Prøve GULL - Gratis

सोमनाथ : अटूट आस्था के 1000 वर्ष

Jansatta Kolkata

|

January 05, 2026

वर्ष 2026 सोमनाथ मंदिर के लिए बहुत महत्व रखता है क्योंकि इस महान तीर्थ पर हुए पहले आक्रमण के 1000 वर्ष पूरे हो रहे हैं।

- नरेंद्र मोदी

जनवरी 1026 में गजनी के महमूद ने इस मंदिर पर बड़ा आक्रमण किया था, इस मंदिर को ध्वस्त कर दिया था।सो मनाथ ... ये शब्द सुनते ही हमारे मन और हृदय में गर्व और आस्था की भावना भर जाती है। भारत के पश्चिमी तट पर गुजरात में, प्रभास पाटन नाम की जगह पर स्थित सोमनाथ, भारत की आत्मा का शाश्वत प्रस्तुतिकरण है। द्वादश ज्योतिर्लिंग स्तोत्रम में भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों का उल्लेख है। ज्योतिर्लिंगों का वर्णन इस पंक्ति से शुरू होता है ... 'सौराष्ट्रे सोमनाथं च ... यानि ज्योतिर्लिंगों में सबसे पहले सोमनाथ का उल्लेख आता है। ये इस पवित्र धाम की सभ्यतागत और आध्यात्मिक महत्ता का प्रतीक है। शास्त्रों में ये भी कहा गया हैः

'सोमलिङ्गं नरो दृष्ट्वा सर्वपापैः प्रमुच्यते। लभते फलं मनोवाञ्छितं मृतः स्वर्गं समाश्रयेत्॥'

अर्थात सोमनाथ शिवलिंग के दर्शन से व्यक्ति अपने सभी पापों से मुक्त हो जाता है। मन में जो भी पुण्य कामनाएं होती हैं, वो पूरी होती हैं और मृत्यु के बाद आत्मा स्वर्ग को प्राप्त होती है।

दुर्भाग्यवश, यही सोमनाथ, जो करोड़ों लोगों की श्रद्धा और प्रार्थनाओं का केंद्र था, विदेशी आक्रमणकारियों का निशाना बना, जिनका उद्देश्य विध्वंस था। वर्ष 2026 सोमनाथ मंदिर के लिए बहुत महत्व रखता है क्योंकि इस महान तीर्थ पर हुए पहले आक्रमण के 1000 वर्ष पूरे हो रहे हैं। जनवरी 1026 में गजनी के महमूद ने इस मंदिर पर बड़ा आक्रमण किया था, इस मंदिर को ध्वस्त कर दिया था। यह आक्रमण आस्था और सभ्यता के एक महान प्रतीक को नष्ट करने के उद्देश्य से किया गया एक हिंसक और बर्बर प्रयास था।

सोमनाथ हमला मानव इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदियों में शामिल है। फिर भी, एक हजार वर्ष बाद आज भी यह मंदिर पूरे गौरव के साथ खड़ा है। साल 1026 के बाद समय-समय पर इस मंदिर को उसके पूरे वैभव के साथ पुनःनिर्मित करने के प्रयास जारी रहे। मंदिर का वर्तमान स्वरूप 1951 में आकार ले सका। संयोग से 2026 का यही वर्ष सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने का भी वर्ष है। 11 मई 1951 को इस मंदिर का पुनर्निर्माण सम्पन्न हुआ था। तत्कालीन राष्ट्रपति डा राजेंद्र प्रसाद की उपस्थिति में हुआ वो समारोह ऐतिहासिक था, जब मंदिर के द्वार दर्शन के लिए खोले गए थे।

FLERE HISTORIER FRA Jansatta Kolkata

Jansatta Kolkata

वैश्विक मंच पर संघर्ष कर रहे भारतीय खिलाड़ी

भारतीय गोल्फ की दुनिया में भारतीय खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर संघर्ष करते नजर आ रहे हैं।

time to read

4 mins

January 08, 2026

Jansatta Kolkata

क्या पद से हटाने के प्रस्तावित कानून के दायरे में नेता प्रतिपक्ष भी होंगे

संसद की एक समिति के सदस्यों ने बुधवार को यह सवाल किया कि क्या नेता प्रतिपक्ष का पद भी उस प्रस्तावित कानून के दायरे में आता है, जिसके तहत गंभीर आपराधिक मामलों में गिरफ्तारी के एक महीने के भीतर जमानत नहीं मिलने पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों को उनके पद से हटाने का प्रावधान है।

time to read

1 min

January 08, 2026

Jansatta Kolkata

पेज 1 का बाकी चुनाव आयोग ने अमर्त्य सेन को तलब किया

दिया गया है।

time to read

1 mins

January 08, 2026

Jansatta Kolkata

मोदी को नेतन्याहू ने फोन किया, आतंकवाद से लड़ने का संकल्प

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर आतंकवाद से लड़ने के साझा संकल्प की पुष्टि की।

time to read

1 mins

January 08, 2026

Jansatta Kolkata

सुप्रीम कोर्ट ने लोकगायिका नेहा सिंह राठौर को गिरफ्तारी से दिया अंतरिम संरक्षण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने लोकगायिका नेहा सिंह राठौर को गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण प्रदान किया है।

time to read

1 min

January 08, 2026

Jansatta Kolkata

करोड़ों की कीमत, लेकिन प्रदर्शन पर सवाल

या साल शुरू होते ही भारतीय क्रिकेट में आइपीएल की चर्चा और तेज हो गई।

time to read

3 mins

January 08, 2026

Jansatta Kolkata

सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के महाभियोग की प्रक्रिया पर संदेह जताया

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के महाभियोग की प्रक्रिया पर संदेह जताया।

time to read

1 min

January 08, 2026

Jansatta Kolkata

अब ओलंपिक पदक जीतने का लक्ष्य : नीतू

पिछले साल राष्ट्रीय चैंपियनशिप में मिली अप्रत्याशित हार नीतू घंघास के लिए एक बड़ा झटका था, लेकिन इससे उनके करिअर की दिशा बदल गई और उन्होंने निकहत के वर्चस्व वाले 51 किलोग्राममें खेलने का फैसला किया, ताकि वे लास एंजिलिस ओलंपिक में पदक जीतने का सपना साकार कर सकें।

time to read

1 min

January 08, 2026

Jansatta Kolkata

राशि बढ़ी, पर खिलाड़ियों को वृद्धि नहीं आ रही रास

इस साल के आस्ट्रेलियन ओपन में अब तक का सबसे ज्यादा 55 मिलियन पाउंड का पुरस्कार दिया जाएगा - लेकिन खिलाड़ियों का कहना है कि वे इस बात से निराश हैं कि यह ग्रैंड स्लैम के कुल राजस्व का एक छोटा हिस्सा है।

time to read

1 mins

January 08, 2026

Jansatta Kolkata

सुविधा की खामोशी

हाल के दिनों में वर्ष भर की चर्चित राष्ट्रीय घटनाओं, दुर्घटनाओं की यादों की पुनरावृत्ति के क्रम में एक पति की हत्या करके ड्रम में डाल देने और हनीमून मनाने के क्रम में हत्या की बहुप्रचारित दो घटनाओं की खूब चर्चा की गई।

time to read

3 mins

January 08, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size