يحاول ذهب - حر
सोमनाथ : अटूट आस्था के 1000 वर्ष
January 05, 2026
|Jansatta Kolkata
वर्ष 2026 सोमनाथ मंदिर के लिए बहुत महत्व रखता है क्योंकि इस महान तीर्थ पर हुए पहले आक्रमण के 1000 वर्ष पूरे हो रहे हैं।
जनवरी 1026 में गजनी के महमूद ने इस मंदिर पर बड़ा आक्रमण किया था, इस मंदिर को ध्वस्त कर दिया था।सो मनाथ ... ये शब्द सुनते ही हमारे मन और हृदय में गर्व और आस्था की भावना भर जाती है। भारत के पश्चिमी तट पर गुजरात में, प्रभास पाटन नाम की जगह पर स्थित सोमनाथ, भारत की आत्मा का शाश्वत प्रस्तुतिकरण है। द्वादश ज्योतिर्लिंग स्तोत्रम में भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों का उल्लेख है। ज्योतिर्लिंगों का वर्णन इस पंक्ति से शुरू होता है ... 'सौराष्ट्रे सोमनाथं च ... यानि ज्योतिर्लिंगों में सबसे पहले सोमनाथ का उल्लेख आता है। ये इस पवित्र धाम की सभ्यतागत और आध्यात्मिक महत्ता का प्रतीक है। शास्त्रों में ये भी कहा गया हैः
'सोमलिङ्गं नरो दृष्ट्वा सर्वपापैः प्रमुच्यते। लभते फलं मनोवाञ्छितं मृतः स्वर्गं समाश्रयेत्॥'
अर्थात सोमनाथ शिवलिंग के दर्शन से व्यक्ति अपने सभी पापों से मुक्त हो जाता है। मन में जो भी पुण्य कामनाएं होती हैं, वो पूरी होती हैं और मृत्यु के बाद आत्मा स्वर्ग को प्राप्त होती है।
दुर्भाग्यवश, यही सोमनाथ, जो करोड़ों लोगों की श्रद्धा और प्रार्थनाओं का केंद्र था, विदेशी आक्रमणकारियों का निशाना बना, जिनका उद्देश्य विध्वंस था। वर्ष 2026 सोमनाथ मंदिर के लिए बहुत महत्व रखता है क्योंकि इस महान तीर्थ पर हुए पहले आक्रमण के 1000 वर्ष पूरे हो रहे हैं। जनवरी 1026 में गजनी के महमूद ने इस मंदिर पर बड़ा आक्रमण किया था, इस मंदिर को ध्वस्त कर दिया था। यह आक्रमण आस्था और सभ्यता के एक महान प्रतीक को नष्ट करने के उद्देश्य से किया गया एक हिंसक और बर्बर प्रयास था।
सोमनाथ हमला मानव इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदियों में शामिल है। फिर भी, एक हजार वर्ष बाद आज भी यह मंदिर पूरे गौरव के साथ खड़ा है। साल 1026 के बाद समय-समय पर इस मंदिर को उसके पूरे वैभव के साथ पुनःनिर्मित करने के प्रयास जारी रहे। मंदिर का वर्तमान स्वरूप 1951 में आकार ले सका। संयोग से 2026 का यही वर्ष सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने का भी वर्ष है। 11 मई 1951 को इस मंदिर का पुनर्निर्माण सम्पन्न हुआ था। तत्कालीन राष्ट्रपति डा राजेंद्र प्रसाद की उपस्थिति में हुआ वो समारोह ऐतिहासिक था, जब मंदिर के द्वार दर्शन के लिए खोले गए थे।
هذه القصة من طبعة January 05, 2026 من Jansatta Kolkata.
اشترك في Magzter GOLD للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة، وأكثر من 9000 مجلة وصحيفة.
هل أنت مشترك بالفعل؟ تسجيل الدخول
المزيد من القصص من Jansatta Kolkata
Jansatta Kolkata
अगले सप्ताह 18 डिब्बे वाली ट्रेन का परीक्षण होगा
पश्चिमी रेलवे अगले सप्ताह 18 डिब्बे वाली स्थानीय ट्रेन का परीक्षण करेगा।
1 mins
January 07, 2026
Jansatta Kolkata
मनुष्यता की राह
कोई भी व्यक्ति हो, उसके भीतर करुणा- संवेदना, स्नेह, मानवता इत्यादि सहज गुण विद्यमान रहते हैं।
3 mins
January 07, 2026
Jansatta Kolkata
आइएसएल 14 फरवरी से, सभी 14 क्लब होंगे शामिल : मांडविया
भारतीय फुटबाल में पिछले कुछ समय से चल रही अनिश्चितता की स्थिति पर विराम लगाते हुए खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को इंडियन सुपर लीग (आइएसएल) को फिर से शुरू करने की घोषणा की।
1 min
January 07, 2026
Jansatta Kolkata
राजमार्गों को आवारा पशुओं से सुरक्षित करने की होगी पहल
श के राजमार्गों पर आवारा पशुओं के खतरे से राहत नहीं मिल पा रही है।
2 mins
January 07, 2026
Jansatta Kolkata
मोहम्मद आसब व अनुष्का सिंह ने स्वर्ण जीता
ओएनजीसी के अंकुर मित्तल को रजत और गुजरात के केतन पटेल को कांस्य मिला
1 min
January 07, 2026
Jansatta Kolkata
सांस संबंधी परेशानी के बाद अस्पताल में भर्ती हुईं सोनिया गांधी
कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी को सांस संबंधी परेशानी के बाद दिल्ली स्थित सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
1 min
January 07, 2026
Jansatta Kolkata
इजराइल ने लेबनान के कई ठिकानों पर हमले किए
इजराइल की वायुसेना ने सोमवार देर रात और मंगलवार तड़के लेबनान के सिडोन समेत दक्षिणी एवं पूर्वी इलाकों पर हमले किए।
1 mins
January 07, 2026
Jansatta Kolkata
वैश्विक ताप से बढ़ती जटिलताएं
दुनिया के ताकतवर देशों को वैश्विक ताप को लेकर कोई चिंता नहीं। आधुनिकीकरण के दौर में लगातार पहाड़ काटे जा रहे हैं। खनन के लिए किए जा रहे विस्फोटों से पहाड़ दरक रहे हैं। मनुष्य की जिंदगी अनिश्चित हो गई है। स्थिति को संभालने के लिए सही दिशा में प्रयास जरूरी हैं।
5 mins
January 07, 2026
Jansatta Kolkata
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए संकेत, लग सकता है प्रतिबंध
उत्तराखंड सरकार हरिद्वार कुंभ क्षेत्र के सभी धार्मिक स्थानों और गंगा घाटों में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा सकती है।
1 min
January 07, 2026
Jansatta Kolkata
भाजपा ने सावरकर का सम्मान करने की नसीहत सहयोगी दलों को दी
महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार ने मंगलवार को कहा कि भाजपा अपने गठबंधन साझेदारों से हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर के सम्मान की अपेक्षा करती है।
1 mins
January 07, 2026
Listen
Translate
Change font size
