 2026

Jansatta Lucknow

मणिपुर : विधायक दल का नेता चुनने में जुटी भाजपा

जनसत्ता ब्यूरो नई दिल्ली, 2 फरवरी।

time to read

1 min

February 03, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size